samacharsecretary.com

पटियाला में चुनावी भाषण पर पुलिस की कार्रवाई, अकाली दल नेता के खिलाफ FIR दर्ज

पटियाला.

नगर निगम पटियाला के कई वार्डों में 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में पटियाला देहाती विधानसभा हलके से अकाली दल के हलका इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले में चुनाव आयोग की हिदायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान बिट्टू चट्ठा की ओर से दिए गए भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया।

विडियो के आधार पर कार्रवाई
वीडियो के आधार पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने भाषण में भड़काऊ टिप्पणी की थी और अकाली कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रिय होकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया था। पुलिस की ओर से मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि इसकी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार कार्रवाई की गई है।

अदालत का रुख करेंगे बिट्‌टू
उधर, बिट्टू चट्ठा ने कहा है कि उन्हें इस मामले के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के साथ संपर्क में रहते हुए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उन्हें इस केस के बारे में नहीं पता। उन्होंने एक रैली के दौरान बस इतना कहा था कि यदि धक्केशाही की तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने कहा कि इस दर्ज के मामले के खिलाफ में अदालत का रुख करेंगे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here