samacharsecretary.com

अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत पर दबाव, जीत जरूरी

लखनऊ

अंक तालिका में नीचे चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच रविवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में अपनी संभावनाओं को जीवंत रखने के लिए इन्हें हर हाल में जीत चाहिए होगी। केकेआर के लिए राहत की बात है कि उसके श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टीम से जुड़ गए हैं और इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं।

रहाणे की कप्तानी पर उठ रहे सवाल
आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी केकेआर ने रहाणे को कप्तान बनाए रखकर साहसिक फैसला किया, लेकिन उनकी अगुआई में टीम इस सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। केकेआर को अपनी पहली जीत दर्ज करने में सात मैच लगे। यह जीत भी उसे सामूहिक प्रयास से नहीं बल्कि रिंकू सिंह के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बदौलत मिली। रहाणे ने अब तक कुछ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन वह अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए हैं जो कि इस प्रारूप में जरूरी है। उनकी उम्र लगभग 38 वर्ष है और ऐसे में उन्हें लंबी अवधि तक टी20 टीम का कप्तान बनाए रखना इस प्रारूप की मांगों के अनुरूप नहीं लगता है।
स्पष्ट नहीं है केकेआर की रणनीति
कमजोर तेज गेंदबाजी आक्रमण और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के नहीं चल पाने से भी रहाणे की मुश्किलें बढ़ी। यही नहीं टीम अभी तक सही संयोजन भी तैयार नहीं कर पाई है। रचिन रवींद्र को अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है, जबकि उनके देश न्यूजीलैंड के फिन एलेन और टिम सीफर्ट के बीच बिना किसी स्पष्टता के अदला-बदली का खेल चल रहा है।

पंत की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता
दूसरी ओर, लखनऊ का अभियान भी अब तक अच्छा नहीं रहा है। ऋषभ पंत की अगुआई वाली इस टीम ने केवल दो मैच जीते हैं और उस पर जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। लगातार चार हार और कप्तान के कई फैसलों ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। पंत स्वयं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर का रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 67 रन की पारी के बाद से उन्होंने पांच पारियों में केवल 72 रन बनाए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन गेंदों पर शून्य पर आउट होना भी शामिल है।

एलएसजी का अपने घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन इस साल भी जारी रहा। पिछले सत्र में उसे यहां खेले गए आठ मैचों में से छह में हार मिली, जिसमें लगातार पांच हार शामिल हैं। इस साल उसने यहां तीन मैच गंवाए हैं। एलएसजी ने इस मैदान पर खेले गए कुल 24 मैचों में से केवल नौ में जीत हासिल की है। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है और शीर्ष क्रम के बार-बार लड़खड़ाने से मध्य क्रम की कमजोरियां उजागर हो गई हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, वरुण चक्रवर्ती।
लखनऊ: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच 26 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।

केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

केकेआर और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here