samacharsecretary.com

Punjab News: पटियाला में पूरी पंचायत निलंबित, सरपंच सहित सभी सदस्य पर गिरी गाज

पटियाला.

पटियाला देहाती क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लंग की ग्राम पंचायत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) पटियाला द्वारा अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए की गई है।

पंचायत के खिलाफ की गई थी शिकायत
इस आदेश के तहत जसविंदर कौर (सरपंच), गुरमीत कौर (पंच), मनप्रीत सिंह (पंच), अमनदीप सिंह (पंच), मस्त खान (पंच), गुरदीप सिंह (पंच) और गुरमेल कौर (पंच) को उनके पदों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गांव निवासी मेवा सिंह पुत्र स्वर्गीय राम ईश्वर सिंह द्वारा पंचायत के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर की गई है।

बैठक या कार्यवाही में नहीं ले सकेंगे हिस्सा
शिकायतकर्ता ने पंचायत पर कई तरह के आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। डीडीपीओ ने निलंबन के साथ यह निर्देश भी जारी किए हैं कि संबंधित सरपंच और पंचायत सदस्य अब ग्राम पंचायत लंग की किसी भी बैठक या कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा, पंचायत के बैंक खातों से संबंधित किसी भी प्रकार की लेन-देन या कार्रवाई पर भी रोक लगा दी गई है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here