samacharsecretary.com

बिहार में झमाझम बारिश के बाद राहत के आसार, 28 सितंबर को आंधी-बिजली का अलर्ट

पटना
 बिहार के लोगों को अब पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना (IMD) द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में मानसून सक्रिय रहा।

पश्चिमी चंपारण और सीतामढ़ी जिलों के एक-दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, सुपौल और पटना जिले में भी भारी वर्षा हुई है।

पिछले 24 घंटों में वर्षा और हवा के आंकड़े
पिछले 24 घंटे में वाल्मीकिनगर (194.8 मिमी), सोनबरसा (190.0 मिमी), मैनाटांड़ (168.4 मिमी), मधुबनी (108.6 मिमी), रघुनाथपुर (102.2 मिमी) और पिपराही (100.8 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। वहीं, राजधानी पटना में 61.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे में कैमूर (भोजपुर) जिले में सबसे तेज 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पूर्णिया में 33.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतास के डेहरी में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कल सोमवार 28 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों में मेघगर्जन, बिजली चमकने तथा 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

तापमान में बदलाव का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। वहीं, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here