samacharsecretary.com

Tourism in Bihar will receive a major boost, with 5,000 rooms to be built near forests.

पटना
 सरकार की ओर से वन क्षेत्रों का विकास इस स्तर पर करने की योजना है कि देश-विदेश के पर्यटक बिहार आएं। इसके लिए जंगलों और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए आवासीय सुविधा के विस्तार की व्यापक योजना बन रही है। 

जल संसाधन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन तथा भवन निर्माण के निरीक्षण भवनों एवं परिसर को नए सिरे से लोक निजी सहभागिता (पीपीपी) से पुनरुद्धार कर पांच हजार कमरे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर विकसित कराने की तैयारी है।

पांच हजार कमरे बनेंगे
व्यवस्था हो रही है कि स्थानीय स्तर पर पांच हजार ऐसे कमरे बन जाएं, जहां पर्यटक भ्रमण के दौरान विश्राम कर सकें। एक-दो दिन रुक कर संबंधित पर्यटक स्थल का सुकून से आनंद ले। सरकार छठ महापर्व को भी धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। 

पर्यटन को बढ़ावा देने लिए 20 स्थलों पर रोप-वे बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके अतिरिक्त बिहार के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की सैर अब हेलीकॉप्टर से भी की जा सकेगी। पर्यटकों को कम समय में पर्यटन स्थलों तक पहुंचाने और राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 शुरू की है। इसके पहले चरण में पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर को हवाई सेवा से जोड़ा गया है।

15,422 रुपये तक सब्सिडी 
पर्यटकों को रियायती दरों पर हेलीकॉप्टर एवं विमान सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। विदित हो कि योजना के तहत पटना से राजगीर का किराया चार हजार, वाल्मीकिनगर का पांच हजार और कैमूर का छह हजार रुपये निर्धारित किया गया है। सरकार प्रति टिकट अधिकतम 15,422 रुपये तक सब्सिडी भी दे रही है। इस पहल से धार्मिक पर्यटन के साथ इको टूरिज्म और विरासत पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है। 

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बिहार राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बना सकेगा। राज्य के वन क्षेत्रों का विकास इस स्तर पर करने की योजना है कि देश-विदेश के पर्यटक यहां आएं। इसके लिए जंगलों और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए आवासीय सुविधा का विस्तार करने की योजना बनेगी।

प्रमुख सूर्य मंदिर एवं गंगा किनारे चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान देखने बिहार आने के लिए देश और विदेश के पर्यटकों को आमंत्रित किया जाएगा। सरकार इसके लिए विशेष रूप से प्रचार-प्रसार करेगी। राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उद्योगपतियाें एवं राजनयिकों को भी आमंत्रित करेंगे। धीरे-धीरे यह क्रम आगे बढ़ेगा। – सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here