samacharsecretary.com

11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी

रायपुर

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में 15 कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें चार करोड़ आठ लाख 90 हजार रुपए लागत की 11 बी.टी. सड़कों, 60 लाख 10 हजार रुपए के दो सीसी रोड और 80 लाख 83 हजार रुपए के दो पुलियों के निर्माण शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से ये राशि मंजूर की गई है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में वार्ड क्रमांक-1 में कॉलेज रोड से जेल रोड तक बी.टी. सड़क के निर्माण के लिए 25 लाख 61 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-02-03 में सिविल कोर्ट से गौरव पथ अपेक्स बैंक तक बी.टी. रोड के लिए 40 लाख नौ हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-04-05 में जनपद पंचायत कार्यालय से इंडोर स्टेडियम तक सीसी रोड के लिए 48 लाख 12 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-5 में सीसी रोड के लिए 11 लाख 98 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने वार्ड क्रमांक-7 में बी.टी. रोड के लिए 31 लाख 71 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-07-13 में ठाकुर राउर चौक से रायपुर रोड नाका नम्बर-5 तक बी.टी. रोड के लिए 47 लाख 69 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वार्ड क्रमांक-08-09 में अटल परिसर से नंदा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 37 लाख 87 हजार रुपए और अटल परिसर से आजाद चौक तक बी.टी. रोड के लिए 35 लाख 20 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-08-09-12-13 में नंदा चौक से दौलत चौक होते हुए शनि मंदिर तक बी.टी. रोड के लिए 36 लाख 15 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-09-10-12 में साप्ताहिक दैनिक बाजार से देवघरा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 49 लाख 92 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-11 में बुटीपारा से कमला नगर को जोड़ने के लिए 67 लाख 93 हजार रुपए और घोघरा नाला के पास आरसीसी पुलिया के निर्माण के लिए 12 लाख 90 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-12 में छोटे मठ से कमला नगर इंदिरा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 45 लाख आठ हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-13-14-15 में अस्पताल चौक पैलपारा से शहीद स्मारक तक बी.टी. रोड के लिए 17 लाख 95 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-15 में बी.टी. रोड के लिए 40 लाख 63 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here