samacharsecretary.com

आवासीय स्कूल में सनसनी, 9वीं की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया

कर्नाटक  
कर्नाटक के यादगिर जिले के शाहपुर में एक आवासीय विद्यालय की 9वीं कक्षा की छात्रा के शौचालय में एक शिशु को जन्म देने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा कि छात्रा और शिशु, दोनों को शाहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं।

स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप
वहीं, कर्नाटक बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य शशिधर कोसांबे ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने शुरुआत में मामले को दबाने की भरसक कोशिश की थी, लेकिन मामला आयोग की नजर में आ गया, जिसके बाद आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज की और स्कूल का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की।

बाल-विवाह का हो सकता है मामला
विद्यालय प्रशासन ने लड़की के गर्भवती होने पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि संभवत: यह बाल विवाह का मामला हो सकता है। साथ ही विद्यालय प्रशासन ने बताया कि उन्होंने लड़की के माता-पिता को भी इस संबंध में सूचित कर दिया है।

विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
कोसांबे ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताया और कहा कि यह न सिर्फ लड़की की निजता का हनन है, बल्कि इससे लड़की का स्वास्थ्य भी गंभीर रुप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि आयोग ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत वार्डन, कक्षा के शिक्षक और विद्यालय के नर्स पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here