samacharsecretary.com

घर में मकड़ी के जाले सिर्फ गंदगी नहीं, वास्तु में माने जाते हैं अशुभ संकेत

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में घरों के कोनों या छिपी हुई जगहों पर मकड़ी के जाले तेजी से नजर आने लगते हैं. गर्म और सूखे मौसम में मकड़ियां ज्यादा दिखने लगती हैं, जिससे घर के कोनों, दीवारों और छत पर जाले बनना आम हो जाता है. अक्सर लोग इन्हें मामूली गंदगी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी के ये जाले नकारात्मक ऊर्जा का संकेत भी माने जाते हैं. यही बात हम अक्सर अपने बड़े-बुजुर्गों से भी सुनते आए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के अलग-अलग स्थानों पर लगे मकड़ी के जाले जीवन पर अलग-अलग तरह से असर डालते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में.

बेडरूम में मकड़ी का जाला
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आपके बेडरूम में मकड़ी का जाला है, तो इसे तुरंत साफ कर देना चाहिए. बेडरूम में जाले होने से दांपत्य जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है. इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली कम होती है और रिश्तों में खटास आ सकती है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना भी बढ़ जाती है.

घर के कोनों में मकड़ी का जाला
अक्सर घर के ऊंचे कोनों में मकड़ी के जाले लग जाते हैं, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि वे आसानी से साफ नहीं हो पाते हैं. लेकिन वास्तु के अनुसार, घर के कोनों में जाले होना आर्थिक परेशानियों का संकेत माना जाता है. यह धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है, इसलिए समय-समय पर इन्हें साफ करना जरूरी है.

मंदिर में मकड़ी का जाला
घर के मंदिर को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी होता है. कई बार सफाई की अनदेखी के कारण मंदिर में भी मकड़ी के जाले लग जाते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मंदिर में जाला लगना दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है. इसलिए रोजाना पूजा से पहले मंदिर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी है.

किचन में मकड़ी का जाला
किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जहां अन्नपूर्णा विजारती हैं और भोजन तैयार किया जाता है. अगर यहां मकड़ी का जाला लगा हुआ है, तो यह सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है. वैज्ञानिक रूप से भी यह सही नहीं है, क्योंकि जाले और गंदगी से बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे घर के लोग बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए किचन की नियमित सफाई बेहद जरूरी है.

क्या करें उपाय?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आपके घर में मकड़ी के जाले लगते हैं, तो रोजाना उनकी सफाई करें और उन्हें तुरंत कूड़े में फेंक दें. रोज या हफ्ते में 2-3 बार झाड़ू-पोंछा करें. छत, कोनों और फर्नीचर के पीछे भी सफाई करें. पुराने जाले तुरंत हटा दें. मकड़ी के जाले हटाने के लिए आप चाहें तो घर में रोजाना धूप और दीपक जला सकते हैं, इस एक उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा और कीट-पतंगे दूर रहते हैं.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here