samacharsecretary.com

पराली नहीं जलेगी, खेत में ही बनेगी खाद — हरियाणा के किसानों को मिला सुनहरा मौका!

हरियाणा 
हरियाणा सरकार अन्नदाताओं के हित में कई फैसले लेती है। अब सरकार ने किसानों के हित में अहम फैसला लिया है जिसमें पराली प्रबंधन के लिए पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। सरकार का लक्ष्य है कि इस पहल के तहत पहले चरण में 75,000 एकड़ धान क्षेत्र को कवर किया जाए।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि सरकार ने शुक्रवार को हुई हाई पॉवर परचेज कमेटी की बैठक में पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर के 75,000 पैकेट खरीदने की अनुमति दे दी है। यह पाउडर किसानों को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि खेतों में पराली जलाने की समस्या कम हो। श्याम सिंह राणा ने कहा कि पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर न केवल पराली को सड़ाने में मदद करता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और उसमें जैविक कार्बन की मात्रा में वृद्धि करने में भी सहायता करता है। इस पाउडर के प्रयोग से पराली जलाने की जरूरत खत्म हो जाएगी, जिससे वायु प्रदूषण में भारी कमी आएगी। यह पाउडर पराली को 15 से 20 दिनों में ही खाद में बदल देता है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here