samacharsecretary.com

रविवार का राशिफल: 25 अक्टूबर को किस्मत देगी साथ, इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

मेष

मेष राशि वालों का दिन लाभकारी रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। लेकिन स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं।
मिथुन

मिथुन राशि वालों को आज नौकरी-चाकरी में तरक्की मिल सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।
कर्क

कर्क राशि वालों को आज महत्वपूर्ण कार्यों को टाल देना चाहिए। धन से जुड़ा कोई फैसला न लें। शैक्षिक कार्यों में सफलता। बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि के योग। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद हो सकती है। क्रोध से बचें।
सिंह

सिंह राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अज्ञात भय सताएगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं।
कन्या

कन्या राशि वालों की आज वाणी में मधुरता रहेगी। पर, मन परेशान भी हो सकता है। पिता व जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कारोबारियों को व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। हालांकि भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
तुला

तुला राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं।
वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों का आज कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन भी बनेंगे। कारोबार में बदलाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। बेकार के खर्चों पर कंट्रोल रखें।
धनु

धनु राशि वालों का आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनच करनी पड़ सकती है।
मकर

मकर राशि वालों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है।
कुंभ

कुंभ राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में भी शांति बनाए रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर टास्क को समय र पूरा करने के लिए फोकस बनाए रखें।
मीन

मीन राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here