samacharsecretary.com

अमृतसर में जुटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक, फाउंडर दीपके करेंगे केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अमृतसर 

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी काकरोच जनता पार्टी की एंट्री होने जा रही है। पार्टी की ओर से आज  13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन की तैयारी की गई है। इसका ऐलान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया है। वह इसके लिए पंजाब आ रहे हैं।

दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट की शुरुआत उन्होंने पंजाबी में “सत श्री अकाल” कहकर की। उन्होंने बताया कि वे 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। छात्रों व युवाओं से अपील की कि वे अमृतसर गेट पर एकत्र हों।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन
इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी मिलकर आवाज उठाएं तो NEET-CBSE छात्रों को न्याय मिल सकता है।

अब 3 पॉइंट्स में पढ़िए कैसे बनी CJP:-
    CJI के बयान से शुरू हुआ विवाद: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम से लेकर उसके गठन तक की कहानी भी काफी दिलचस्प है। 5 मई 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं व कार्यकर्ताओं को लेकर कथित तौर पर “कॉकरोच” और “समाज के परजीवी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर व्यापक बहस छिड़ चुकी थी।

    मजाकिया अंदाज में ऑनलाइन लॉन्च की पार्टी: इसी बीच अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट करते हुए सवाल उठाया, “क्या होगा अगर देश के सभी कॉकरोच एक साथ आ जाएं?” इस पोस्ट को युवाओं का काफी समर्थन मिला। इसके बाद 16 मई 2026 को उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऑनलाइन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) लॉन्च कर दी।

    अभियान युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय: पार्टी की सदस्यता के लिए प्रतीकात्मक शर्त रखी गई कि सदस्य बेरोजगार, आलसी और हमेशा ऑनलाइन रहने वाला होना चाहिए। यह व्यंग्यात्मक अभियान युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। पार्टी का दावा है कि कुछ ही दिनों में उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स जुड़ गए, जो कई स्थापित राजनीतिक दलों से भी अधिक हैं। इसके बाद पार्टी ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया और विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

लखनऊ में पार्टी का तीसरा बड़ा प्रदर्शन
CJP अब तक देश के दो प्रमुख शहरों नई दिल्ली और पुणे में NEET परीक्षा पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं, 12 जून को लखनऊ में पार्टी का तीसरा बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी ने देश के कुल सात राज्यों में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

विरोध प्रदर्शन का रोडमैप तैयार
लखनऊ के बाद अब अमृतसर (पंजाब), जयपुर (राजस्थान), बेंगलुरु (कर्नाटक) और हैदराबाद (तेलंगाना) में भी विरोध प्रदर्शन का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि वह NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा छात्रों को न्याय दिलाने के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here