samacharsecretary.com

अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, T20I में 5वीं बार गोल्डन डक

नई दिल्ली जापान के साणो में टाइफून दुजुआन और तेज बारिश के खलल के बाद भारत और जापान के बीच एकमात्र ऐतिहासिक टी20 मुकाबला आखिरकार शुरू हो गया है। ओवरों की भारी कटौती के बाद यह मैच 5-5 ओवर का खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पारी की शुरुआत में ही टीम इंडिया को बेहद निराशाजनक झटका लगा। भारत के युवा और आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। जापान जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ फैंस को अभिषेक से आतिशी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वे पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड पहली ही गेंद पर आउट होने के साथ ही अभिषेक शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में भारतीय सलामी बल्लेबाज के रूप में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अभिषेक शर्मा अब भारत के लिए T20I में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक (पहली गेंद पर शून्य) पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 5वां मौका था जब वे पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए हैं। 5 ओवर के इस संक्षिप्त और बेहद तेज तर्रार मैच में भारतीय टीम अब अन्य बल्लेबाजों के दम पर बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश में जुटी है।

अभिषेक शर्मा का तूफान, 11 छक्कों के साथ वैभव सूर्यवंशी से निकले आगे; 2026 में जड़े 96 सिक्स

नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक खास रेस देखने को मिली है. वो रेस टी20 क्रिकेट में छक्के लगाने की है. हालांकि गुरुवार (17 सितंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक की तूफानी पारी ने समीकरण थोड़े बदल दिए हैं. अभिषेक इस साल टी20 क्रिकेट में कुल 96 छक्के लगा चुके हैं, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के नाम पर 86 छक्के हैं. इस तरह अभिषेक ने वैभव पर 10 छक्कों की बढ़त बना ली है. अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20I मुकाबले में अफगानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 108 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के के अलावा 9 चौके शामिल थे. इस पारी के दौरान उन्होंने 16 गेंदों में पचास रनों का आंकड़ा टच किया. फिर अभिषेक ने देखते ही देखते सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में किसी बैटर का ये का सबसे तेज शतक रहा. साथ ही यह किसी फुल मेम्बर टीम के बल्लेबाज का दूसरी फुल मेम्बर टीम के खिलाफ सबसे तेज टी20I शतक भी रहा. बता दें कि अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. अभिषेक ने 2025 में टी20 क्रिकेट में कुल 108 छक्के लगाए थे. इस साल अभिषेक 96 छक्के लगा चुके हैं और अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करने की स्थिति में पहुंच गए हैं. 2024 में उनके बल्ले से 87 छक्के निकले थे. जबकि वैभव सूर्यवंशी 86 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं. दिलचस्प बात यह है कि कुल छक्कों की संख्या में अभिषेक शर्मा भले ही वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए हों, लेकिन छक्का लगाने की आवृत्ति में युवा बल्लेबाज का आंकड़ा बेहतर है. 2026 में वैभव ने औसतन हर 4.99 गेंद पर एक छक्का लगाया है, जबकि अभिषेक के लिए यह आंकड़ा 6.64 है. एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय (टी20 क्रिकेट) 108- अभिषेक शर्मा, 2025 96- अभिषेक शर्मा, 2026 87- अभिषेक शर्मा, 2024 86- वैभव सूर्यवंशी, 2026 85- सूर्यकुमार यादव, 2022 अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20I में 11 छक्के लगाने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने एक और उपलब्धि हासिल की. अभिषेक बतौर भारतीय बल्लेबाज एक टी20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस सूची में सबसे ऊपर भी उनका ही नाम है. अभिषेक ने 2025 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 13 छक्के लगाए थे. टी20I पारी में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के 13- अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2025 11- अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026 10- रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017 10- संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन, 2024 10- तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2024 10- ईशान किशन बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक का कहर, 7 छक्कों के साथ 6000 टी20 रन पूरे

नई दिल्ली भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की. रविवार (13 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे. सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 7 छक्के और 7 चौके की मदद से सिर्फ 32 बॉल पर 82 रन बनाए. अभिषेक की तूफानी पारी के दम पर भारतीय टीम ने 13.4 ओवरों में ही 157 रनों का टारगेट हासिल कर लिया. इस तूफानी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. अभिषेक को इस उपलब्धि के लिए सिर्फ 5 रनों की जरूरत थी. उन्होंने फजलहक फारूकी के खिलाफ पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने 3420 गेंदों में 6000 टी20 रन पूरे किए. ओवरऑल सबसे तेज 6000 टी20 रन पूरे करने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम है. एलन ने यह उपलब्धि 3386 गेंदों में हासिल की थी. यानी अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड से सिर्फ 34 गेंद पीछे रहे. वेस्टइंडीज के दिग्गज आंद्रे रसेल 3550 गेंदों के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं, जबकि टिम डेविड ने 3681 गेंदों में 6000 रन पूरे किए थे. T20 में सबसे तेज 6000 रन (गेंदों के हिसाब से): 3386 फिन एलन 3420 अभिषेक शर्मा 3550 आंद्रे रसेल 3681 टिम डेविड 3857 विल जैक्स/फिल साल्ट अभिषेक शर्मा ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) डेब्यू किया था. डेब्यू मैच में ही उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 46 रनों की तूफानी पारी खेली थी. हालांकि शुरुआती वर्षों में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. 2018 और 2019 में उन्होंने तीन-तीन आईपीएल मैच खेले. इसके बाद 2020 और 2021 में उन्होंने आठ-आठ मुकाबलों में हिस्सा लिया. फिर आईपीएल 2024 में अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने उस सीजन 484 रन बनाए और इसी प्रदर्शन के दम पर पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाई. 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसके बाद वह टीम के नियमित सदस्य बन गए और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे. अभिषेक का ऐसा रहा है टी20 करियर अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 करियर में अब तक 207 मैच खेलकर 6077 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 38 अर्धशतक शामिल रहे. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए उनके पास आने वाले वर्षों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. 10000 टी20 रनों का आंकड़ा उनके करियर के बड़े लक्ष्यों में शामिल हो सकता है. फिलहाल अभिषेक की पहचान मुख्य रूप से टी20 बल्लेबाज के तौर पर है. उन्हें अभी तक भारतीय वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. अभिषेक शर्मा ने आखिरी बार फरवरी 2024 में फर्स्ट क्लास मुकाबला खेला था. अब तक उनके नाम 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 30.60 की औसत 1071 रन दर्ज हैं. फिलहाल वह भारतीय टेस्ट टीम की योजनाओं में नजर नहीं आते, जबकि सीमित ओवरों में उनका कद लगातार बढ़ रहा है.

अभिषेक शर्मा की T20 फॉर्म पर उठे सवाल, पूर्व दिग्गज बोले- टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए; अफगान सीरीज पर नजर

मुंबई  इसमें दो राय नहीं कि टीम इंडिया के मिस्टर सुनामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए बहुत ही सुनामी पारियां खेली हैं. वह इस फॉर्मेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज थे, लेकिन  प्रदर्शन में निरंतरता गायब रही, तो अब वह नंबर-3 पर जा पहुंचे हैं. और शुरू होने जा रही अफगानिस्तान सीरीज को लेकर उन्हें लेकर बड़ा सवाल है, लेकिन उधर पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने सुझाव दिया है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए. मतलब व्हाइट-बॉल में तो हालात खराब हो चले हैं, शैली टेस्ट को सुहाती नहीं, ऐसे में फिर यह सुझाव बड़ा अजीब सा लगता है।  फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी दमदार नहीं अभिषेक शर्मा ने अभी तक समग्र रूप से खेले 206 टी20 मैचों में 32.40 के औसत से 5995 रन बनाए हैं, लेकिन उन्होंनेअपना आखिरी प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) मैच 2024 में खेला था. और वह अभी तक खेले सिर्फ 24 प्रथम श्रेणी मैचों में एक शतक और पांच अर्धशतक और 30.60 के औसत से 1071 रन ही बना सके हैं. अमृतसर का यह लड़का पिछले 18 महीनों से लाल गेंद (रेड बॉल) के क्रिकेट से दूर रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए और टेस्ट क्रिकेट के लिए भी ऐसी प्रतिभाओं को निखारने में कोच कैसे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।  रैना की यह कैसी सलाह? यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा के शो में रैना ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'मांग बदल गई है. मुझे लगता है कि अब यह उतना प्रासंगिक नहीं रह गया है. यह अब बीत चुका है क्योंकि अब अलग-अलग टीमें बनाई जा रही हैं. वनडे को ही देखिए. टीम इंडिया के पास इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. वे दो टीमें बना सकते हैं, वे हर प्रारूप में अलग हो सकते हैं. लेकिन यही भविष्य है.' उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा इसलिए लगता है, क्योंकि खिलाड़ियों को भी उसी तरह ट्रेनिंग करनी चाहिए. अगर आप एक प्रारूप में हैं तो आप कितना त्याग करते हैं? क्या यह पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है? अगर आप उनसे सवाल पूछेंगे, तो वे कहेंगे 'हां, हम खेलेंगे', लेकिन दिल के गहराई में कोई संभावना नहीं है. क्योंकि इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है.' रैना बोले, 'मुझे लगता है कि अभिषेक को टेस्ट खेलना चाहिए. वैभव सूर्यवंशी युवा हैं. क्या वे खेलना चाहते हैं? यह एक बड़ा सवाल है. सवाल यह है कि कोच किस तरह की मेंटरशिप (मार्गदर्शन) दे रहे हैं? मानव सुथार अच्छा कर रहे हैं. क्या वह अगले रवींद्र जडेजा बन सकते हैं? क्या वह तीनों प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार हैं? अभिषेक के सामने बड़ा सवाल? इस साल अभिषेक का बल्ला बोला कम है, खामोश ज्यादा रहा है. और आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं. अभिषेक ने इस साल से लेकर अभी तक 23 मैचों की इतनी ही पारियों में सिर्फ 23.36 के औसक से 514 रन बनाए हैं. इनमें 5 अर्द्धशतक शामिल हैं, लेकिन अब एक जगह के लिए उनकी रेस वैभव सूर्यवंशी से हो चली है. और यह भी देखने की बात होगी कि भारतीय प्रबंधन अफगानिस्तान के खिलाफ कौन सी जोड़ी चुनता है? यह जोड़ी वैभव-अभिषेक होगी ? या फिर सैमसन और वैभव? और सवाल यहीं ही खत्म नहीं होता. सवाल यह भी बड़ा है कि अगर वह पारी शुरू करते भी हैं, तो वह अपने प्रदर्शन के सूखे को खत्म कर पाएंगे?

पहले अभिषेक शर्मा, फिर हेनरिक क्लासेन का जलवा—सनराइजर्स हैदराबाद का 194 रन का बड़ा स्कोर

नई दिल्ली आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमों की नजर तीसरी जीत दर्ज करने पर है। पहले 3 मैच में हार के बाद चेन्‍नई ने इस सीजन जोरदार वापसी की। होम ग्राउंड पर चेन्‍नई ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। दूसरी ओर हैदराबाद ने भी 5 में से 2 मैच जीते हैं। अपने पिछले मैच में ईशान किशन की कप्‍तानी वाली टीम ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 57 रन से शिकस्‍त दी थी। 20वें ओवर में गिरे 2 विकेट 20वें ओवर में अंशुल कंबोज ने एक और विकेट अपने नाम किया। उन्‍होंने चौथी गेंद पर शिवांग सिंह का शिकार किया। शिवांग बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। गुरजापनीत सिंह की गोद में उनकी पारी ने दम तोड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन कैच आउट हुए। 20 ओवर के बाद हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं। चेन्‍नई को अगर यह मैच जीतना है तो तय ओवर में 195 रन बनाने होंगे। सलिल अरोड़ा कैच आउट हैदराबाद का 7वां विकेट गिर गया है। गुरजापनीत सिंह ने सलिल अरोड़ा को अपने जाल में फंसाया। डेवाल्ड ब्रेविस ने सलिल का कैच लिया। सलिल ने 12 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। हैदराबाद को लगा बड़ा झटका अंशुल कंबोज ने हेनरिक क्‍लासेन को क्‍लीन बोल्‍ड किया। क्‍लासेन ने 39 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौकों के साथ ही 2 छक्‍के भी लगाए । अब इम्‍पैक्‍टर प्‍लेयर लियाम लिविंगस्टोन मैदान पर आए हैं। हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन तेज शुरुआत के बाद हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई है। नीतीश रेड्डी के रूप में हैदराबाद को 5वां झटका लगा। नीतीश ने 8 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। जेमी ओवर्टन ने आज का तीसरा विकेट अपने नाम किया।   हैदराबाद को लगा चौथा झटका गेंदबाजों ने मुकाबले में चेन्‍नई की वापसी करा दी है। 11वें ओवर की पहली गेंद पर जेमी ओवर्टन ने अनिकेत वर्मा का विकेट अपने नाम कर लिया। अनिकेत ने 4 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब नीतीश कुमार रेड्डी मैदान में आए हैं। अभिषेक शर्मा आउट तूफानी फिफ्टी लगा चुके अभिषेक शर्मा को जेमी ओवर्टन ने पवेलियन भेजा। विकेट के पीछे संजू सैमसन ने अभिषेक का कैच लिया। अभिषेक ने 22 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। हैदराबाद को लगे 2 झटके अभिषेक शर्मा के तूफान के बीच चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के 2 विकेट गिर चुके हैं। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में मुकेश चौधरी ने हैदराबाद को बैक टू बैक झटके दिए। 5वीं गेंद पर उन्‍होंने ट्रेविस हेड को और आखिरी गेंद पर ईशान किशन को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। ईशान पहली गेंद पर आउट हुए। वहीं हेड ने 20 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। हैदराबाद की तूफानी शुरुआत हैदराबाद की शुरुआत तूफानी रही है। 5वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री की लाइन लगा दी और 3 चौकों के साथ 2 छक्‍के लगाए। अभिषेक ने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। 5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्‍कोर 63 रन है।

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी, मुल्लांपुर में लगाए 8 छक्के, 5 चौके, पहुंचे जयसूर्या के स्तर पर

 मुल्लांपुर   इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार (11 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी प्रदर्शन किया. मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मैच में अभिषेक ने 8 छक्के और पांच चौके की मदद से 28 गेंदों पर 74 रन बनाए।  बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस दौरान सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी. पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में अभिषेक ने 50 प्लस स्कोर बनाया है. अभिषेक को पार्टटाइम स्पिनर शशांक सिंह ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया. पावरप्ले में अभिषेक ने तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार वैशाक की जमकर खबर ली।  पारी के पांचवें ओवर में तो अभिषेक शर्मा ने विजय कुमार वैशाक को चार छक्के लगाए. अभिषेक ने अपनी इनिंग्स के दौरान 8 में से सात छक्के पावरप्ले में जड़े. अभिषेक किसी आईपीएल मैच के दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ चुके हैं. अभिषेक ने सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की बराबरी कर ली।  पावरप्ले में सबसे अधिक छक्के (IPL मैच) 7- सनथ जयसूर्या (मुंबई इंडियंस) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े, 2008 7- जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2018 7- जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स) बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न, 2022 7- अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम पंजाब किंग्स, मुल्लांपुर, 2026 देखा जाए तो अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पावरप्ले में 105 रन बनाए. यह किसी आईपीएल मैच में तीसरा बेस्ट पावरप्ले स्कोर रहा. अभिषेक और ट्रेविस हेड ने कुल मिलाकर 49 गेंदों पर 120 रनों की साझेदारी की. हेड का भी विकेट पार्टटाइम स्पिनर शशांक सिंह ने लिया।  पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर (IPL) 125/0- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024 107/0- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2024 105/0- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, मुल्लांपुर, 2026 105/0- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2017 100/2- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2014

अभिषेक शर्मा पर BCCI की कड़ी कार्रवाई, KKR vs SRH मैच में बोले थे अश्लील शब्द

   कोलकाता  सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज अभ‍िषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शानदार फॉर्म में लौटे जरूर, लेकिन टीम की जीत के बाद वह विवाद में घिर गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें IPL 2026 के आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया है।  कोलकाता के ईडन गार्डन्स 2 अप्रैल को KKR के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 48 रन की अहम पारी खेली थी और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. हालांकि मैच के दौरान उनके व्यवहार ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया।  BCCI की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने IPL Code of Conduct के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।  इस गलती के लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. बल्लेबाज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।  31 मार्च को श्रेयस अय्यर पर भी गिरी थी गाज पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।  न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए उस मैच में पंजाब किंग्स ने 163 रन के लक्ष्य को पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था. इस जीत के हीरो ऑस्ट्रेलिया के कोनोली रहे थे. जिन्होंने डेब्यू मैच में 72 रन की नाबाद पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे।  श्रेयय अय्यर पर कब लग सकता है बैन? चूंक‍ि श्रेयस की स्लो ओवर रेट के मामले में यह इस सीजन की पहली गलती थी, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा. अगर दूसरी बार यही गलती दोहराई जाती है, तो उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना और टीम के खिलाड़ियों पर भी आर्थिक दंड लगाया जाएगा। तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर मामला और गंभीर हो जाएगा. ऐसी स्थिति में कप्तान को एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है. श्रेयस पहले भी स्लो ओवर रेट के मामलों में सजा झेल चुके हैं. पिछले सीजन में भी उन पर दो बार जुर्माना लगाया गया था, लेकिन समस्या अब भी जारी है। 

अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म टीम इंडिया पर भारी? फाइनल में प्लेइंग-XI से कट सकता है पत्ता

मुंबई अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है। इसके बावजूद पूरी संभावना है कि वह टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल में अंतिम एकादश बने रहेंगे क्योंकि भारत जीत हासिल करने वाली अपनी टीम में बदलाव नहीं करना चाहता है। इस टूर्नामेंट में भारत के दो सलामी बल्लेबाजों की किस्मत एकदम से विपरीत रही। जब प्रतियोगिता शुरू हुई तो अभिषेक को शीर्ष क्रम में मजबूत आधार माना जा रहा था जबकि संजू सैमसन के स्थान को लेकर सवाल बने हुए थे और कहा जा रहा था कि यह प्रतियोगिता उनके करियर के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर आठ के करो या मरो वाले मुकाबले ने परिस्थितियों में काफी बदलाव कर दिया है। सैमसन ने पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन किया जिससे अब सभी का ध्यान अभिषेक की फॉर्म पर केंद्रित हो गया है। इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को पूरे टूर्नामेंट में लय हासिल करने में काफी संघर्ष करना पड़ा है। अपने पिछले छह मैचों में उन्होंने क्रमशः 0, 0, 0, 15, 10 और 9 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक को छोड़कर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन फाइनल मुकाबले के लिए शीर्ष क्रम में कोई बदलाव नहीं करना चाहता है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद अभिषेक के सलामी जोड़ीदार सैमसन ने कहा, ‘हम अपने सभी खिलाड़ियों का ध्यान रख रहे हैं। जीजी (मुख्य कोच गौतम गंभीर) भाई और सूर्या (कप्तान सूर्यकुमार यादव) को अभिषेक पर पूरा भरोसा है।’ मुंबई में पहले लीग मैच के बाद अभिषेक के पेट में संक्रमण हो गया था जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। इससे उनका वजन कम हो गया और प्रतियोगिता के महत्वपूर्ण चरण के दौरान उनकी लय बिगड़ गई। यही नहीं विरोधी टीमों ने उसे शांत रखने का स्पष्ट तरीका ढूंढ लिया है। कप्तानों ने बार-बार उनके खिलाफ शुरुआती ओवरों में धीमी गति के गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है, विशेषकर ऑफ स्पिनरों और बाएं हाथ के स्पिनरों का। इससे उन्हें पारी की शुरुआत में वह गति नहीं मिल पाती जिसके साथ वे खेलना पसंद करते हैं। इस कारण वह जल्द ही पवेलियन लौटते रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में उन्होंने ऑफ स्पिनर पर आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में गेंद को हवा में लहरा दिया। नीदरलैंड के खिलाफ ऑफ स्पिनर ने उन्हें कोण लेती गेंद पर आउट किया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी धीमी गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश में वह फिर से जल्दबाजी कर बैठे और मनचाहा शॉट नहीं लगा पाए। एक और तकनीकी पहलू उनके बल्ले के डाउनस्विंग की गति है। जब गेंद तेजी ये आती है तो तेज डाउनस्विंग के कारण उन्हें धीमी गेंदों से तालमेल बिठाने में मुश्किल हो सकती है। भारत के पास रिंकू सिंह को टीम में शामिल करने का विकल्प है लेकिन इससे बल्लेबाजी संयोजन पर असर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में रिंकू को सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है और तब वह अच्छा प्रभाव छोड़ पाएंगे इसकी संभावना कम है। फिलहाल भारतीय टीम प्रबंधन उस भी संयोजन को बरकरार रखने के लिए तैयार दिख रहा है जिसने उसे फाइनल में पहुंचाया।  

‘भाई साहब, पहले खुद को देखिए’… अश्विन ने अभिषेक पर टिप्पणी करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर को घेरा

नई दिल्ली टी20 विश्वकप में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर छिड़ी बहस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक वायरल वीडियो में अभिषेक को 'स्लॉगर' (लप्पेबाज) करार दिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। आमिर का तर्क था कि इस युवा बल्लेबाज के खेल में रक्षात्मक तकनीक की कमी है और वह हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 30 गेंदों में 55 रनों की आतिशी पारी खेलकर अभिषेक ने न केवल फॉर्म में जबरदस्त वापसी की, बल्कि अपने आलोचकों को भी कड़ा संदेश दिया है। दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब शो 'ऐश की बात' में आमिर की इन टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें आड़े हाथों लिया। अश्विन ने मोहम्मद आमिर को जवाब देते हुए साफ तौर पर कहा, "भाई साहब, आप अभिषेक शर्मा के गेम के बारे में कुछ भी बोलें, लेकिन वह स्लॉगर तो बिल्कुल नहीं हैं।" अश्विन ने स्पष्ट किया कि अभिषेक शर्मा के प्रति लोगों का यह भ्रम इसलिए पैदा होता है क्योंकि जब भी वह गेंद को हिट करते हैं, वह बहुत दूर चली जाती है, जिससे लोग उन्हें लप्पेबाज समझने लगते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभिषेक की एकमात्र गलती यह रही है कि वह हर गेंद पर आक्रामकता या 'इंटेंट' दिखाने की कोशिश करते हैं, जो कभी-कभी उनके खिलाफ चली जाती है। अभिषेक की बल्लेबाजी शैली का गहराई से विश्लेषण करते हुए अश्विन ने उनकी तुलना टीम इंडिया के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह से की। अश्विन के अनुसार, अभिषेक का बैट स्विंग दुनिया के सबसे बेहतरीन बैट स्विंग्स में से एक है और शायद यह उनके मेंटर युवराज सिंह से भी बेहतर है। अश्विन ने तकनीकी बारीकी बताते हुए कहा कि शॉट खेलते समय अभिषेक के बल्ले का ऊपरी हिस्सा (टो) सीधे आसमान की तरफ होता है, जो एक आइडियल बैट स्विंग की निशानी है। उन्होंने यह भी हाइलाइट किया कि अभिषेक को गेंद पर ज्यादा ताकत लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी 'टाइमिंग' और बेहतरीन बैट स्विंग है। अभिषेक की इस साहसी पारी की सराहना महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी की है, जिन्होंने कहा कि इस युवा खिलाड़ी ने अपने 55 रनों से आलोचकों को पूरी तरह चुप करा दिया है। गावस्कर इस बात से भी प्रभावित दिखे कि अभिषेक ने इस मैच में संयम दिखाया और जरूरत पड़ने पर रक्षात्मक शॉट भी खेले। भारत के लिए यह पारी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ एक निर्णायक नॉकआउट मुकाबले में उतरना है। अश्विन को उम्मीद है कि इस शानदार अर्धशतक के बाद अभिषेक वापस ट्रैक पर लौट आएंगे और टूर्नामेंट के आगामी मैचों में टीम इंडिया के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे।

वर्ल्ड कप से अभिषेक की छुट्टी तय? कप्तान सूर्या ने सुपर-8 के लिए रणनीति का किया खुलासा

अहमदाबाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है. अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने साफ कर दिया कि टीम मैनेजमेंट को अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म की बिल्कुल भी चिंता नहीं है. भारत का सामना 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से होगा. सुपर-8 चरण के इस अहम मुकाबले से पहले कप्तान ने टीम की रणनीति, पिच, बल्लेबाजी क्रम और संभावित बदलावों पर खुलकर बात की. अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर क्या बोले कप्तान? कप्तान सूर्या ने अभिषेक शर्मा के लगातार तीन शून्य पर आउट होने को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, हमें कोई चिंता नहीं है. जो लोग अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंता कर रहे हैं, मैं उनके लिए चिंतित हूं कि वे क्यों चिंतित हैं. कप्तान ने आगे कहा कि यह टीम गेम है और ऐसे दौर हर खिलाड़ी के करियर में आते हैं. पिछले साल अभिषेक ने हमें संभाला था, इस बार अगर वह रन नहीं बना पा रहे हैं तो हम उनके लिए रन बना लेंगे. बता दें कि अभिषेक शर्मा अब तक तीन मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए हैं. एक मुकाबला उन्होंने पेट की बीमारी के कारण मिस किया था. बावजूद इसके, सुपर-8 में उनकी जगह बरकरार रहने की पूरी संभावना है. पिच और परिस्थितियों पर भरोसा पिच को लेकर सूर्यकुमार ने कहा कि टीम हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार है. उन्होंने माना कि विकेट ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं थे, लेकिन टीम ने हालात के मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश की है. उन्होंने यह भी कहा कि बल्लेबाजी में परिस्थिति का सम्मान करना जरूरी है. हमारे पास पर्याप्त कौशल है. कभी-कभी स्थिति के अनुसार खेलना पड़ता है. हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं. ऑफ स्पिन के खिलाफ रणनीति ऑफ स्पिन के खिलाफ संघर्ष के सवाल पर कप्तान ने कहा कि टीम ने काफी क्रिकेट खेली है और उन्हें पता है कि ऐसी गेंदबाजी का सामना कैसे करना है. उन्होंने माना कि टीम ने रणनीति में बदलाव कर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की है. क्या संजू सैमसन को मौका मिलेगा? जब प्लेइंग इलेवन में बदलाव और संजू सैमसन को शामिल करने की संभावना पर सवाल पूछा गया तो सूर्यकुमार हंस पड़े. उन्होंने कहा कि क्या अभी अभिषेक को हटा दूं? या तिलक को? उन्होंने साफ किया कि टीम संयोजन फिलहाल संतुलित है और बिना ठोस कारण के बदलाव नहीं होगा. तिलक वर्मा को ओपनिंग पर भेजने का सवाल तिलक को ओपनिंग पर भेजने के विकल्प पर कप्तान ने कहा कि यह पूरी तरह मैच की स्थिति पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा, अगर ओपनर अच्छी शुरुआत नहीं देते तो हमें अपनी गति बदलनी होती है. विकेट नहीं गंवाने हैं, नहीं तो निचले क्रम पर दबाव बढ़ेगा. मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा है कि वे 180-190 का स्कोर डिफेंड कर सकते हैं. अहम मुकाबले से पहले स्पष्ट संदेश टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है. यह मैच आगे की राह तय करने में अहम होगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि टीम दबाव में नहीं है और खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा रखती है.