samacharsecretary.com

चीफ सेलेक्टर पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं अजीत अगरकर, BCCI AGM में सामने आई बड़ी बात

मुंबई भारतीय  क्रिकेट टीम से जुड़ा एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है, जहां अब BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) नए चीफ सेलेक्टर की तलाश में है. मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बोर्ड से जुड़े बड़े लोगों को इस बारे में बता दिया है कि वो अब इस पद पर रहना नहीं चाहते हैं।  समाचार एजेंसी पीटीआई को अगरकर से जुड़े एक सूत्र ने बाया कि उन्होंने पहले ही BCCI को इस बारे में जानकारी दे दी है, अगरकर इस पोस्ट पर बने रहने के इच्छक नहीं हैं।  इससे पहले शुक्रवार को BCCI की AGM (एनुअल जनरल मीट‍िंग) हुई. जहां BCCI ने यहां AGM (एनुअल जनरल मीटिंग)  के दौरान अधिकारियों को चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर्स अगरकर के भविष्य पर फैसला लेने की इजाजत दी. अगरकर इस मीट‍िंग के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, उनका कार्यकाल 4 अक्टूबर को खतम् हो रहा है।  मीटिंग के आखिर में BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, अब ऑफिसर्स को सेलेक्शन कमेटियों से जुड़े मामलों पर फैसले लेने का अधिकार म‍िल गया है।  BCCI की 95वीं AGM में उससे जुड़े राज्य सदस्य बोर्ड शामिल हुए, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल) और पूर्व पेसर वेंकटेश प्रसाद (कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) भी शामिल थे।  सीनियर सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के भविष्य के साथ-साथ, BCCI जूनियर सिलेक्शन कमिटी के सभी पाँच पदों को भरने पर भी विचार कर रहा है. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड को जूनियर सिलेक्शन कमिटी के लिए बहुत सारे एप्लीकेशन मिले हैं और उनका लक्ष्य 15 द‍िन के अंदर यह प्रोसेस पूरा करना है।  क्या भारतीय फील्ड‍िंग कोच शुभदीप घोष हटेंगे? सैकिया ने कहा कि मौजूदा इंडियन फील्डिंग कोच शुभदीप घोष का अपॉइंटमेंट शॉर्ट टर्म के लिए है, लेकिन उनके परफॉर्मेंस को देखा जाएगा. उन्होंने आखिरी फैसला अभी लिया जाना बाकी है।  वानखेड़े में कब होगा टेस्ट  स्टेट बॉडी के सेक्रेटरी उन्मेश खानविलकर ने  मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के लिए टेस्ट मैच को लेकर ड‍िमांड की .मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट मैच होस्ट किए हुए लगभग दो साल हो गए हैं, आखिरी टेस्ट 2024 के आखिर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला गया था_ हालांकि, अगले साल की शुरुआत में होने वाले पहले विमेंस चैम्प‍ियंस लीग और विमेंस प्रीमियर लीग के कुछ हिस्सों जैसे आने वाले मैचों के साथ क्रिकेट इस जगह पर वापस आ रहा है।  BGT टेस्ट को रांची से शिफ्ट करने पर कोई फैसला नहीं झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी और भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को रांची से हटाने के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया. तिवारी ने कहा  AGM में इस बारे में बिल्कुल भी बात नहीं हुई है।  BCCI की AGM में हुए फैसले? जनरल बॉडी ने अंपायरों और मैच रेफरी के लिए बेहतर पेमेंट स्ट्रक्चर और ग्रेड्स के रीक्लासिफिकेशन को भी मंजूरी दी. हालांकि डिटेल्स नहीं दी गईं, लेकिन अभी, सीनियर घरेलू टूर्नामेंट के लिए टॉप दो ग्रेड के अंपायरों को हर दिन क्रमशः Rs 40,000 और Rs 30,000 मिलते हैं, जबकि T20 गेम्स के लिए यह रकम Rs 20,000 है. लेकिन बदले हुए पेमेंट ग्रेड A, B, C और D के हिसाब से हर दिन Rs 60,000, Rs 50,000, Rs 40,000 और Rs 35,000 होंगे।  कुछ स्टेट यूनिट्स में उम्र में धोखाधड़ी के कई मामलों के बाद, BCCI ने अपनी एज वेरिफिकेशन पॉलिसी को अपडेट किया और अपनाया. BCCI की नई इंटरनल कमेटी BCCI की प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट पॉलिसी के तहत बनाई गई थी. सैकिया ने कहा कि क्रिकेट अंडमान और निकोबार को एसोसिएट मेंबरशिप देने का मामला टाल दिया गया क्योंकि यह एक कानूनी मामला है।

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा मुख्य चयनकर्ता? VVS लक्ष्मण के नाम की चर्चा तेज

पटना बीसीसीआई चयन समिति की बैठक दिल्ली में चल रही है। बैठक खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का खेलना तय है, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अगली बार इस मीटिंग में नहीं होंगे। अजीत अगरकर मुख्य चयनकर्ता के रूप में आखिरी बार चयन समिति की बैठक में शामिल हो रहे हैं और टीम चुन रहे हैं। बीसीसीआई के साथ अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट इसी महीने खत्म हो रहा है। पहले खबरें आई थीं कि अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है और वह 2027 वनडे विश्व कप तक चयन समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे। हालांकि, वनडे टीम में रोहित शर्मा की जगह को लेकर अजीत अगरकर और बीसीसीआई के अधिकारियों के बीच असहमति हुई। इसके बाद चयन समिति से उनकी छुट्टी हो रही है। अब लक्ष्मण को मिल सकता है मौका कयास लगाए जा रहे हैं कि अजीत अगरकर के बाद एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य चयनकर्ता बनाया जा सकता है। लक्ष्मण लंबे समय से एनसीए हेड के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बैकअप कोच की भी होती है। वह एशियन गेम्स के दौरान भी भारत की टी20 टीम के साथ नजर आएंगे, क्योंकि इसी समय दूसरी टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलेगी। मुख्य कोच गंभीर वनडे टीम के साथ होंगे। टी20 में शानदार प्रदर्शन अजीत अगरकर 4 जुलाई 2023 को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता बने थे। इसके बाद से भारत ने 2024 टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 विश्व कप जीता है। इस दौरान टीम इंडिया दो बार एशिया कप जीतने में भी सफल रही है, लेकिन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। खासकर घरेलू सीरीज में स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी आ रही थी। वहीं, गेंदबाज भी विपक्षी टीमों की तुलना में फीके साबित हो रहे थे। ऐसे में नए चयनकर्ता के सामने टेस्ट टीम को बेहतर करने की जिम्मेदारी होगी। 9 साल का था अगरकर का करियर अजीत अगरकर ने 1998 से 2007 के बीच 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 खेले। टेस्ट में 1 शतक की मदद से 571 रन और 58 विकेट, वनडे में 3 अर्धशतक की मदद से 1,269 रन और 288 विकेट, और टी20 में 3 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। संन्यास के बाद अगरकर कोचिंग और कमेंट्री के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि क्रिकेट खेलने, कमेंट्री करने और टीम चुनने में सबसे मुश्किल काम टीम का चयन करना है।