samacharsecretary.com

अक्षय तृतीया 2026 पर बन रहा खास संयोग, चंद्र गोचर से बदलेगा कई राशियों का भाग्य

 साल 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय गणना के अनुसार बेहद शुभ रहने वाली है. इस पावन अवसर पर मन के कारक चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. 19 अप्रैल को दोपहर 12:32 बजे होने वाला यह गोचर ब्रह्मांड में एक ऐसी सकारात्मक ऊर्जा पैदा करेगा, जो कई राशियों के लिए बंद किस्मत के ताले खोल सकता है. विशेष रूप से तीन राशियों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति और करियर में बड़ी छलांग लगाने का है. आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों और खरीदारी के शुभ विकल्पों के बारे में. इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन चंद्रमा की उच्च स्थिति का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव इन जातकों पर पड़ने वाला है. वृषभ राशि: चंद्रमा आपकी ही राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे. इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. रुके हुए धन की प्राप्ति के प्रबल योग हैं. कर्क राशि: आपकी राशि के स्वामी का उच्च का होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है और मानसिक शांति का अनुभव होगा. कन्या राशि: आपके भाग्य स्थान में चंद्रमा की मौजूदगी निवेश से मोटा मुनाफा दिला सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे.  नई योजनाओं में सफलता मिलेगी. राशि के अनुसार करें ये खरीदारी, घर आएगी बरकत अक्षय तृतीया पर अपनी राशि के अनुसार शुभ धातु या वस्तु घर लाना सौभाग्य बढ़ाता है. सोना और तांबा: मेष और सिंह राशि के जातकों के लिए इस दिन स्वर्ण आभूषण या तांबे के बर्तन खरीदना ऊर्जा का संचार करेगा. चांदी और सफेद वस्तुएं: वृषभ और कर्क राशि वाले यदि चांदी का सिक्का या मोती खरीदते हैं, तो उन्हें मानसिक और आर्थिक स्थिरता मिलेगी. कांसा और पन्ना: मिथुन और कन्या राशि के लिए कांसे के पात्र या हरे रंग की कीमती धातु व्यापार में उन्नति के द्वार खोलेगी. गैजेट्स और आभूषण: तुला और वृश्चिक राशि के लोग कोई भी नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या चांदी का गहना खरीद सकते हैं.

सिर्फ सोना ही नहीं, अक्षय तृतीया पर इन सस्ती चीजों को खरीदने से भी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा. हिंदू मान्यताओं में इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है. इसे सुख, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक समझा जाता है. खास बात यह है कि इस दिन बिना किसी खास मुहूर्त के भी खरीदारी और शुभ कार्य किए जा सकते हैं. माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से मिलती है, इसलिए लोग धन से जुड़ी चीजें खरीदना पसंद करते हैं. इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. लेकिन जहां कुछ चीजें खरीदना लाभकारी होता है, वहीं कुछ वस्तुओं को घर लाने से बचना चाहिए, नहीं तो नकारात्मक असर पड़ सकता है. अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना शुभ है? इस दिन सोना और चांदी खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. अगर आप महंगी चीजें नहीं खरीदना चाहते, तो भी कई ऐसी सस्ती चीजें हैं जिन्हें घर लाना लाभकारी माना गया है. सेंधा नमक- इसे घर लाने से कर्ज से राहत मिलने की मान्यता है. रुई (कपास)- यह शुद्धता और सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है. मिट्टी के बर्तन- ये सुख-समृद्धि बढ़ाने वाले माने जाते हैं. जौ और पीली सरसों- ये शुभता और समृद्धि का संकेत देते हैं. तुलसी का पौधा- घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है. कौड़ी और बर्तन- धन लाभ से जुड़ी मानी जाती हैं. किन चीजों से रखें दूरी? अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, जिनमें शामिल हैं लोहे की वस्तुएं, कांटेदार पौधे, तेज या धारदार सामान, बासी मिठाई, काले रंग की चीजें, टूटी-फूटी या पुरानी वस्तुएं और एल्युमिनियम व स्टील के बर्तन आदि. अक्षय तृतीया पर क्या करें दान? इस दिन दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है. आप अपनी क्षमता के अनुसार इन चीजों का दान कर सकते हैं. इस दिन खरबूजा और ककड़ी, मिश्री और सत्तू, पंखे और चटाई, जूते-चप्पल (पादुका), चावल, नमक, घी, घड़ा और कुल्हड़, बेलपत्र और मौसमी फल, छाता आदि. 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का सबसे विशेष मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. प्रात: मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक. सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – शाम 06 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 57 मिनट तक द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल को भी सोना खरीदना शुभ माना जा रहा है. जिसका मुहूर्त सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.