samacharsecretary.com

Apple का बड़ा फैसला: iPhone SE, MacBook Air M3 सहित लगभग 25 गैजेट्स की बिक्री बंद

नई दिल्ली टेक दिग्‍गज ऐपल ने इस साल अपनी प्रोडक्‍ट लिस्‍ट को काफी छोटा कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने 25 से ज्‍यादा डिवाइस और एक्‍सेसरीज को बंद कर दिया, जिसमें 7 आईफोन मॉडल, macbook air m3 समेत कई मैकबुक शामिल हैं। हालांकि इसका मतलब यह कतई नहीं कि इन प्रोडक्‍ट्स को अब खरीदा नहीं जा सकता। दरअसल, ऐपल हमेशा से नए मॉडल आने पर पुराने मॉडल को बंद यानी डिस्‍कंन्‍टीन्‍यू कर देती है। इस साल बंद किए गए सबसे अहम मॉडलों में शामिल रहा आईफोन SE। फरवरी में कंपनी ने तीसरी जेनरेशन के आईफोन एसई को बंद कर दिया। कौन से गैजेट्स पर चली कैंची, आइए जानते हैं। Iphone SE की जगह आया iphone 16e ऐपल ने Iphone SE काे बंद करने के बाद iphone 16e को पेश किया। यह ऐपल का सबसे कॉम्‍पैक्‍ट और सस्‍ता आईफोन है। बहरहाल, अब ऐपल ऑफ‍िशियली ऐसा कोई आईफोन नहीं बेचती जिसमें होम बटन, टच आईडी, एलसीडी स्‍क्रीन, 6 इंच से छोटा डिस्‍प्‍ले या लाइटनिंग पोर्ट हो। उनके जगह ऐपल की तमाम आईफोन लाइनअप में अब फेस आईडी, ओएलईडी डिस्‍प्‍ले और यूएसबी-सी टाइप चार्जिंग है। Iphone Plus मॉडल की विदाई इस साल आई आईफोन 17 सीरीज में कोई प्‍लस मॉडल शामिल नहीं था। इसके अलावा, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर आईफोन 14 प्‍लस और आईफोन 15 प्‍लस को बंद कर दिया है। जल्‍द आईफोन 16 प्‍लस की विदाई भी हो सकती, जो यह संकेत है कि कंपनी प्‍लस मॉडल के बजाए अब स्‍ल‍िम स्‍मार्टफोन पर फोकस कर रही है। इस साल प्‍लस मॉडल की जगह आईफोन एयर को लाया गया है। यह फोन चर्चाओं में तो खूब रहा, लेकिन सेल में इसे मामूली परफॉर्म किया। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले वक्‍त में आईफोन सीरीज के प्‍लस मॉडल नहीं लॉन्‍च होंगे। इस साल कितने आईफोन बंद हुए?     आईफोन 16 प्रो     आईफोन 16 प्रो मैक्स     आईफोन 15     आईफोन 15 प्लस     आईफोन 14     आईफोन 14 प्लस     आईफोन SE (थर्ड जेनरेशन)। 2025 में कितनी मैकबुक्‍स बंद     M2 मैक्स और M2 अल्ट्रा वाला मैक स्टूडियो     M4 चिप वाला 14-इंच मैकबुक प्रो     macbook air m3 13 इंच और 15 इंच     macbook air m2 13 इंच ऐपल वॉच के ऑप्‍शन भी हुए कम इस साल ऐपल ने कई वॉच मॉडल को आध‍िकारिक तौर पर अपने स्‍टोर से हटा दिया। इनमें ऐपल वॉच अल्ट्रा 2, ऐपल वॉच सीरीज 10 और ऐपल वॉच SE 2 शामिल है। M4 चिप वाले आईपैड प्रो, M2 चिप वाले आईपैड एयर और 10वीं जनरेशन के आईपैड को बंद कर दिया। ध्‍यान रहे कि इन गैजेट्स को ऐपल स्‍टोर से हटाया गया है। थर्ड पार्टी स्‍टोर जैसे- एमेजॉन, फ्लिपकार्ट से इन्‍हें खरीदा जा सकता है। अगर ये वहां आपको डिस्‍काउंटेड प्राइस में मिलते हैं तो आप इन्‍हें खरीद सकते हैं।

2026 में सरप्राइज देने आ रहा है ऐपल का ये खास डिवाइस, आईफोन नहीं फिर भी सबकी नजर

 नई दिल्ली  नए साल का आगाज होने वाला है। टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में साल 2026 कई बदलाव लेकर आ सकता है। टेक‍ दिग्‍गज ऐपल को लेकर कहा जा रहा है कि नए साल में कंपनी आईफोन या मैकबुक से ज्‍यादा किसी और प्रोडक्‍ट पर ध्‍यान दे रही है। ऐपल सीईओ टिम कुक के लिए कंपनी के टेक डेवलपमेंट की सबसे बड़ी प्राथमिकता ऐपल ग्‍लासेज हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा हो सकता है कि नए साल में कंपनी एक बड़ा लॉन्‍च आयोजित करे। 2026 में हो सकता है बड़ा लॉन्‍च 9to5Mac की रिपोर्ट (ref.) के मुताबिक, ऐसा हो सकता है कि ऐपल साल 2026 में बड़े लॉन्‍च की तैयारी कर रही है और ऐपल ग्‍लासेज उसका हाइलाइट हो सकते हैं। अन्‍य रिपोर्टों की मानें तो कंपनी ‘अनवील्‍ड’ शब्‍द पर अधिक जोर दे रही है जो संकेत हो सकता है कि ऐपल ग्‍लासेज को सिर्फ प्रदर्शित किया जाएगा, लॉन्‍च को टाला जा सकता है। ऐसा हुआ तो कंपनी वियरेबल सेगमेंट में एक और डिवाइस तो ले आएगी, लेकिन उसे लोगों के बीच पहुंचने में वक्‍त लग सकता है। हर दिन पहनने वाले चश्‍मे हालांकि ऐपल ग्‍लास ेज के लॉन्‍च होने की संभावनाएं इसलिए भी बन रही हैं, क्‍योंकि गूगल भी अपने ग्‍लासेज नए साल में ला सकती है और मेटा के मेटा ग्‍लास पहले से ही मार्केट में मौजूद हैं। यह सेगमेंट ऐसा है, जिसमें चीनी स्‍मार्टफोन कंपनियों की मौजूदगी अधिक नहीं है। ऐपल इस सेगमेंट में कदम रखकर अपना दबदबा बना सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, ऐपल का मकसद पूरी तरह से ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ग्लासेज देना है, जिसे लोग हर दिन पहन सकें। कहा जाता है कि ऐपल ग्‍लास को पहनने के बाद उससे ही कई सारे काम किए जा सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसा रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लासेज (Ray-Ban Meta smart glasses) में मुमकिन है। ऐपल ग्‍लासेज के फीचर्स ऐपल ग्‍लासेज को बिना डिस्‍प्‍ले के पेश किया जा सकता है। वह आईफोन से कनेक्‍ट होकर काम करेगा। कहा जाता है कि ऐपल ग्‍लासेज में सिरी, ऐपल इंटेलिजेंस और बिल्‍ट इन ओपन ईयर स्‍पीकर्स का सपोर्ट होगा। हालांकि चश्‍मों को पूरी तरह से कंट्रोल करने के लिए आईफोन चाहिए होगा। कहा जाता है कि कंपनी एक ऐसा गैजेट पेश करना चाहती है जिसे यूजर अपने रोजाना इस्‍तेमाल में पहन सके। कंपनी मेटा से मुकाबला करना चाहती है, जिसने अपने स्‍मार्ट ग्‍लासेज को एक के बाद एक लॉन्‍च करके पॉपुलर बनाने की कोशिश की है।

Apple का नया कारनामा: अब iPhone भी पहनेगा मोजे, कीमत ₹20,300

नई दिल्ली ऐपल अपने महंगे प्रोडक्ट्स के लिए काफी मशहूर है। अपनी इस पहचान को कायम रखते हुए ऐपल ने एक खास किस्म का मोजा यानी कि सॉक्स को लॉन्च किया है। कमाल की बात ये है कि इसकी कीमत 13 हजार रुपये से शुरू होकर 20 हजार रुपये तक जाती है। बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाती। इस मोजे या मोजे जैसी एक्सेसरी को आपके लिए नहीं बल्कि आपके iPhone के लिए लॉन्च किया गया है। चलिए इस अजीबो-गरीब एक्सेसरी आईफोन पॉकेट के बारे में डिटेल में जानते हैं। क्या है आईफोन पॉकेट? आईफोन का मोजा या फिर जिसे ऐपल iPhone Pocket बता रहा है एक 3D-निटेड स्ट्रेचेबल फैब्रिक से बनी हुई लग्जरी एक्सेसरी है। यह iPhone को अच्छे से कवर कर लेती है और यह दिखने में ही नहीं अपने काम में भी बेहद खास है। इस एक्सेसरी का फैब्रिक इतना लचीला है कि अपने फोन को इसमें से निकाले बिना ही आप उसकी स्क्रीन की झलक देख सकते हैं। ऐपल ने इसे वियरेबल पॉकेट कहा है, जिसमें अपने iphone को रखकरआप पहनकर इसे कैरी भी कर सकते हैं। कीमत और डिजाइन इससे पहले भी ऐपल ने 2004 में अपने iPod के लिए 29 डॉलर यानी कि 2,400 रुपये का iPod Socks नाम से एक एक्सेसरी लॉन्च की थी। वहीं इसके मुकाबले iPhone Pocket एक लग्जरी प्रोडक्ट है। इसके शॉर्ट-स्ट्रैप वर्जन की कीमत 149.95 डॉलर या फिर 12,900 रुपये से होती है। वहीं इसके लॉन्ग-स्ट्रैप वर्जन की कीमत 229.95 डॉलर यानी कि करीब 20,300 रुपये है। बता दें कि ऐपल की इस लेटेस्ट एक्सेसरी को Issey Miyake Studio ने डिजाइन किया है। यह वही टीम है जिसने स्टीव जॉब्स के लिए मशहूर ब्लैक टर्टलनेक बनाया था। iPhone Pocket को बेहद मिनिमल डिजाइन के साथ फ्लेक्सिबल फैब्रिक का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया है। इसे आप कंधे, कलाई या हैंडबैग से अटैच करके पहन सकते हैं। किन देशों में मिलेगा ऐपल की ओर से यह साफ किया गया है कि iPhone Pocket एक लिमिटेड एडिशन प्रोडक्ट है। इसे कुछ ही देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जापान, चीन, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे देश शामिल हैं। iPhone Pocket के रंगों की बात करें, तो इसका शॉर्ट स्ट्रैप वाला मॉडल lemon, mandarin, purple, pink, peacock, sapphire, cinnamon और black जैसे रंगों में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसका लॉन्ग स्ट्रैप वाला वेरिएंट सिर्फ sapphire, cinnamon और black कलर में मिलेगा।

Apple ला रहा है iPhone Fold — 24MP कैमरा और एडवांस फीचर्स के साथ होगा सबसे खास

लॉन्च से पहले ही Apple का आने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन चर्चा में बना हुआ है। इसे आईफोन फोल्ड के नाम से लाया जा सकता है। हालिया लीक से पता चला है कि इस फोन में 24MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर मिलेगा। अगर यह रिपोर्ट सही हुई तो यह 24MP अंडर डिस्प्ले कैमरे वाला इंडस्ट्री का पहला फोन होगा। इससे पहले भी कई खबरें आई थीं कि ऐपल अपने फोल्डेबल फोन में डिस्प्ले के अंदर कैमरा देगा। यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा तकनीक एंड्रॉयड फोन्स में काफी पहले से मौजूद है, लेकिन उनकी इमेज क्वालिटी अक्सर उतनी अच्छी नहीं होती है। इसका कारण उनके लेंस का रेजोल्यूशन कम होना है, जो आमतौर पर 4 से 8MP तक होता है। हालांकि, इस बार ऐपल आईफोन फोल्ड के फ्रंट कैमरे में छह प्लास्टिक लेंस एलिमेंट होंगे। इससे साफ है कि यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा काफी एडवांस होगा। ऐसा लग रहा है कि ऐपल ने लाइट ट्रांसमिशन और इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाने में बड़ी सफलता हासिल की है। आइये, फोन की अन्य डिटेल के लिए आगे पढ़ते हैं। एडवांस फीचर के कारण हो सकती है खामियां ऐपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में कई एडवांस फीचर देखने को मिलेंगे। हालांकि, एडवांस फीचर के कारण फोन में कई चीजों की कमी भी हो सकती है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फोन को कॉम्पैक्ट रखने के लिए OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और LiDAR (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) जैसी सुविधाओं को हटाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OIS, कैमरे को हिलने-डुलने पर भी स्टेबल फोटोज लेने में मदद करता है, जबकि LiDAR गहराई का पता लगाने में काम आता है। ऐपल एनालिस्ट Ming Chi Kuo ने बताया है कि आईफोन फोल्ड में फोन के मुड़े हुए और खुले हुए दोनों ही स्टेट में डुअल-लेंस कैमरा हो सकता है। वहीं, मार्क गुरमन का कहना है कि इस डिवाइस में कुल चार सेंसर होंगे। एक सामने की तरफ, एक अंदर की तरफ और दो पीछे की तरफ। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन फोल्ड में पीछे की तरफ दो 48MP के कैमरे हो सकते हैं। इसके अलावा, फोन में पावर बटन के साथ टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) भी दिया जा सकता है। यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा एक बड़ी बात है, क्योंकि यह फोन के डिजाइन को और भी स्लीक बना देगा। डिस्प्ले के नीचे कैमरा होने से फोन का फ्रंट लुक बिना किसी नॉच या पंच-होल के एकदम साफ दिखेगा। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा जो फुल-स्क्रीन का एक्सपीरियंस पसंद करते हैं। एंड्रॉयड फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरे का इस्तेमाल तो हुआ है, लेकिन अक्सर उनकी क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं होती। ऐसा इसलिए है, क्योंकि डिस्प्ले की लेयर्स से होकर लाइट को सेंसर तक पहुंचना पड़ता है, जिससे इमेज क्वालिटी पर असर पड़ता है। ऐपल का 24MP का सेंसर और छह प्लास्टिक लेंस एलिमेंट इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आईफोन फोल्ड एक ऐसा डिवाइस होने की उम्मीद है, जो फोल्डेबल फोन की दुनिया में कुछ नए स्टैंडर्ड सेट कर सकता है। हालांकि, इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार करना होगा।

Apple और SpaceX की साझेदारी: अब iPhone पर बिना SIM इंटरनेट संभव

नई दिल्ली कैसा हो अगर आप अपने फोन पर बिना सिम के भी आराम से हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें? दरअसल अब ऐसा iPhone के साथ संभव होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल आने वाले iPhone 18 Pro में ऐपल ऐसा ही एक जबरदस्त फीचर दे सकती है, जिसकी मदद से बिना किसी सिम या नेटवर्क के भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर का नाम स्टारलिंक इंटरनेट कनेक्शन हो सकता है और इसके लिए ऐपल और स्पेस एक्स साथ आ सकते हैं। The Information की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियों में इसे लेकर बात चल रही है। क्या है स्टारलिंक इंटरनेट कनेक्शन? बता दें कि ऐपल के iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का ऑप्शन देता है लेकिन फिलहाल उससे इंटरनेट नहीं चलाया जा सकता और यह सभी देशों में उपलब्ध भी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबित ऐपल इस फीचर के लिए अपने iPhone 18 Pro में हार्डवेयर के स्तर पर अपग्रेड कर सकता है। इसके बाद iPhone 18 Pro डायरेक्ट सैटेलाइट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि यह फीचर सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर की तरह सिर्फ एक SOS फीचर नहीं होगा। इसे यूजर नॉर्मली भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इसका साफ सा मतलब है कि आपको इंटरनेट चलाने के लिए किसी सिम या टावर की जरूरत नहीं रहेगी। तैयारी कर रहा SpaceX गौरतलब है कि SpaceX ने Starlink सैटेलाइट की नई जेनरेशन बनाई है जो Apple की मौजूदा सैटेलाइट टेक्नोलॉजी वाले रेडियो स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करती है। इससे दोनों कंपनियों के लिए पार्टनरशिप तकनीकी रूप से आसान हो जाएगी। अगर यह डील फाइनल हो जाती है, तो उन इलाकों में भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाना संभव होगा, जहां फिलहाल कोई सेल टावर नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि ऐपल इस फीचर को सिर्फ अपने प्रो मॉडल में देगा। क्यों हो रही है यह डील? फिलहाल ऐपल सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के लिए Globalstar की मदद लेता है, जो कि इनका सैटेलाइट पार्टनर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Globalstar जल्द ही बिकने वाला है और उसकी कीमत करीब 10 बिलियन डॉलर यानी कि लगभग 84,000 करोड़ रुपये हो सकती है। ऐसा होता है, तो ऐपल को नए पार्टनर की जरूरत होगी। ऐसे में SpaceX से बढ़िया ऑप्शन और क्या हो सकता है। बता दें कि फिलहाल Globalstar ही SOS फीचर के तौर पर Apple के कुछ मॉडल्स पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी देता है और इसकी मदद से लोग इमरजेंसी सर्विस से संपर्क कर पाते हैं। भारत का भी होगा फायदा अगर iPhone 18 Pro में इस तरह का फीचर आता है, तो भारत में भी यह उपलब्ध कराया जा सकता है। दरअसल स्टारलिंक भारत में जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसका मकसद दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने का है। ऐसे में देखा जाए, तो Apple और SpaceX के हाथ मिलाने से भारत में भी यह फीचर समय रहते उपलब्ध हो सकता है। मालूम हो कि फिलहाल सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है।  

iPhone 16 की कीमत में भारी गिरावट — अब बजट यूज़र्स के लिए भी खुल गया Apple का दरवाज़ा

नई दिल्ली Apple का फोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। अब ऐपल के iPhone 16 पर भारी छूट मिल रही है। इसके लॉन्च के बाद पहली बार इतनी कम कीमत पर यह फोन उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत सिर्फ 57,999 रुपये है, जो अमेजन इंडिया की 66,900 रुपये और ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट की 69,900 रुपये की कीमत से काफी कम है। फ्लिपकार्ट पर SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये की एक्स्ट्रा मिल रही है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से कैशबैक भी मिलेगा। अमेजन पर बैंक कार्ड्स के साथ 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है है। iPhone 16 को खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है। बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट इस ऑफर को और आकर्षक बनाने के लिए बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट हैं। SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,500 रुपये का तुरंत डिस्काउंट मिलता है, जिससे कीमत 54,499 रुपये हो जाती है। साथ ही, Flipkart का एक्सचेंज प्रोग्राम पुराने स्मार्टफोन के बदले 46,990 रुपये तक की छूट देता है, जो फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करता है। iPhone 16 के शानदार फीचर्स iPhone 16 में ऐपल का नया A18 बायोनिक चिप है, जो पिछले मॉडल की तुलना में तेज़ और बिजली की बचत करने वाला है। इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2556×1179 पिक्सल है। फोन तेज परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी देता है। ऐपल का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 22 घंटे तक वीडियो चला सकता है। कैमरा और डिज़ाइन में बदलाव iPhone 16 का डिजाइन थोड़ा बदला हुआ है। इसमें अब दो कैमरे वर्टिकली अलाइन्ड हैं। कैमरा सिस्टम में 48 मेगापिक्सल का मैन सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। यह कम रोशनी में भी शानदार और कलरफुल तस्वीरें ले सकता है। फोन का डिजाइन स्टाइलिश और मजबूत है। यह MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो 25W की स्पीड से चार्ज करता है। 2024 में लॉन्च हुआ था iPhone 16 फोन 2024 में लॉन्च हुआ था और इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। A18 चिप और शानदार कैमरे की वजह से यह फोन यूजर्स की पहली पसंद बन रहा है। अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है क्योंकि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मिल रही छूट इसे और आकर्षक बनाती है।

Apple iPhone 16 Pro पर भारी छूट, इस जगह से खरीदें कम दाम में लग्जरी स्मार्टफोन

नई दिल्ली दिवाली का त्योहार आने वाला है, इस दौरान कई सारे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने अपने यहां सेल शुरू कर दी है। खासकर, इंडिया में आईफोन का जबरदस्त क्रेज चल रहा है, इस कारण ने कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स सस्ते दामों में आईफोन दे रहे हैं, इन पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा ररहा है। यदि आप भी iPhone 16 Pro खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है, जिसका फायदा उठाकर आप अच्छी कीमतों पर आईफोन 16 को अपना बना सकते हैं। यदि आप भी इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदने का मन बना चुके हैं, तो जान लेते हैं कि यह कहां पर सस्ता मिल रहा है, कहां पर आपको बड़ा डिस्काउंट मिल सकता है? iPhone 16 Pro का क्रेज दरअसल, iPhone 16 Pro इस साल सितंबर में iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद भी लोगों की पसंद बना हुआ है। इसका 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूथ और विजुअल्स को क्रिस्प बनाता है। फोन का डिजाइन टाइटेनियम फ्रेम और मैट ग्लास बैक के साथ मजबूत और स्टाइलिश है। अगर आप एंड्रॉयड से स्विच करने या ऐपल के इकोसिस्टम में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 प्रो की प्राइस फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 Pro (256GB) ₹1,04,999 में मिल रहा है, जिसकी असल कीमत ₹1,19,900 है। से काफी कम है। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड है, तो आप ₹4,000 अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, पुराने फोन के बदले ₹61,900 तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। यदि आप ये शर्तें [प्परों कर देते हैं तो फोन आपको काफी सस्ता पड़ जाएगा क्रोमा पर आईफोन 16 की प्राइस यदि आपको फ्लिपकार्ट के अलावा किसी दूसरे प्लेटफॉर्म से फोन खरीदना है तो आप क्रोमा पर ट्राई कर सकते हैं। यहां पर iPhone 16 Pro का 256GB वैरिएंट ₹1,13,490 में मिल रहा है। विजय सेल्स पर आईफोन 16 प्रो की प्राइस विजय सेल्स पर iPhone 16 Pro के 256GB मॉडल की कीमत ₹1,14,900 है। हालांकि, यदि आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है और आपबिना EMI के पेमेंट करते हैं, तो ₹5,000 की छूट मिल सकती है। रिलायंस डिजिटल पर आईफोन 16 प्रो की प्राइस रिलायंस डिजिटल पर भी iPhone 16 Pro मिल रहा है। इस पर से आप 256GB वैरिएंट खरीदते हैं तो इस की कीमत ₹1,19,900 है, जो बाकी प्लेटफॉर्म्स की तुलना में थोड़ी ज्यादा है। डिस्प्ले और डिजाइन फोन का 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने को और मज़ेदार बनाता है। टाइटेनियम फ्रेम और मैट ग्लास बैक इसे स्टाइलिश और टिकाऊ बनाते हैं। iPhone 16 Pro का कैमरा iPhone 16 Pro में 5x ऑप्टिकल जूम लेंस है, जो पहले सिर्फ Pro Max मॉडल में मिलता था। इसकी मदद से आप दूर की चीजों को भी साफ और शार्प तस्वीरों में कैप्चर कर सकते हैं। 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो लेता है। iPhone 16 Pro में A18 Pro चिप iPhone 16 Pro में ऐपल की A18 Pro चिप है, जो भारी-भरकम ऐप्स और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल करती है। चाहे गेमिंग हो, वीडियो एडिटिंग हो या रोजमर्रा का काम, यह फोन बिना रुकावट के स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। यह चिप भविष्य के सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए भी तैयार है।

iOS 26.1 अपडेट: नए iPhone में मिलने वाले बड़े बदलाव और नई सुविधाएं

नई दिल्ली  iOS 26.1 बीटा 2 अपडेट के जारी होने के बाद, Apple अब iPhone के लिए iOS 26.1 को रोल आउट करने की योजना बना रहा है। नया अपडेट कई सुधार लाएगा, साथ ही सुविधाओं और प्रदर्शन में मामूली बदलाव शामिल होंगे। इसमें AirPods के लिए विस्तारित लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट शामिल है – सेटिंग्स, सफारी, फोन, फिटनेस ऐप, अलार्म और अन्य सेक्शन में बदलाव किए जाएंगे। iOS 26.1 में क्या-क्या फीचर होंगे?  नए अपडेट में Apple Music के लिए नए फीचर शामिल होंगे। अब यूजर्स स्वाइप इशारों का इस्तेमाल करके मिनीप्लेयर के गानों के बीच स्विच कर पाएंगे – बाईं ओर स्वाइप करने पर नया गाना बजेगा और दाईं ओर स्वाइप करने पर पिछला गाना बजेगा। इसके अलावा, Apple AirPods के लिए एक लाइव ट्रांसलेशन फीचर भी पेश कर सकता है, जो अब पांच नई भाषाओं को सपोर्ट करेगा, जिससे कुल भाषाओं की संख्या 11 हो जाएगी। इसके अलावा, यह नया फीचर आपको अपने AirPods के साथ रीयल-टाइम में अनुवादित बातचीत करने की सुविधा देगा। यह सुविधा AirPods Pro 3, AirPods Pro 2 और नए AirPods 4 (ANC वेरिएंट) के साथ आएगी। समर्थित भाषाओं में मैंडरिन, अंग्रेजी (अमेरिका और यूके), फ्रांच, जर्मन, इतालवी, कोरियाई, जापानी, पुर्तगाली और स्पेनिश शामिल हैं। अलार्म को गलती से बजने से रोकने के लिए Apple एक पुराना संकेत भी फिर से पेश कर सकता है। नया स्वाइप-टू-स्टॉप एक्शन iOS 26 में पेश किए गए बड़े, दिखने वाले स्टॉप बटन की जगह लेगा। इस संकेत का इस्तेमाल अलार्म और टाइमर, दोनों पर किया जा सकता है। किन डिवाइसों को iOS 26.1 मिलेगा? iOS 26.1 उन सभी iPhones पर उपलब्ध होगा जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। इसमें iPhone X और उसके बाद के मॉडल, जिनमें दूसरी पीढ़ी और नया iPhone SE शामिल हैं।

सेब बनाम समोसा: एक जल्दी पचता है, दूसरा घंटों लेता है… कारण हैरान कर देगा!

नई दिल्ली सेब खाना सभी को अच्छा लगता है और इसे खाने के बाद लोग कंफर्टेबल महसूस करते हैं. सेब में पोषक तत्वों का खजाना होता है, जिसकी वजह से इसे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद फल भी माना जाता है. कई बार हम जब समोसा खाते हैं, तो उसके बाद पेट भारी लगने लगता है. खाने की कुछ चीजें जल्दी पच जाती हैं, जबकि कुछ चीजों को पचने में ज्यादा समय लगता है. एक ताजा सेब खाकर आपका पेट उसे आसानी से पचा लेता है, लेकिन समोसा को पचाने में शरीर को घंटों लग जाते हैं. अब सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? चलिए जानते हैं कि दोनों को पचने में कितना वक्त लगता है और दोनों के पाचन समय में इतना ज्यादा अंतर किस वजह से है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सेब और समोसा को पचने में लगने वाले समय में काफी अंतर होता है. इसकी वजह दोनों की बनावट और न्यूट्रिशन कंटेंट होता है. सेब एक फल है, जिसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. इसलिए सेब आसानी से और जल्दी पच जाता है. एक सेब को पचने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटे का समय लगता है. जबकि समोसा तला हुआ और भारी भोजन है, जिसमें फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है. ड्रीप फ्राइड समोसा को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. समोसा को पचने में लगभग 4 से 6 घंटे या उससे ज्यादा समय भी लग सकता है. सेब में फाइबर, पानी और नेचुरल शुगर होती है, जो आसानी से पच जाती हैं. सेब में कम कैलोरी होती है और यह ताजगी से भरपूर होता है. सेब का फाइबर आपके पाचन तंत्र को साफ करता है और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है. इसके अलावा सेब में मौजूद विटामिन्स और एंजाइम्स खाने को जल्दी ब्रेक करने में मदद करते हैं. इसलिए जब आप सेब खाते हैं, तो आपका शरीर इसे जल्दी से तोड़कर एनर्जी में बदल देता है. यही वजह है कि सेब खाने के कुछ घंटों बाद ही आपको भूख लगने लगती है. अब समोसे की बात कर लेते हैं. समोसा कार्बोहाइड्रेट, ऑयल और मसालों से भरपूर होता है. तला हुआ खाना पचाने में शरीर को ज्यादा वक्त लगता है, क्योंकि उसमें भारी फैट होता है, जो आपके पेट में लंबे समय तक रहता है. पेट के एंजाइम्स को इस फैट को तोड़ने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसके अलावा तला हुआ खाना पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है, जिससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए समोसे का पाचन समय ज्यादा होता है. पाचन तंत्र का भी फूड्स को बचाने में अहम योगदान होता है. आपकी उम्र, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल पाचन की गति को प्रभावित करते हैं. युवा और हेल्दी व्यक्ति का पाचन तंत्र जल्दी काम करता है, लेकिन अगर किसी को पाचन संबंधी समस्या या कमजोर इम्यूनिटी हो तो पाचन धीमा हो सकता है. इसी वजह से कभी-कभी हल्का भोजन भी कुछ लोगों को देर से पचता है. इसलिए स्वस्थ पाचन के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेना जरूरी है. फल, सब्जियां और फाइबर युक्त चीजें खाने से पाचन बेहतर होता है और भारी तले हुए खाने से बचना चाहिए.

Apple ने बंद किए ये 3 iPhone मॉडल, iPhone 17 के बाद स्टॉक खत्म होने पर नहीं मिलेगा खरीदने का मौका

नई दिल्ली ऐपल ने iPhone 17 सीरीज के चार मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। नए फोन के डिजाइन, कलर्स और फीचर्स लोगों को आकर्षक लग रहे हैं। ऐपल स्टोर पर नए लॉन्च हुए मॉडल्स के फीचर्स की जानकारी दे दी गई है। इसी बीच ऐपल ने अपने ऑनलाइन स्टोर से कुछ पुराने मॉडल हटा दिए हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि फोन पूरी तरह से बंद हो गए हैं, बल्कि ऐपल के ये फोन अभी अधिकृत रिटेलर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और बाकी दुकानों पर उपलब्ध हैं। ये तब तक तो मार्केट में रहेंगे, जब तक स्टॉक खत्म नहीं हो जाता। ऐपल ने कौनसे iPhone वेबसाइट से हटाए? ऐपल ने अपनी वेबसाइटी से iPhone के तीन मॉडल हटा दिए हैं। इनमें iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max और बेस iPhone 15 शामिल हैं। ये फोन अब ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं मिलेंगे, लेकिन आप इन्हें ऐपल के अधिकृत रिटेलर्स, ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। ये तभी तक उपलब्ध रहेंगे, जब तक इनका स्टॉक है। यह ऐपल की स्ट्रैटेजी है कि पुराने मॉडल्स को धीरे-धीरे हटाकर नए मॉडल्स को बढ़ावा दिया जाए।   iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ऐपल इंटेलिजेंस सपोर्ट था ऐपल ने अपनी वेबसाइट से जो मॉडल्स हटाए हैं, उनमें iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ऐपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट था। यह ऐपल की नई तकनीक है, जो जेनरेटिव मॉडल्स और यूजर के पर्सनल डेटा को मिलाकर स्मार्ट एक्सपीरियंस देती है। यदि अब आप नया iPhone खरीदना चाहते हैं, जिसमें ऐपल इंटेलिजेंस तकनीक हो, तो आपको नए मॉडल्स में से ही कोई एक खरीदना होगा। iPhone 17 Series में नए और पावरफुल प्रोसेसर हैं iPhone 17 सीरीज और iPhone Air में नए और पावरफुल प्रोसेसर हैं। बेस iPhone 17 मॉडल में A19 चिपसेट दिया गया है, जो पिछले A18 चिपसेट के मुकाबले में 20% तेज बताया जा रहा है। iPhone Air और iPhone 17 Pro मॉडल्स में A19 Pro प्रोसेसर है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह पिछले मॉडल से 40% अधिक तेज है। iPhone Air की खूब चर्चा, बेहद पतला है ये फोन आईफोन एयर की थिकनेस 5.6mm है, यह सैमसंग एस25 ऐज से भी पतला है, क्योंकि उसकी मोटाई वह फोन 5.8mm है। ऐपल ने इस फोन को लाइटवेट बताया है। इसे बनाने में 5 ग्रेड टाइटेन‍ियम फ्रेम का इस्‍तेमाल हुआ है। यह इतना पतला है, फिर भी इसमें एक्‍शन बटन दिया गया है।