samacharsecretary.com

भारत ने पाकिस्तान जाने को दी सैद्धांतिक मंजूरी, 2027 साउथ एशियन गेम्स में उतरेंगे खिलाड़ी

नई दिल्ली भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख हैं और किसी भी खेल में दोनों देशों के खिलाड़ी कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, मल्टी नेशनल टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। हाल ही में महिला एशिया कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी। भारत सरकार ने साफ किया है कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल होने देगा, तब तक दोनों देशों के बीच कोई बातचीत नहीं होगी। इसी वजह से भारत के खिलाड़ी भी पाकिस्तान खेलने के लिए नहीं जाते हैं। हालांकि, मल्टी नेशनल टूर्नामेंट में टीम भेजने का फैसला उस खेल से जुड़ी संस्था का होता है। इसमें सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं करती है। इसी वजह से भारतीय खिलाड़ी साउथ एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। साउथ एशियन गेम्स अगले साल 4 से 11 अपैल के बीच पाकिस्तान में आयोजित होंगे। पहलगाम हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान जाएंगे भारतीय खिलाड़ी पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पहली बार होगा, जब कोई भारतीय टीम पाकिस्तान जा सकती है। पाकिस्तान जाने वाले भारतीय दल में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इसका खुलासा अगले साल जनवरी में होगा। पाकिस्तान 23 साल बाद साउथ एशियन गेम्स होस्ट कर रहा है। इससे पहले 2004 में पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर ने इन खेलों की मेजबानी की थी। 28 खेलों में भाग लेंगे खिलाड़ी 14वें साउथ एशियन गेम्स का आयोजन 2026 में ही होना था, लेकिन अब इस टूर्नामेंट का आयोजन 2027 में हो रहा है। इसमें 28 खेल शामिल हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गेम्स की तैयारियों का रिव्यू किया है। उन्होंने अधिकारियों से यह पक्का करने को कहा है कि इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सुविधाएं, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स और मेडिकल सपोर्ट मौजूद हों। तीन शहरों में होंगे मुकाबले साउथ एशियन गेम्स के मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों में होंगे। इस्लाबाद में 15, लाहौर में 10 और कराची में तीन खेलों के इंवेट आयोजित होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम 2008 के बाद से पाकिस्तान में नहीं खेली है। आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में भी भारत-पाकिस्तान के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू में कराए जाते हैं। पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय खिलाड़ियों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था।

टेबल टेनिस फेडरेशन का विवादित फैसला: खिलाड़ियों से ट्रायल और यात्रा का खर्च मांग

कराची  पाकिस्तान के शीर्ष पुरुष और महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों को उस समय बड़ा झटका लगा जब पाकिस्तान टेबल टेनिस फेडरेशन (पीटीटीएफ) ने उनसे कहा कि इस वर्ष जापान में होने वाले एशियाई खेलों में अगर वे भाग लेना चाहते हैं तो उन्हें अपनी यात्रा और अन्य खर्च स्वयं वहन करने होंगे। लाहौर में ट्रॉयल्‍स लाहौर में जारी दो दिवसीय राष्ट्रीय ट्रॉयल्स के दौरान जब कुछ खिलाड़ियों ने अपने दैनिक भत्ते और यात्रा भत्ते को लेकर महासंघ के अधिकारियों से जानकारी मांगी तब इस बारे में पता चला। एक खिलाड़ी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि हमें बताया गया है कि ट्रॉयल्स में हिस्सा लेने के लिए कोई भुगतान नहीं मिलेगा। अनुदान नहीं मिला है इसके अलावा, एशियाई खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों को अपने हवाई टिकट और खर्च के लिए प्रतिदिन 50 डॉलर की विदेशी मुद्रा स्वयं व्यवस्था करनी होगी। खिलाड़ी ने कहा कि जब खिलाड़ियों ने इस फैसले पर आपत्ति जताई तो पीटीटीएफ एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें खुश होना चाहिए कि ट्रॉयल का आयोजन हो रहा है क्योंकि महासंघ को पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (पीएसबी) से कोई कोष या अनुदान नहीं मिला है। कोई पदक नहीं जीता इस खिलाडी ने कहा कि हमें बताया गया कि एशियाई खेलों के लिए भी पीटीटीएफ को पीएसबी से कोई अनुदान नहीं मिलता है। यह खेलों के विकास के लिए चिंताजनक स्थिति है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अब तक एशियाई खेलों या एशियाई चैंपियनशिप में टेबल टेनिस में कोई पदक नहीं जीता है। इसका कारण मलेशिया, चीन, दक्षिण कोरिया और भारत जैसे मजबूत देशों का दबदबा माना जाता है।  

हरियाणा की बेटी का जलवा: Ritu को एशियन गेम्स में मिली टीम इंडिया कबड्डी की कमान

चरखी दादरी. अगले सप्ताह चीन में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में बीच कबड्डी टीम में हरियाणा का दबदबा देखने को मिलेगा। चीन में आयोजित एशियन गेम्स के लिए चयनित भारतीय महिला कबड्डी टीम में छह में से कप्तान सहित तीन खिलाड़ी हरियाणा से हैं। जिनमें एक चरखी दादरी जिले से व दो हिसार की खिलाड़ी शामिल है। भारतीय टीम में आधे खिलाड़ी छोटे से प्रदेश हरियाणा से हैं जो गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि चीन में 22 से 27 अप्रैल तक छठे एशियन बीच गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए चयनित छह सदस्यीय टीम में तीन हरियाणा से है। इस टीम में चरखी दादरी से रितु श्योराण, हिसार जिले से मनीषा कुमारी और निकिता चयन हुआ है। इसके अलावा बची हुई तीन खिलाड़ी अलग-अलग प्रदेश राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से हैं। टीम में रितु राइटर कार्नर, मनीषा लेफ्ट कार्नर और निकिता रेडर की भूमिका निभाएंगी। टीम के खिलाड़ियों को देखकर एशियन बीच गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम में हरियाणा का दबदबा साफ नजर आ रहा है। हरियाणा से चयनित कई खिलाड़ी छह सदस्यीय महिला कबड्डी टीम में से तीन खिलाड़ी हरियाणा से चयनित की गई हैं। वहीं पुरुष टीम में भी हरियाणा के सोनीपत जिले के नीरज नरवाल को शामिल किया गया है। जो प्रदेश की मजबूत खेल संस्कृति और प्रतिभा को दर्शाता है। खास बात यह है कि महिला टीम की कमान चरखी दादरी की उभरती खिलाड़ी रितू श्योराण को सौंपी गई है, जिससे जिले और प्रदेश में खुशी का माहौल है। वाइब्रेंट एकेडमी निदेशक मास्टर नवीन श्योराण के अनुसार बीच कबड्डी में चार खिलाड़ी खेलते हैं और दो अतिरिक्त होते हैं। उसी के चलते छह सदस्यीय टीम का चयन हुआ है। रितु श्योराण विश्वकप टीम का थी हिस्सा दादरी जिले के बिलावल निवासी रितु श्योराण वाइब्रेंट एकेडमी हंसावास खुर्द में अभ्यास करती हैं। वे बीते दिनों हुए महिला कबड्डी विश्वकप टीम का हिस्सा थी जिसमें भारत को जीत मिली थी। अब वे भारतीय टीम की कप्तान चुनी गई है। जो राइट कार्नर खेलते हुए टीम को मजबूती प्रदान करेंगी। रितू का चयन कप्तान के रूप में होना उनके निरंतर मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी उनके चयन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला टीम में हिसार जिले के भिवानी रोहिल्ला निवासी मनीषा और हसनगढ़ निवासी निकिता को भी शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल के वर्षों में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। हरियाणा की इन तीनों खिलाड़ियों के एक साथ टीम में शामिल होने से प्रदेश के खेल प्रेमियों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों का तालमेल और अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा और देश को एशिन बीच गेम्स कबड्डी प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल करेगा। खिलाड़ी     खेल पोजीशन     निवासी रितु श्योराण     राइट कार्नर     चरखी दादरी, हरियाणा मनीषा कुमारी     लेफ्ट कार्नर     हिसार, हरियाणा निकिता     रेडर     हिसार, हरियाणा मनप्रीत कौर     आलराउंडर     राजस्थान सिमरन कंबोज     रेडर     पंजाब निकिता चौहान     आलराउंडर     हिमाचल प्रदेश