samacharsecretary.com

PSL प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम का जवाब, आलोचना पर दी सफाई

नई दिल्ली  पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबलों से ज्यादा मजेदार तो मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। कुछ ही दिन पहले ही एक रिपोर्टर के द्वारा विराट कोहली जैसा मैच फिनिश नहीं करने के सवाल पर भड़कने वाले बाबर आजम अब एक और पत्रकार पर आग बबूला हुए है पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम के टी20 करियर के साथ सबसे बड़ी समस्या उनकी स्ट्राइक रेट रही है। इसको लेकर जब उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया गया कि क्या उन्होंने अपने खेल पर दोबारा काम किया है, जैसा कि टीम के कोच मिस्बाह-उल-हक ने हिंट दिया था। इस पर बाबर ने जो जवाब दिया, वो हैरान कर देने वाला रहा। बाबर आजम ने रिपोर्टर का मुंह किया बंद अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो बाबर आजम का स्ट्राइक रेट उनकी टीम के बाकी खिलाड़ियों की तुलना में काफी कम है। पेशावर जाल्मी के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कुसल मेंडिस ने 5 पारियों में 309 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 171.67 का है। वहीं, पाकिस्तान के ही साहिबजादा फरहान ने 249 रन 180.43 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जबकि बाबर आजम का स्ट्राइक रेट इस सीजन में अब तक महज 130.68 का रहा है। मुल्तान सुल्तांस को 24 रनों से हराने के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्ट्राइक रेट पर सवाल उठा, तो बाबर ने कहा, "आपको अलग-अलग पोजीशन पर अलग तरह से खेलना होता है। स्कोरबोर्ड को ध्यान में रखते हुए यह देखना पड़ता है कि टीम की जरूरत क्या है। मुझे लगता है कि आपको पहले परिस्थितियों का आकलन करना चाहिए। जैसे कराची की जिस विकेट पर 240 रन बने थे, अगले दिन वैसी स्थिति नहीं थी और हम मुश्किल से 180 रन ही बना सके। इसलिए, हालात बहुत मायने रखते हैं।" 31 साल के बाबर ने आगे कहा,     हर दिन आपको एक जैसी पिच नहीं मिलेगी, आप हर दिन एक जैसा नहीं खेल सकते, विपक्षी टीम आपके लिए प्लान बनाती है। मुंह उठाकर शॉट्स नहीं खेल सकते। हर दिन आपको एक अलग गेम प्लान के साथ आना पड़ता है। अगर आप पहले छह ओवर में बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो मुझे पता है कि पावरप्ले का फायदा उठाना है. फिर साझेदारी बनानी है, मौके लेने हैं, गेंदबाजों को टारगेट करना है।    साझेदारी की अहमियत पर भी जोर देते हुए उन्होंने कहा, “कई बार आप स्ट्राइक रेट संभाल लेते हैं और कई बार नहीं। यही साझेदारी की अहमियत है। एक बल्लेबाज दूसरे का दबाव कम कर सकता है।" अगर बात करें मैच की तो पेशावर जाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए पीएसएल के 22वें मैच में पेशावर जाल्मी की टीम को जीत मिली। ये उनकी मौजूदा टूर्नामेंट की पांचवीं जीत रही और वो पीएसएल की अंक तालिका में 11 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है, जबकि मुल्तान सुल्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।  

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, बाबर आजम और फखर जमां की चोट पर PCB करेगा जांच

 इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट में हर-दिन कुछ ना कुछ एक्शन होता रहता है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूर्व कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज और फखर जमां की चोट को लेकर जांच करने जा रहा है. ये दोनों स्टार खिलाड़ी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान फिट नहीं थे, जिसका खुलासा अब हुआ है। पाकिस्तानी चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चयन समिति को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इन चोटों की जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि चयनकर्ताओं ने पीसीबी से इस पूरे मामले की जांच करने का अनुरोध किया है. आकिब ने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि खिलाड़ियों को चोट कब लगी और इसकी जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ चयन समिति के अन्य सदस्य मिस्बाह उल हक, सरफराज अहमद और असद शफीक भी मौजूद थे। आकिब जावेद ने कहा, 'फखर जमां भी चोटिल हैं. हमने इस मामले में क्रिकेट बोर्ड से जांच की मांग की है. ऐसा कैसे हो सकता है कि हमें फखर के अनफिट होने का पता वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद चला.' उन्होंने यह भी कहा कि टीम के हेड कोच और फिजियो को खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में अपडेट रखना चाहिए। बाबर क्यों वनडे सीरीज से बाहर रहे? आकिब जावेद ने यह भी स्पष्ट किया कि बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में क्यों नहीं चुना गया. उनके मुताबिक बाबर अभी चोट से जूझ रहे हैं, इसी वजह से वह बांग्लादेश सीरीज के साथ-साथ घरेलू नेशनल टी20 कप में भी हिस्सा नहीं ले सके। आकिब जावेद ने कहा, 'बाबर आजम चोटिल हैं, इसलिए उन्हें बांग्लादेश सीरीज के लिए नहीं चुना गया. वह नेशनल टी20 कप खेलना चाहते थे, लेकिन उनकी फिटनेस ने इसकी अनुमति नहीं दी। आकिब जावेद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाती, तो क्या दोनों खिलाड़ी अचानक फिट घोषित कर दिए जाते? आकिब ने यह भी बताया कि चयन समिति ने पहले ही तय कर लिया था कि वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा. उनके मुताबिक टीम मैनेजमेंट भविष्य के लिए ज्यादा विकल्प तैयार करने के उद्देश्य से नई प्रतिभाओं को मौका दे रहा है।  

फॉर्म से जूझ रहे बाबर आज़म को रवि शास्त्री–रिकी पोंटिंग की दो टूक सलाह, बदल सकता है करियर का रुख

इस्लामाबाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम अपनी फॉर्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। टी20 विश्व कप 2026 में अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ टीम मैच हारने के करीब पहुंच गई थी। इस मैच में भी बाबर आजम के बल्ले से रन नहीं निकले थे। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बाबर आजम ने 18 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाए। हालांकि उनकी इस पारी ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी, क्योंकि वह चौथे स्थान पर बैटिंग के लिए उतर रहे हैं और उनका योगदान टीम की जीत के लिए काफी मायने रखता है। रिकी पोंटिंग और रवि शास्त्री ने बाबर आजम की बैटिंग पर अपनी राय दी है।   क्रिकेट लीजेंड रिकी पोंटिंग ने कहा, ''अगर आप 18 गेंद में 15 रन बनाते हैं, तो आप खुद पर ही दबाव नहीं डालते बल्कि दूसरे तरफ खड़े खिलाड़ी पर भी दबाव बनता है। बाबर आजम को शुरुआत में बाउंड्री मारने की जरूरत है वरना हर बार जब वह बल्लेबाजी करने उतरता है, तो पूरे मैच का मोमेंटम बदल जाता है।” भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा, ''जब आप करियर के उस दौर में होते हैं, तो वहां एक मानसिक बोझ और उम्मीदों का वजन होता है उन्होंने बाबर को सलाह दी कि वे क्रीज पर सेट होने के लिए ज्यादा समय लेने के बजाय शुरुआत से ही अपने इरादे जाहिर करें। पाकिस्तान को नीदरलैंड के खिलाफ लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होनी चाहिए थी। टीम को 53 गेंद में 50 रनों की जरूरत थी और सात विकेट शेष थे लेकिन बाबर आजम की धीमी पारी ने मुश्किलें बढ़ा दी। कमेंट्री के दौरान वसीम अकरम ने बाबर आजम को पारी की गति बढ़ाने की जरुरत है। फहीम 11 गेंद में नाबाद 29 रन की पारी के साथ पाकिस्तान के नायक बनकर उभरे। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में तीन छक्के और एक चौके के साथ 24 रन बटोर कर मैच का रूख पाकिस्तान की तरफ मोड़ दिया। पाकिस्तान ने जीत के लिए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बना लिए थे। इसके हालांकि बाद लगातार विकेट गिरते गए और 16.1 ओवर में स्कोर सात विकेट 114 रन हो गया। टीम को आखिरी दो ओवर में 29 रन की जरूरत थी लेकिन फहीम ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 19वें ओवर में तीन छक्कों के साथ मैच का रूख तय कर दिया।  

टीम में बदलाव: बाबर आजम अब तीसरे नंबर पर नहीं, कप्तान सलमान ने पोजिशन संभाली

इस्लामाबाद  पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में 22 रनों से हराया। ये जीत पाकिस्तान के लिए काफी खास है। क्योंकि सलमान आगा के नेतृत्व वाली टीम 2650 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 इंटरनेशनल में हराने में कामयाब हुई है। लाहौर में खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले मैच में बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया था और इस वजह से वह खुद बाबर आजम से पहले बैटिंग करने के लिए उतरे थे और उनका ये फैसला सही साबित हुआ है, जिसकी वजह से बाबर आजम की तीसरे नंबर की बैटिंग पोजिशन अब छिन गई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड अच्छा रहा है। बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में करीब 35 पारियों में 1245 रन बनाए हैं। हालांकि टी20 विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में बाबर आजम अपने पसंदीदा स्थान पर नहीं खेल सकेंगे। क्योंकि पाकिस्तान के नियमित कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि वह अब खुद इस जगह पर खेलते हुए नजर आएंगे। सलमान अली आगाा पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में ज्यादातर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए दिखे हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में खुद को बैटिंग पोजिशन में ऊपर रखा है, जिससे वह स्पिनरों के खिलाफ ज्यादा आक्रमक खेल सके। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 39 रन की पारी खेली। कप्तान सलमान अली आगा ने कंफर्म किया है कि ऑस्ट्रेलिया और आगामी टी20 विश्व कप में वह तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे। उनका मानना है कि उनके खेलने का तरीका जैसा है वह इस नंबर पर सही बैठता है। सलमान ने कहा, ''हां, मैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करूंगा।'' उन्होंने आगे कहा, ''हम बहुत स्पिन का सामना करने की उम्मीद कर रहे हैं और मुझे लगता है कि मैं पावरप्ले में स्पिन को पूरी तरह डोमिनेट कर सकता हूं। इसलिए मैंने ऊपर बैटिंग करने का फैसला किया है, और यहीं पर मैं बने रहूंगा।'' सलमान अली आगा के तीसरे नंबर पर आने का मतलब है कि बाबर आजम को नई भूमिका मिल सकती है। बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच में 20 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम ने वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद सभी फॉर्मेट्स से कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद 31 मार्च 2024 को उन्हें दोबारा T20I और वनडे कप्तान बनाया गया। हालांकि उन्होंने अक्टूबर 2024 में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कार्यभार कम करने और बल्लेबाजी पर फोकस करने का कारण बताया। इसके बाद मोहम्मद रिजवान को व्हाइट-बॉल कप्तान बनाया गया। हालांकि वह भी ज्यादा दिन तक इस पर नहीं रह सके और फिर सलमान अली आगा ने कमान संभाली।