samacharsecretary.com

क्रिकेट में बढ़ा भूचाल! एशिया कप को लेकर BCCI और ACC आमने-सामने

मुंबई  एशिया कप क्रिकेट 2025 का आयोजन होगा या नहीं… इसे लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है. अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और कुछ अन्य सदस्य बोर्ड्स ने चेतावनी दी है कि अगर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की अगली बैठक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होती है, तो वे उसमें हिस्सा नहीं लेंगे. ये बैठक 24 जुलाई को ढाका में होने वाली है. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वो ढाका में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होगा. एक वरिष्ठ सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि BCCI ने इस बारे में आधिकारिक रूप से एसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी को सूचित कर दिया है. BCCI के इस फैसले के पीछे की वजह भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहा मौजूदा राजनीतिक तनाव बताया जा रहा है. BCCI के अलावा श्रीलंका, अफगानिस्तान और ओमान के क्रिकेट बोर्ड्स ने भी साफ कर दिया है कि यदि ढाका में बैठक होती है, तो वे उसमें हिस्सा नहीं लेंगे. सूत्र ने इंडिया टुडे से कहा, 'बीसीसीआई ने एसीसी और उसके चेयरमैन मोहसिन नकवी दोनों को स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया है. भारत ने व्यक्तिगत रूप से भी वेन्यू बदलने का अनुरोध किया, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.' ACC के नियमों के अनुसार प्रमुख सदस्य देशों की गैरमौजूदगी में लिए गए निर्णय अवैध माने जाएंगे. ढाका में क्यों बैठक करना चाहते हैं नकवी? सूत्रों का मानना है कि एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी इसलिए ढाका में बैठक आयोजित करना चाहते हैं, ताकि बीसीसीआई पर अनावश्यक दबाव डाला जाए. हालांकि बीसीसीआई के बिना इस बैठक की कल्पना करना भी मुश्किल होगा. बैठक में अब केवल 5 दिन शेष हैं, लेकिन एसीसी की ओर से वेन्यू बदलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. एशिया कप का आयोजन सितंबर 2025 में निर्धारित है. भारत इसका मेजबान देश है, लेकिन टूर्नामेंट के यूएई या श्रीलंका में कराए जाने की संभावना बन रही थी. हालांकि भारत-पाकिस्तान तनाव और मौजूदा घटनाक्रमों के चलते एशिया कप 2025 के आयोजन पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

ऋषभ की देखभाल कर रही डॉक्टरों की टीम : बीसीसीसीआई

मुंबई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीसीआई) ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में चोटिल हुए विकेटकीपर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी ठीक हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। ऋषभ को विकेटकीपिंग करते हुए पहले ही दिन अंगुली में चोट लग गयी। जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। ऐसे में उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग के लिए उतारा गया।  बीसीसीआई के अनुसार ऋषभ जब मैदान पर इलाज से राहत नहीं मिली तो उन्हें हटाकर जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई, हालांकि जुरेल  अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं हैं। ऋषभ को ये चोट तब लगी जब जसप्रीत बुमराह के 34वें ओवर में एक गेंद को रोकने के प्रयास में उन्होंने छलांग मार मारी पर गेंद से उनकी अंगुली में चोट लग गयी।   इसके कारण खेल भी कुछ देर के लिए रुका और उन्हें फिजियो ने मैदान पर ही प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद खेल फिर शुरू हुआ पर ऋषभ दर्द ls परेशान दिखे और बुमराह का ओवर खत्म होने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस सीरीज के दोनो ही मैचों में काफी रन बनाये हैं। ऐसे में अगर वह आगे नहीं खेल पाते हैं तो ये टीम के लिए करारा झटका होगा। उनकी जगह पर शामिल जुरेल इस मैच में केवल विकेटकीपिंग कर सकते है पर बल्लेबाजी नहीं क्योंकि ऋषभ को को सिर या आंख में चोट नहीं लगी है। इसलिए कन्कशन सब्सटीट्यूट का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया जा सकता। ऐसे में टीम उम्मीद कर रही है कि उपकप्तान पंत फिट होकर बल्लेबाजी कर सकें।  इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 251 रन बना लिए थे। जो रूट 99 नाबाद और बेन स्टोक्स 39 पर खेल रहे थे। रूट और स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिए 79 रन बनाये। वहीं भारतीय टीम की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए।