samacharsecretary.com

भारती सिंह ने बेटे काजू का किया फेस रिवील, फैंस बोले– हूबहू हर्ष जैसा दिखता है!

मुंबई फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने फाइनली अपने दूसरे बेटे काजू की मुंह दिखाई कर दी है। अभी हाल ही में भारती ने दिसंबर 2025 में दूसरे बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम यशवीर रखा है। भारती ने अब तक उसका चेहरा रिवील नहीं किया था। अब अपने नए व्लॉग में भारती ने आखिरकार बेटे का चेहरा फैन्स को दिखाया है। दिसंबर में दूसरी बार मां बनने के बाद से भारती अपने लाडले काजू से अपने फैन्स को कई बार मिलवाया जरूर था लेकिन उसका फेस इससे पहले दिखाया नहीं था। भारती और हर्ष कई दिनों से ये बता रहे थे कि वे जल्द ही अपने बेटे का चेहरा सबके सामने लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। भारती और हर्ष ने फेस रिवील करने के लिए एक शानदार पार्टी रखी आखिरकार वो पल आ ही गया जब उन्होंने पहली बार यशवीर का चेहरा दिखाया। अपने हालिया व्लॉग में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे यशवीर यानी काजू का फेस दिखाया, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। भारती और हर्ष ने फेस रिवील करने के लिए एक शानदार पार्टी रखी थी, जहां कुछ मेहमानों को उन्होंने बुला रखा था। लोगों ने कहा- छोटे बेटे की शक्ल हर्ष लिंबाचिया जैसी अपने नए व्लॉग में भारती सिंह ने लिखा है, 'मिलिए हमारे काजू से'। जैसे ही भारती सिंह ने बेटे का चेहरा दिखाया कि लोगों ने बताना शुरू कर दिया कि छोटो बेटे की शक्ल किसपर गई है। पार्टी में मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि बेटे की शक्ल भारती पर गई है वहीं यूट्यूब पर कुछ लोगों ने कॉमेंट करके बताया है कि उन्हें उनकी शक्ल हर्ष लिंबाचिया जैसी लग रही है। एक ने पूछा- इतना सस्पेंस तो डेली soap वाले नहीं रखते काफी लोगों ने लिखा है कि काजू दिखने में बिल्कुल हर्ष और अपने दादा जी जैसा है। लोगों ने कहा- गोला भारती की तरह है लेकिन काजू हर्ष जैसा लग रहा। एक ने कहा है- इतना सस्पेंस तो डेली soap वाले नहीं रखते जितना आप ने रखा है।

कान्हा बने गोला का बदला अंदाज़! भारती सिंह के बाल नोचते ही मच गया हंगामा

मुंबई भारती सिंह अक्सर अपने बेटों के साथ वीडियोज बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। जब से वो दूसरी बार मां बनी हैं, तब से और भी ज्यादा एक्टव हो गई हैं और अपने बेटे गोला के साथ-साथ वो छोटे काजू को लेकर भी क्लिप बनाती हैं। हाल ही में भारती ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साफ दिख रहा है कि दो बच्चों के साथ मां की हालत कैसी हो जाती है। इसमें गोला उनके बाल जोर से खींच रहा है। भारती सिंह काजू को गोद में लेकर बैठी हुई हैं और पीछे गोला खड़ा है। भारती रील में कहती हैं, 'ठीक हूं, खुश हूं, मैं खुश हूं, आप बार-बार क्यों पूछ रहे हैं।' इस दौरान, गोला पीछे खड़े होकर उनके बाल खींच रहा है। गोला को कहा था 'कान्हा' इससे पहले, भारती को 'बड़ा नटखट है ये कृष्णा कान्हा क्या करे यशोदा मैया' गाने पर रील बनाते देखा गया था, जिसमें वह गोला को बड़े प्यार से गले लगा रही थीं, उसे दुलार रही थीं और प्यार से चूम रही थीं। गोला बिल्कुल भी परेशान नहीं हुआ और अपनी मां के प्यार भरे टच के बीच टीवी देखने में व्यस्त रहा। उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा कान्हा।' बड़े बेटे को वक्त नहीं दे पा रहीं भारती भारती ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग्स पर अपने बड़े बेटे गोला उर्फ लक्ष्य को समय न दे पाने का अफसोस जताया था। उन्होंने कहा था कि उनका अधिकांश समय उनके दो महीने के बेटे काजू में ही बीत जाता है। भारती ने बताया कि काजू के जन्म के बाद से उनका जीवन उसी के इर्द-गिर्द घूमता है और उनका 90% ध्यान नवजात बेटे काजू पर ही है, जबकि गोला के लिए केवल 10% ही समय बचता है। भारती सिंह की शादी और बच्चे भारती ने यह भी बताया कि इस सफर में उनके पति हर्ष लिम्बाचिया उनके लिए एक मजबूत सहारा रहे हैं और गोला का पूरा ख्याल रखते हैं ताकि काजू के आने के बाद उसे अकेलापन महसूस न हो। जानकारी के लिए बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। वो उसे प्यार से काजू कहते हैं और नाम यशवीर रखा है। भारती और हर्ष ने 2022 में अपने पहले बच्चे गोला का स्वागत किया था। दोनों ने 2017 में शादी की।

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर कुछ महंगे तोहफे देती दिख रही हैं। हालांकि, इन गिफ्ट्स को देखकर नैनी परेशान भी दिख रही हैं और मायूस भी। भारती सिंह के इस जेश्चर को देखकर सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर दिख रहे इस वीडियो में भारती सिंह अपने दोनों बच्चों की नैनी के बर्थडे पर उन्हें कुछ कपड़े और जूलरी देती दिख रही हैं। इतने महंगे गिफ्ट्स को देखकर नैनी रिएक्ट भी करती दिख रही हैं। भारती ने कहा- रूपा दी की फैमिली हम ही हैं वीडियो में भारती सिंह कहती दिख रही हैं, 'हैपी बर्थडे रूपा दी। खुश हो गई यार, बच्चों के पास नहीं जा सकती, सेलिब्रेशन नहीं कर सकती तो अब तो रूपा दी की फैमिली हम ही हैं। तो हमें ध्यान रखना चाहिए।' भारती उनसे पूछती हैं कि क्या गिफ्ट्स उन्हें पसंद आया? इसपर वो कहती हैं- हां, बहुत पसंद आया लेकिन सिर्फ कपड़े ठीक थे, जूलरी की क्या जरूरत थी। लोगों ने की भारती की तारीफ लोगों ने भारती के इस अंदाज की तारीफ करते हुए कहा है, 'भारती जैसा कोई नहीं।' एक और ने कहा, 'बहुत प्यारी भारती जी, इसलिए भगवान आपको इतनी सारी खुशियां देते हैं। वहीं एक ने छानबीन करते हुए कहा है, 'क्या कोई मुझे बताएगा कि ये गोल्ड या कुछ और है?' लोगों ने भारती की तारीफ की है जो अपने नैनी की इज्जत भी करती हैं और उन्हें प्यार भी करती हैं। मां ने घर-घर में काम करके कमाना शुरू किया बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में भारती ने बताया था कि उनका बचपन पिता के बिना अकेली मां के सहारे कटा है और उन्होंने काफी तंगी देखी है। पिता के निधन के बाद मां और तीन बच्चों से रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिए थे। भारती ने कहा था कि मां चाहतीं तो दूसरी शादी या रिलेशनशिप में रह सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने बच्चों को पालने के लिए घर-घर में काम करके कमाना शुरू किया। बचपन में घरों से मिलता था बचा हुआ खाना भारती ने एक पॉडकास्ट पर कहा था कि वो भी मां के साथ त्योहारों पर उन घरों में चली जाती थीं और उनके गेट पर बैठी रहती थी। उन्होंने बताया कि जब मां काम कर जाने लगती थीं तो उन्हें वो लोग बचा-खुचा खाना देते थे और उतने से भी सभी बच्चे खुश हो जाते थे। उन्होंने कहा था, 'उनके दिए परसों के कोफ्ते हमारे लिए फ्रेश होते थे।' भारती सिंह ने ये भी कहा था कि वो अपने घर ताम करने वालों के साथ परिवार जैसा व्यवहार करती हैं। उन्हें अपने साथ ही खाने की टेबल पर बैठाती हैं। 'मुझे लगता है कि मेरी मम्मी है वो, मेरी बहन है' भारती ने कहा था कि वो अपने यहां कम करने वालों से परिवार जैसा व्यवहार रखती हैं। उन्होंने कहा था, 'जितनी मेरी हाउस हेल्प हैं न…मैं जहां रहती हूं वो वहां रहती हैं। मैं जहां फ्लाई करती हूं वो वैसे ही फ्लाई करती हैं। हम जहां खाते हैं, वो भी हमारे साथ वहीं खाती है…ऐसा नहीं कि उस टेबल पर बैठो बेटा, इधर मैं और सर बैठे हैं…नहीं इधर ही।' भारती ने कहा कि की बार वो भी उनकी प्लेट से खा लेती हैं। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि मेरी मम्मी है वो, मेरी बहन है।

कॉमेडियन भारती सिंह के घर खुशियों का आगमन, गोला के बाद दूसरे बेटे का जन्म

मुंबई  कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर मां बन गई हैं. भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है. खास बात ये है कि भारती ने अपने पहले बेटे गोला के जन्म के करीब तीन साल बाद दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. जैसे ही ये खबर सामने आई, लोगों के मन में एक सवाल फिर से उठने लगा कि क्या तीन साल का गैप सही माना जाता है? अक्सर कपल्स पहले बच्चे के बाद दूसरा बच्चा प्लान करने को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं. बढ़ता खर्च, मां की सेहत, करियर या फिर अपनी निजी पसंद इन सब वजहों से कई लोग एक ही बच्चे तक सीमित रहना चाहते हैं. लेकिन जब परिवार की तरफ से दबाव बढ़ता है या बच्चे को भाई-बहन देने की बात आती है, तो दूसरा बच्चा प्लान करने का फैसला बदल भी जाता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि दो बच्चों के बीच कितना गैप मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए सही होता है? क्या दो साल काफी हैं या फिर पांच साल का इंतजार बेहतर माना जाता है? आखिर दूसरे बच्चे के जन्म का सही या आइडियल गैप कितना होना चाहिए? पहले और दूसरे बच्चे में भारती ने कितना रखा गैप? भारती लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के सेट पर शूटिंग के लिए जाने वाली थीं, लेकिन घर पर ही अचानक लेबर पेन शुरू हो गया. वॉटर ब्रेक होते ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया. भारती सिंह के पहले बेटे गोला का जन्म 3 अप्रैल 2022 में हुआ था. ऐसे में गोला और दूसरे बेटे के जन्म के बीच लगभग 3 साल का अंतर है. आज के दौर में कई कपल्स इसी गैप को प्रेफर करते हैं, क्योंकि इससे मां की सेहत और बच्चों की देखभाल दोनों बेहतर तरीके से हो पाती है. आखिर बच्चों के बीच कितना होना चाहिए सही गैप? दूसरा बच्चा कब प्लान करना है, ये यूं तो पूरी तरह माता-पिता का निजी फैसला होता है. लेकिन इस फैसले में सबसे अहम भूमिका मां की सेहत की होती है. पहली प्रेग्नेंसी के बाद मां के शरीर को पूरी तरह ठीक होने के लिए समय चाहिए. ऐसे में दूसरा बच्चा तभी प्लान करना चाहिए, जब शरीर पहले गर्भ और डिलीवरी के असर से उबर चुका हो. बच्चों के बीच बहुत कम या बहुत ज्यादा गैप रखने के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है. 12 से 18 महीने का गैप  अगर दो बच्चों के बीच 12 से 18 महीने का गैप हो, तो दोनों के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी बनती है. पहला बच्चा इतना छोटा होता है कि उसे जलन या इनसिक्यॉरिटी का एहसास नहीं होता और दोनों बच्चे एक-दूसरे के अच्छे प्लेमेट बन जाते हैं. हालांकि, इस तरह का कम गैप मां की सेहत पर भारी पड़ सकता है. लगातार नींद पूरी ना होना, दो बच्चों की देखभाल, ब्रेस्टफीडिंग और ट्रेनिंग जैसी जिम्मेदारियां एक साथ निभाना आसान नहीं होता. रिसर्च बताती है कि 18 महीने से कम गैप होने पर प्रीमैच्योर डिलीवरी, बच्चे का वजन कम होना और गर्भ में बच्चे की ग्रोथ धीमी रहने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. दो साल का गैप  कई डॉक्टरों का मानना है कि दो साल का गैप मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए बेहतर माना जाता है. इस समय तक मां का शरीर काफी हद तक रिकवर कर चुका होता है और पहला बच्चा भी इतना समझदार हो जाता है कि अपनी बातें इशारों या शब्दों में बता सके. इससे मां को दूसरे बच्चे की देखभाल में थोड़ी आसानी होती है और घर का माहौल भी ज्यादा बैलेंस्ड रहता है. तीन साल या उससे ज्यादा का गैप  अगर बच्चों के बीच तीन साल या उससे ज्यादा का गैप रखा जाए, तो पहला बच्चा काफी हद तक अपने काम खुद से करने लगता है और खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है. इस दौरान मां का शरीर भी पहली प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग से पूरी तरह उबर चुका होता है. माता-पिता दोनों बच्चों को अलग-अलग ध्यान दे पाते हैं क्योंकि दोनों की जरूरतें और रुचियां अलग होती हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे गैप के बाद दोबारा प्रेग्नेंट होना शरीर के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. कुछ मामलों में प्रेग्नेंसी और डिलीवरी से जुड़े रिस्क बढ़ सकते हैं. अगर गैप पांच साल तक चला जाए, तो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है. क्या सलाह देते हैं डॉक्टर? विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के मुताबिक, पहले और दूसरे बच्चे के बीच कम से कम 24 महीने का गैप होना चाहिए. इस दौरान मां का शरीर पहली प्रेग्नेंसी में खोए हुए पोषक तत्वों को दोबारा हासिल कर लेता है और अगली प्रेग्नेंसी के लिए बेहतर तरीके से तैयार होता है. अगर 24 महीने का गैप संभव न हो, तो भी कम से कम 18 महीने का अंतर जरूर रखा जाना चाहिए, ताकि मां और बच्चे दोनों की सेहत सुरक्षित रह सके.

भारती सिंह फिर बनने वाली हैं मां! 41 की उम्र में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, फैंस बोले– “क्यूटेस्ट मॉम-टू-बी”

मुंबई कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्द ही दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद उन्हें बधाइयों की झड़ी लग गई है। भारती सिंह और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी और अप्रैल 2022 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम लक्ष्य लिम्बाचिया (निकनेम गोला) है। अपने व्लॉग्स और पॉडकास्ट्स में दोनों अक्सर दूसरे बच्चे की इच्छा जताते रहे हैं। आखिरकार भारती ने 6 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।' इस तस्वीर में हर्ष अपनी पत्नी को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि भारती कैजुअल आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। यह फोटो किसी खूबसूरत आउटडोर लोकेशन पर क्लिक की गई है, जो कपल की हालिया ट्रिप की झलक देती है। भारती और हर्ष की इस गुड न्यूज पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। परिणीति चोपड़ा, दिव्या अग्रवाल, नीति टेलर, दृष्टि धामी, पार्थ समथान, अदिति भाटिया, जेमी लीवर, दीपिका सिंह, शिल्पा शिरोडकर और विशाल पांडे समेत कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बता दें, इस साल की शुरुआत में भारती ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह अपने बेटे गोला के लिए एक भाई या बहन चाहती हैं और 2025 में फैमिली बढ़ाने का प्लान कर रही हैं। उन्होंने कहा था, 'गोला अब तीन साल का है, इसलिए यह सही समय है कि वह एक भाई या बहन पाए। बस दुआ कीजिए कि जल्द ही यह ख्वाहिश पूरी हो।'