samacharsecretary.com

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

गोरखपुर  पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। पश्चिम बंगाल के चुनाव में सीएम योगी की रैलियों ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाया और सोमवार को चुनाव परिणाम आने के बाद गोरखपुर के भाजपाई खुशी से झूम उठे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ से महराजगंज होते हुए देर शाम गोरखपुर पहुंचे। एमपी पॉलिटेक्निक ग्राउंड के हेलीपैड पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता आदि ने मुख्यमंत्री की अगवानी करते हुए पुष्पगुच्छ देकर उनका भावपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए उल्लास और उमंग के साथ सीएम योगी को बधाई दी।  हेलीपैड पर भाजपा नेताओं की बधाई स्वीकार करने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले शिवावतार महायोगी गोरखनाथ का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात वह अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर गए और उनकी प्रतिमा का दर्शन, पूजन कर आशीर्वाद लिया।

लखनऊ में बनकर तैयार हुआ ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’, भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं को समर्पित ₹232 करोड़ की परियोजना

 लखनऊ  लखनऊ में भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं को समर्पित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. बसंतकुंज क्षेत्र में 65 एकड़ में विकसित यह विशाल परिसर अपनी भव्यता, आधुनिक सुविधाओं और विशेष डिजाइन के कारण चर्चा में है. परिसर को कमल के फूल की आकृति में तैयार किया गया है, जो भारतीय संस्कृति और भाजपा के प्रतीक चिन्ह दोनों का प्रतिनिधित्व करता है.  यहां एक साथ करीब एक लाख लोगों के जुटने की क्षमता है, जबकि पूरे परिसर में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं. तीन हेलीपैड, बड़े मंच, चौड़े पाथवे और कई सुविधाओं से युक्त यह स्थल प्रधानमंत्री के किसी भी बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह उपयुक्त माना जा रहा है. गोमती नदी के किनारे बने इस राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण लगभग 232 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. लंबे समय से प्रतीक्षित यह स्थल अब उद्घाटन के लिए तैयार है और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इसका लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को मद्दे नजर रखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण तेज कर दिया है. परिसर में वीवीआईपी, वीआईपी और आम जनता की एंट्री के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं. साथ ही, ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से पहुंचने की विशेष व्यवस्था भी की गई है. पूरे क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है. अंदर और बाहर 1000-1000 वाहनों की क्षमता वाली दो बड़ी पार्किंग तैयार की गई हैं. इसके अलावा, चहारदीवारी के बाहर भी एक हजार वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है ताकि बड़े आयोजनों के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो.  परिसर में आठ बड़े ब्लॉक, म्यूजियम ब्लॉक, कैफेटेरिया, मेडिटेशन सेंटर, एमपी थिएटर और पांच टॉयलेट ब्लॉक निर्मित किए गए हैं. यहां विभिन्न रैलियों, जनसभाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बिना यातायात की समस्या के आयोजित किया जा सकेगा, क्योंकि यह क्षेत्र शहर की भीड़भाड़ से दूर है. प्रेरणा स्थल की सबसे बड़ी आकर्षण भाजपा के तीन प्रमुख नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 63 फीट ऊंची प्रतिमाएं हैं. यह देश में इन नेताओं की सबसे बड़ी मूर्तियां हैं. संरचना, डिजाइन और भव्यता के कारण यह स्थल लखनऊ का नया पहचान बिंदु बनने जा रहा है.  एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कार्यदायी संस्था को 20 दिसंबर तक इस स्थल को हैंडओवर करने के निर्देश दिए हैं. उसके बाद इसे पीएम मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम के अनुरूप सजाया-संवारा जाएगा. पीएम को निमंत्रण भेजा जा चुका है और पूरा प्रशासनिक तंत्र उद्घाटन की तैयारियों में जुट गया है.

भाजपा नेता की पत्नी की किटी पार्टी में भिड़ंत, झगड़े के दौरान चले लात-घूंसे, पुलिस पहुंची मौके पर

मथुरा यूपी के मथुरा में कोतवाली क्षेत्र के डैम्पियर नगर स्थित एक होटल में एक भाजपा नेता की पत्नी का किटी की सदस्य दूसरी महिला से हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसके चलते महिलाओं ने एक-दूसरे पर चेन तोड़ लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। एक भाजपा नेता की पत्नी 15 महिलाओं को साथ लेकर एक समूह की 75 हजार रुपये की किटी चलाती हैं। इसमें प्रत्येक सदस्य की ओर से पांच हजार रुपये की राशि जमा की जाती है। इसमें से हर बार किसी एक सदस्य को पूरी राशि मिलती है। इस दौरान एक पार्टी आयोजित की जाती है। इसी को लेकर रविवार शाम कोतवाली क्षेत्र के डैंपियर नगर स्थित एक होटल में किटी पार्टी चल रही थी। इसमें किटी उठाने को लेकर भाजपा नेता की पत्नी का एक सदस्य के साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर पार्टी में कहा-सुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इससे पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। किसी की समझ में कुछ नहीं आया। महिलाएं दोनों को समझाने लगीं। सूचना पर दोनों के परिजन भी आ गये। बताते हैं उनमें भी मारपीट हो गयी। मारपीट में भाजपा नेता की पत्नी का मंगल-सूत्र और चेन गायब हो गयी। उन्होंने महिला पर चोरी का आरोप लगा दिया। होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे गये। महिला पुलिस कर्मियों ने पार्टी में मंगल-सूत्र और चेन को ढूंढ़ना शुरू किया। थोड़ी देर में पर्स के पास ही मंगल-सूत्र और चेन रखे मिल गए। पुलिस तक मामला पहुंचने पर दोनों महिलाओं ने आपस में राजीनामा कर लिया। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि महिलाओं का आपस में राजीनामा होने के चलते किसी ने कोई प्रार्थना-पत्र नहीं दिया है। मारपीट और हंगामे के बाद सभी महिलाएं बिना पार्टी किये चली गयीं।

मैथिली ठाकुर का राजनीतिक रुख साफ? BJP नेताओं से मुलाकात के बाद जताई चुनावी मंशा

जबलपुर   बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। चुनावों के लिए कौन सी पार्टी किस दावेदार के साथ उतरेगी ये तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे ही एक दावे की चर्चा लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर को लेकर भी चल रही है। दावा किया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मैथिली की बीजेपी के नेताओं से मुलाकात के बाद इस तरह की चर्चा होने लगी है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान उनके पिता भी साथ में थे।   मैथिली बोलीं- देखते हैं क्या होता है वहीं, जबलपुर पहुंची भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर ने अपने चुनाव लड़ने की खबरों पर कहा, "मैं भी टीवी पर ये सब देख रही हूं। हाल ही में मैं बिहार गई थी और मुझे नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मिलने का मौका मिला। हमने बिहार के भविष्य पर चर्चा की। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। देखते हैं क्या होता है। मैं अपने गांव के निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहूंगी, क्योंकि मुझे उससे लगाव है" बिहार चुनाव में वह किसे समर्थन दे रही हैं, इस पर उन्होंने कहा, "मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। मैं देश के विकास में हर संभव योगदान देने के लिए पूरी ताकत से खड़ी हूं"    ये है मामला दरअसल, विनोद तावड़े ने बीते रविवार को अपने एक्स हैंडल से तस्वीरें शेयर कर लिखा था, "वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जी और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें। बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर जी को अनंत शुभकामनाएं!"