samacharsecretary.com

दुल्हन की अनोखी शादी: पहले 8 दूल्हों संग हो चुके फेरे, अब नौवां

बीड महाराष्ट्र के बीड़ जिले में फर्जी शादी कराकर युवाओं को लूटने वाला एक बड़ा गैंग सामने आया है. इस गैंग ने ग्रामीण इलाकों के कई युवाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया. ताजा मामला गेवराई तहसील के उमापुर गांव से सामने आया है, जहां एक युवती ने आठ बार शादी करने के बाद नौवीं बार उमापुर के एक युवक को अपने जाल में फंसाया और उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए।  उमापुर के रहने वाले युवक की शादी के लिए कुछ एजेंटों ने मध्यस्थता की. शादी तय करने के नाम पर युवक से लाखों रुपये लिए गए. इसके बाद बाकायदा शादी हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद दुल्हन और उसके साथ आए एजेंटों का असली चेहरा सामने आ गया. जांच में यह खुलासा हुआ कि जिस लड़की से युवक की शादी हुई, वह पहले आठ अलग-अलग लोगों से शादी कर चुकी थी. हर बार यह गैंग शादी के कुछ दिनों बाद पैसे और जेवर लेकर फरार हो जाता था।  इस धोखाधड़ी का शिकार हुआ उमापुर का युवक अब परेशान हो रहा है. उसने इस मामले की शिकायत एसपी से की. एसपी को जो एप्लिकेशन युवक ने दिया है, उसमें कहा है कि मेरे साथ लाखों की धोखाधड़ी हुई है. अब मेरे सामने कोई रास्ता नहीं बचा है. मुझे न्याय चाहिए।  युवक ने कहा कि उसे अंधेरे में रखकर शादी कराई गई थी. जिस युवती से शादी हुई, उसकी यह नौवीं शादी थी. इस पूरे मामले को लेकर चकलांबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है. युवक का कहना है कि दुल्हन एक और दूल्हे अनेक बनाकर यह गिरोह युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।  यह गैंग खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के उन युवकों को निशाना बनाता था, जिन्हें शादी के लिए दुल्हन ढूंढने में परेशानी होती है. यह गैंग एजेंटों के जरिए युवकों को निशाना बनाया जाता है. गरीबी का हवाला देकर लाखों रुपये वसूले जाते हैं और शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन गायब हो जाती है. शिकायत के आधार पर पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। 

जयमाला के वक्त दूल्हे के सामने दुल्हन पर गोली चलाने वाला सनकी आशिक, यूपी से आई बारात में मची अफरा-तफरी

बक्सर बक्सर के चौसा में खुशियों भरा शादी का माहौल उस वक्त मातम और दहशत में बदल गया, जब 'जयमाला' की रस्म के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र का यह मामला है. यहां चौसा नगर पंचायत में एक शादी समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दरअसल उत्तर प्रदेश के बलिया से आई बारात के बाद जब दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे, तभी दुल्हन के प्रेमी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली सीधे दुल्हन को लगी, जिसके बाद वह स्टेज पर ही गिर पड़ी. बारात यूपी के बलिया जिले से बक्सर के चौसा आई थी. द्वारपूजा के बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई. दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े थे, रिश्तेदार फोटो खिंचवा रहे थे और हंसी-खुशी का माहौल था. इसी बीच भीड़ में मौजूद प्रेमी अचानक करीब पहुंचा और पिस्टल निकालकर सीधे दुल्हन पर गोली चला दी. गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई. इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया.  अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर गोली लगने के बाद खून से लथपथ दुल्हन को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और शादी की रस्में बीच में ही रुक गई हैं. वायरल वीडियो और पुलिस की कार्रवाई वारदात का एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे जयमाला के जश्न के बीच अचानक गोली चलती है और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं. मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम का बताया जा रहा है. आरोपी युवक दुल्हन का परिचित बताया जा रहा है जो इस शादी से नाराज था.