samacharsecretary.com

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी करेंगे प्री-बजट पर चर्चा

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले बजट से पूर्व चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री यहां कृषि सहित अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बजट को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान विशेषज्ञ बजट के संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनेसुझाव भी रखेंगे। बजट तैयार करते समय इन सुझावों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले बजट से पूर्व चर्चा कर्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। वह यहां भी विशेषज्ञों से बजट के बारे में सलाम मशवरा करेंगे।  कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री बैन इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री बैन की गई है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि विभाग की तरफ से कार्यक्रम का प्रेस रिलीज जारी कर दिया जाएगा। हालांकि पिछले साल कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों को एंट्रीदी गई थी। टाउन पार्क का भी करेंगे उद्घाटन  मुख्यमंत्री आज टाउन पार्क का भी उद्घाटन करेंगे। हाल ही में टाउन पार्क का नवीनीकरण किया गया है। भारत के नवीनीकरण पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

GST चोरों पर सख्ती! हरियाणा सरकार लॉन्च करेगी शिकायत ऐप, फर्जी बिलिंग की तुरंत होगी रिपोर्ट

चंडीगढ़  हरियाणा सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी रोकने के लिए 'कर हितैषी' एप का शुभारंभ किया है। इस एप से यह फायदा होगा कि कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान गुप्त रखते हुए फोटो व दस्तावेज अपलोड करके जीएसटी चोरी की शिकायत कर सकता है।  बता दें कि बीते दिन  सीएम नायब सिंह सैनी नेचंडीगढ़ में बैठक के दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग की 6 ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया है। शिकायतकर्ता एप के जरिए फर्जी बिलिंग, गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट, बिना पंजीकरण कारोबार, बिल न देने या लेन-देन छिपाने जैसी अनियमितताओं की सूचना फोटो, वीडियो या दस्तावेजों के साथ अपलोड कर सकता है। इसी सूचना के आधार पर विभागीय अधिकारी जांच व कार्रवाई करेंगे।  नई ऑनलाइन सेवाओं में एथेनॉल, अतिरिक्त अल्कोहल (ईएनए) और डिनेचर्ड स्प्रिट से संबंधित अनुमति प्राप्त करने को सरल बनाया गया है। अब व्यापारिक इकाइयां एथेनॉल और ईएनए के आयात-निर्यात व डिनेचर्ड स्प्रिट के निर्यात-आयात की अनुमति ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगी।  

मौसम बना बाधा: सीएम सैनी का कार्यक्रम रद्द, वन महोत्सव में नहीं पहुंच पाएंगे

हरियाणा  हरियाणा में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, बारिश के चलते सीएम नायब सिंह सैनी का प्रोग्राम कैंसिल हो गया है।  दरअसल सीएम सैनी को सोनीपत के IMT खरखौदा एक प्रोग्राम में जाना था। यहां पर 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीएम सैनी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होना था। बता दें मौसम विज्ञान केंद्र ने हरियाणा के कई जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया। दूसरी ओर हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर 44 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया, जिसमें से यमुना नदी में 29479 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 13010 क्यूसेक और उत्तर प्रदेश को 1510 क्यूसेक पानी की सप्लाई दी गई। अब हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर घट रहा है।