samacharsecretary.com

जनता पूछेगी तो जवाब देना होगा: CM मान ने ECI की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

चंडीगढ़ आज देश में चुनावों को लेकर एक अजीब-सी बेचैनी फैली हुई है। लोग सवाल पूछ रहे हैं, चर्चा कर रहे हैं, और अपने मन का संदेह खुलकर व्यक्त कर रहे हैं। यह कोई छोटी बात नहीं है—जब जनता, जो लोकतंत्र की असली मालिक है, अपने ही चुनावी सिस्टम पर भरोसा खोने लगे, तो समझ जाइए कि समस्या बहुत गहरी है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। चुनाव प्रक्रिया और SIR को लेकर पैदा हुए संदेहों के बीच उन्होंने वह बात कही, जो करोड़ों भारतीयों के मन की आवाज़ थी—“सबूत जनता क्यों दे? जवाब तो चुनाव आयोग को देना चाहिए।” यह बात सिर्फ एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं थी, बल्कि लोकतंत्र की असली आत्मा की रक्षा करने वाला एक साहसिक संदेश था। जब जनता सवाल उठाती है, तो वह देश को कमजोर नहीं करती—वह लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। CM मान ने साफ कहा कि अगर वोटर चिंतित हैं, अगर प्रक्रिया पर शक है, तो इसे दूर करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। जनता से सवाल पूछने के बजाय, उसका सम्मान किया जाए। क्योंकि लोकतंत्र जनता से ही चलता है, और जनता के भरोसे पर ही टिकता है। इस दौर में, जब कई नेता जनभावनाओं से जुड़ने से बचते हैं, CM मान का यह बयान लोगों के मन को छू गया। उन्होंने उन्हीं शब्दों में बात की, जिनमें आम आदमी सोचता है। यही कारण है कि उनका संदेश सिर्फ पंजाब में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गूंज उठा। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव किसी पार्टी का आयोजन नहीं, बल्कि जनता का पवित्र अधिकार है और जब इस अधिकार पर सवाल उठते हैं, तो चुप्पी समाधान नहीं — पारदर्शिता समाधान है। CM भगवंत मान का यह बयान —एक ऐसा सच है, जिसे कहने की हिम्मत बहुत कम नेताओं में होती है। CM मान ने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया लोगों को भरोसा दे, डर नहीं। यह बात सुनकर हर वह नागरिक राहत महसूस करता है जो अपने वोट को अपनी आवाज़ समझता है। ऐसे समय में, जब लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर बेचैन थे, CM मान की आवाज़ एक भरोसा बनकर उभरी। उन्होंने न जनता को दोषी ठहराया, न सवाल पूछने वालों को दबाया, बल्कि यह कहा कि सवाल उठाना जनता का हक है, और जवाब देना संस्था का कर्तव्य। ऐसे ही नेताओं से लोकतंत्र मजबूत होता है—जो जनता की चिंता को समझते हैं और सच बोलने से नहीं डरते। भगवंत मान ने साबित कर दिया कि पंजाब सिर्फ बहादुरों की धरती नहीं, बल्कि सच्चाई बोलने और जनता के अधिकारों की रक्षा करने वालों की धरती है। CM मान का यह बयान सिर्फ पंजाब की आवाज नहीं, पूरे भारत की आवाज है।यह याद दिलाता है कि अभी भी इस देश में ऐसे नेता हैं जो कुर्सी से नहीं, जनता के भरोसे से अपनी ताकत लेते हैं।

सीएम भगवंत मान के आगमन से पहले शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

चंडीगढ़  मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में एक साथ 5 लोगों के एकत्रित होने ओर ड्रोन उठाने पर रोक लगा दी है। अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट गुरप्रीत सिंह थिंद ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 2 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जिले में आगमन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर हैलीपैड, मार्ग और कार्यक्रम स्थलों के आसपास 5 या 5 से अधिक लोगों के अवैध रूप से एकत्र होने तथा हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य आदेश के तहत मुख्यमंत्री की आमद को देखते हुए हैलीपैड, रूट और कार्यक्रम स्थलों को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम स्थल और उसके 5 किलोमीटर दायरे (360 डिग्री क्षेत्र) में ड्रोन, बिना चालक वाले वाहन या रिमोट कंट्रोल यू.ए.वी. उड़ाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। 

भारी सुरक्षा घेरा: भगवंत मान के दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्थाएं

लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दौरे से पहले मिला हैंड ग्रेनेड पुलिस और सुरक्षा एजैंसियों के लिए बड़ा अलर्ट बन गया है। घटना के बाद अब प्रशासन ने सुरक्षा को 3 गुना बढ़ा दिया है। आर.टी.ओ. दफ्तर में होने वाले सी.एम. के समारोह की कमान खुद कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अपने हाथों में ले ली है। उनके निर्देशन में डी.सी.पी. हैड क्वार्टर स्नेहदीप शर्मा और डी.सी.पी. सिटी रूपिंदर सिंह को सुरक्षा की फ्रंटलाइन पर तैनात किया गया है। सोमवार देर शाम ही सी.एम. सिक्योरिटी टीम लुधियाना पहुंच गई थी। टीम ने आर.टी.ओ. दफ्तर का पूरा दौरा कर हर प्वाइंट का बारीकी से निरीक्षण किया। सुरक्षा अधिकारियों ने प्रशासन से सभी आर.टी.ओ. कर्मचारियों की पूरी सूची ली है, कौन-कौन समारोह में ड्यूटी पर रहेगा और किससे सी.एम. मुलाकात करेंगे, इसकी पूरी डिटेल ली गई है। प्रैस कान्फ्रैंस का स्थान बदला, सुरक्षा बनी प्राथमिकता पहले सी.एम. की प्रैस कान्फ्रैंस आर.टी.ओ. दफ्तर के पार्किंग एरिया में रखी जानी थी लेकिन सिक्योरिटी टीम के सुझाव के बाद अब स्थान बदलकर मुख्य भवन के सामने कर दिया गया है। इसके लिए नई व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। मंगलवार को बम निरोधक दस्ते ने समारोह स्थल के हर कमरे, दराज और बंद गेट तक की तलाशी ली। आर.टी.ओ. दफ्तर के जिन हिस्सों पर ताले लगे थे, उन्हें खुलवाकर सुरक्षा कर्मियों ने चैकिंग की। सिक्योरिटी टीम ने निर्देश दिए हैं कि समारोह के दिन केवल वही कर्मचारी अंदर रहेंगे जिनकी पहले से वैरीफिकेशन हो चुकी है। समारोह के कुछ ही दूरी पर रखे गए तीनों आतंकी और गैंगस्टर गौर करने वाली बात यह है कि जिन 3 आतंकियों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था, उन्हें और गैंगस्टर कौशल चौधरी को फिलहाल सी.आई.ए.-1 थाने में रखा गया है, जो आर.टी.ओ. दफ्तर से महज 50 मीटर की दूरी पर है। वहां पुलिस के जवान 24 घंटे निगरानी में तैनात हैं। डी.सी.पी. स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह से पुख्ता हैं। हर दिशा में पुलिस की तैनाती की गई है। प्रैस कान्फ्रैंस कहां होगी, यह प्रशासन तय करेगा, पर वहां की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी होगी। सी.एम. सिक्योरिटी टीम के साथ मिलकर सभी प्वाइंट चैक किए जा रहे हैं। किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी।

आम आदमी के लिए राहत! पंजाब सरकार ने डेयरी उत्पादों के दाम घटाए

चंडीगढ़  पंजाब सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता आम आदमी का हित और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाना है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वेरका के दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती का फैसला लिया है, वह न केवल उपभोक्ताओं को राहत देता है बल्कि राज्य की सहकारी व्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगा. यह कदम पंजाब के हर घर की जरूरतों को ध्यान में रखकर उठाया गया है. वेरका, जो पंजाब की किसान सहकारी संस्था मिल्कफेड का एक भरोसेमंद ब्रांड है, अब और भी अधिक सुलभ होगा. दूध, घी, मक्खन, पनीर और आइसक्रीम जैसे रोजाना इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की कीमतों में की गई कमी सीधे उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएगी. उदाहरण के लिए, घी 30-35 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता हो जाएगा, पनीर की कीमत 15 रुपये प्रति किलोग्राम कम होगी और टेबल बटर व अनसाल्टेड बटर की कीमतें भी घटा दी गई हैं. इस तरह का सीधा आर्थिक लाभ हर घर की थाली तक पहुंचेगा.   महंगाई के इस दौर में जब आम आदमी का बजट लगातार दबाव में है, यह निर्णय जीवनयापन की लागत को कम करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए यह राहत बड़ी अहमियत रखती है. अब उपभोक्ता सस्ते और शुद्ध डेयरी उत्पादों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे उनका पोषण स्तर भी बेहतर होगा. इसके साथ ही, इससे उपभोक्ताओं की मांग और बिक्री में बढ़ोतरी होगी, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगी. यह पहल सिर्फ उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है. वेरका उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी का सीधा लाभ पंजाब के डेयरी किसानों तक पहुंचेगा. किसानों की आमदनी बढ़ेगी और सहकारी संस्थाएं मजबूत होंगी. यह कदम किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक संतुलन बनाने का बेहतरीन उदाहरण है. पंजाब सरकार का यह निर्णय किसानों और जनता दोनों के हितों की रक्षा करता है, जिससे सहकारी मॉडल और अधिक सशक्त होगा. मुख्यमंत्री मान ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पहल से राज्य की वित्तीय स्थिति को भी मजबूती मिलेगी. उत्पादों की कीमतें घटने से मांग और खपत में वृद्धि होगी, जिससे कर वसूली बढ़ेगी. इसका उपयोग राज्य के विकास, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने में होगा. इस प्रकार, यह कदम एक व्यापक और दूरदर्शी नीति का हिस्सा है जो उपभोक्ताओं, किसानों और राज्य की अर्थव्यवस्था, सभी को लाभ पहुंचाता है. पंजाब सरकार की यह पहल महज कीमतों में कटौती नहीं है, बल्कि आम आदमी को केंद्र में रखकर बनाई गई एक ठोस नीति है. यह पंजाब को उपभोक्ता-हितैषी और किसान-हितैषी राज्य के रूप में और मजबूत करेगी. वेरका जैसे ब्रांड की कीमतों में की गई कमी आने वाले समय में “रंगला पंजाब” की नींव को और मजबूत बनाएगी. इससे न केवल हर घर तक राहत पहु.चेगी, बल्कि पंजाब के लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी आएगी.  

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत, सीएम मान ने घोषित की लाखों की आर्थिक सहायता

होशियारपुर  पिछले कुछ दिनों से होशियारपुर में हो रही भारी बारिश के कारण हजारों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और 7 लोगों की जान चली गई है। छत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग लगातार बारिश के कारण आए बाढ़ के पानी में डूब गए। इस त्रासदी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। 7 शोक संतप्त परिवारों में कुल 28 लाख वितरित किए जाएंगे। होशियारपुर के सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने नौगराईं गांव के मृतक सुरमू मोहम्मद के परिवार को व्यक्तिगत रूप से 4 लाख का मुआवजा चैक सौंपा। वह बाढ़ के पानी में बह गए थे और उनकी मृत्यु हो गई। इस अवसर पर डा. राज कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की और संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है और बारिश व बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए शीघ्र सहायता और पुनर्वास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा, "प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने और पीड़ितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। डा. राज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि वह 24×7 फ़ोन पर उपलब्ध हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करके स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्होंने ख़तरनाक और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और जरूरत पड़ने पर उनके लिए बनाए गए सुरक्षित आश्रय गृहों में जाने का आग्रह किया और लोगों को सलाह दी कि वे बाढ़ग्रस्त चो या पुलों का उपयोग करके अपनी जान जोखिम में न डालें। हाल ही में हुई बारिश ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी हैं।