samacharsecretary.com

उत्तर भारत में बढ़ी शीतलहर की तीव्रता, पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड, फरीदकोट रिकॉर्ड ठंड के साथ अव्वल

चंडीगढ़  पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और दोनों पड़ोसी राज्यों में फरीदकोट में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यहां मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, पंजाब के अन्य स्थानों में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री, पटियाला में 5.8 डिग्री, गुरदासपुर में 5.5 डिग्री रहा, जबकि फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अन्य स्थानों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। इसके मुताबिक करनाल में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, अंबाला में 7.7 डिग्री, रोहतक और भिवानी में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गिरता पारा बढ़ा रहा कंपकंपी, उत्तर भारत में फरीदकोट-नारनौल सबसे ठंडे

चंडीगढ़  पंजाब में बुधवार को फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बठिंडा में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंडी रात रही, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 9.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 9.5 डिग्री सेल्सियस और फिरोजपुर में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, उसके बाद हिसार में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल और भिवानी में 9 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 9.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 11.7 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।