samacharsecretary.com

मध्यप्रदेश की बेटी अब विश्व मंच पर दिखाएगी दम

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मान्या मिश्रा का चयन ISF जिम्नेसियाड वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। मान्या अंडर-63 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 8 दिसंबर 2026 तक रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में आयोजित होगी। SGFI चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन मान्या मिश्रा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में स्थान बनाया। उनका चयन 14 एवं 15 सितंबर 2026 को रायपुर में आयोजित SGFI चयन ट्रायल के माध्यम से हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। विश्व मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा ISF जिम्नेसियाड वर्ल्ड स्कूल गेम्स विश्व स्तर की स्कूली खेल प्रतियोगिता है, जिसमें विभिन्न देशों के युवा खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। ब्राजील में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मान्या भारत की ओर से ताइक्वांडो स्पर्धा में अपना कौशल प्रदर्शित करेंगी। खेल मंत्रीविश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई खेल एवं युवा कल्याण मंत्रीविश्वास कैलाश सारंग ने मान्या मिश्रा के भारतीय टीम में चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मान्या का चयन अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है। मंत्रीसारंग ने विश्वास व्यक्त किया कि मान्या अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगी।    

बेटी के साथ संबंधों का आरोप, पिता पर ब्लैकमेलिंग का खेल… SO की मौत के बाद सामने आया मामला

 बस्ती पहले मुलाकात, फिर दोस्ती और उसके बाद नजदीकियां… पुलिस का दावा है कि बस्ती में एक हनीट्रैप गिरोह इसी तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था. इसके बाद प्राइवेट बातचीत, तस्वीरों और वीडियो को ब्लैकमेलिंग का हथियार बनाया जाता था. पैसे की मांग होती थी और इनकार करने पर बदनाम करने की धमकी दिए जाने का आरोप है. इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ, जब बस्ती में वाल्टरगंज थाने के प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह ने 29 अगस्त को अपने सरकारी आवास पर आत्महत्या कर ली. उनकी मौत की जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले, जिनसे एक महिला, उसके पिता और एक वकील की भूमिका सामने आई. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय प्रियंका चौधरी, उसके पिता राम नयन चौधरी और अधिवक्ता विजय प्रकाश यादव के रूप में हुई है।  बस्ती के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजीव त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. 29 अगस्त का दिन था. वाल्टरगंज थाने के प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह अपने सरकारी आवास पर थे. कुछ समय बाद उनकी मौत की खबर सामने आई. पुलिस के मुताबिक, सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. एक पुलिस अधिकारी की इस तरह हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए. सूर्य प्रकाश सिंह के बेटे संदीप सिंह ने 5 सितंबर को बस्ती कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई. शिकायत में कई लोगों पर आपसी मिलीभगत से ऐसे कृत्य करने का आरोप लगाया गया, जिनके कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सूर्य प्रकाश सिंह के मोबाइल फोन, कॉलिंग पैटर्न की पड़ताल शुरू की. इसी दौरान जांच की कड़ियां एक महिला और उसके संपर्क में रहे कुछ लोगों तक पहुंचीं।  पहले नजदीकी, फिर प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का कथित तरीका बेहद योजनाबद्ध था. जांच में सामने आया कि प्रियंका चौधरी कथित तौर पर लोगों से संपर्क करती थी. बातचीत आगे बढ़ने के बाद दोस्ती और फिर प्रेम या अंतरंग संबंध जैसे हालात बनाए जाते थे. पुलिस का दावा है कि इसी दौरान बातचीत, तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड कर लिए जाते थे. इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल. आरोप है कि निजी तस्वीरों और वीडियो को सार्वजनिक करने या परिवार और समाज में बदनाम करने का डर दिखाकर लोगों से पैसे मांगे जाते थे. पुलिस का कहना है कि इस तरीके से कई लोगों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया।  अकेली नहीं थी प्रियंका, पिता और वकील भी भूमिका में पुलिस की जांच में प्रियंका के साथ उसके पिता राम नयन चौधरी और वकील विजय प्रकाश यादव की भूमिका भी सामने आने का दावा किया गया है. पुलिस के मुताबिक, प्रियंका कथित तौर पर लोगों से संपर्क बनाती थी और उन्हें अपने जाल में फंसाती थी. इसके बाद उसके पिता और विजय प्रकाश यादव कथित ब्लैकमेलिंग और वसूली में भूमिका निभाते थे.  पुलिस ने दावा किया है कि गिरोह ने कई लोगों से पैसे की कथित वसूली की. अब जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इन आरोपियों ने कितने लोगों को निशाना बनाया और इस नेटवर्क में इनके अलावा कोई और व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।  गंधार गांव में पिता के साथ रहती थी प्रियंका पुलिस के मुताबिक, प्रियंका चौधरी वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गंधार गांव में अपने पिता के साथ रहती थी. पुलिस ने बताया कि प्रियंका करीब 10 साल से अपने पति से अलग रह रही थी. वह मुंबई में ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटरों में भी काम कर चुकी थी. पुलिस अब उसकी पुरानी गतिविधियों और संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है. जांच का एक अहम हिस्सा यह पता लगाना है कि कथित तौर पर जिन लोगों को निशाना बनाया गया, उनसे संपर्क कैसे हुआ और बाद में ब्लैकमेलिंग की प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ी. सूर्य प्रकाश सिंह की मौत की जांच में कॉल डिटेल ने भी पुलिस का ध्यान खींचा।  DIG संजीव त्यागी के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण से सिंह का प्रियंका चौधरी और विजय प्रकाश यादव से संपर्क सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन की कॉलिंग भी जांच में अहम रही. 29 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 41 मिनट पर विजय प्रकाश यादव ने सूर्य प्रकाश सिंह को आखिरी कॉल की थी.  अब पुलिस इस कॉल को लेकर भी जांच कर रही है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस बातचीत में क्या हुआ था और क्या इसका संबंध सिंह की मौत से पहले की परिस्थितियों से था. पुलिस का कहना है कि कॉलिंग पैटर्न और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को एक साथ देखने पर आरोपियों और सिंह के बीच संपर्क की कड़ी मजबूत हुई।  क्या ब्लैकमेलिंग के दबाव में दी जान  पुलिस को संदेह है कि सूर्य प्रकाश सिंह को आरोपियों की ओर से कथित तौर पर परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इसी दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, कॉल डिटेल, आरोपियों से पूछताछ और अन्य संभावित पीड़ितों से मिली जानकारी को जोड़कर पूरे घटनाक्रम की तस्वीर तैयार कर रही है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि कथित गिरोह ने सिर्फ एक व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया था. कई अन्य लोगों से भी कथित तौर पर पैसे की वसूली किए जाने की बात सामने आई है. अब पुलिस इन संभावित पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. उनसे पूछताछ के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि उनके साथ किस तरह संपर्क किया गया, क्या रिकॉर्ड किया गया और बाद में किस तरह पैसे की मांग की गई. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों के पास लोगों की निजी तस्वीरें और वीडियो किस तरह पहुंचते थे और क्या इनका इस्तेमाल दूसरे लोगों को भी डराने के लिए किया गया।  हॉस्पिटल चौराहे से तीनों गिरफ्तार DIG संजीव त्यागी के मुताबिक, तीनों आरोपियों को हॉस्पिटल चौराहे से गिरफ्तार किया गया. अब आरोपियों से पूछताछ के जरिए पुलिस कथित नेटवर्क की दूसरी कड़ियां तलाश रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है … Read more

पिता बनने के बाद भावुक हुए केएल राहुल, कहा—बेटी संग हर दर्द हो जाता है दूर

 बंगलूरू दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने हाल ही में पिता बनने के अनुभव को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर बताया। उन्होंने कहा कि बेटी के आने के बाद उन्हें असली खुशी, शांति और सुकून का एहसास हुआ है। राहुल ने जियोस्टार के कार्यक्रम सुपरस्टार्स में कहा, 'पिता बनना मेरे लिए सबसे खूबसूरत चीज रही है। मुझे हमेशा लगता था कि मेरी जिंदगी में शांति और खुशी है, लेकिन मैं गलत था। जब तक आप अपने बच्चे को गोद में नहीं लेते, तब तक असली खुशी, सुकून और आनंद का मतलब नहीं समझते।'  बेटी से दूर रहना सबसे मुश्किल केएल राहुल ने जनवरी 2023 में अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी की थी। दोनों ने 2025 की शुरुआत में अपनी बेटी इवारा का स्वागत किया। राहुल ने बताया कि बेटी जैसे-जैसे बड़ी हो रही है, उससे दूर रहना और मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि जैसे-जैसे वह बड़ी होगी, चीजें आसान हो जाएंगी, लेकिन अब तो और मुश्किल हो गया है। वह दौड़ती है, बातें करने की कोशिश करती है। मैं चाहता हूं कि मैच खेलकर लौटूं, उसके साथ समय बिताऊं और फिर मैदान पर जाऊं, लेकिन ऐसा हमेशा संभव नहीं होता।' राहुल ने कहा कि क्रिकेटर की जिंदगी में चोट, दबाव और चिंता आम बात है, लेकिन बेटी की एक मुस्कान सब कुछ बदल देती है। उन्होंने कहा, 'जब मैं वापस आता हूं और उसे मुस्कुराते देखता हूं, जब वह मुझे गले लगाती है और किस करती है, तो मेरी सारी चोटें, दर्द और चिंताएं खत्म हो जाती हैं। पिछले एक साल में इसने मेरे क्रिकेट की भी मदद की है।' भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि अब वह खेल को लेकर जरूरत से ज्यादा नहीं सोचते और इसी वजह से क्रिकेट फिर से रोमांचक लगने लगा है। उन्होंने कहा, 'अब मैं खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। जब मैं 4-5 घंटे मैदान पर होता हूं, तो पूरी तरह फोकस रहता हूं। मैं खेल का आनंद लेता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं।' राहुल ने माना कि करियर की शुरुआत में उन्हें सिर्फ टेस्ट खिलाड़ी माना जाता था, लेकिन उन्होंने अपनी सफेद गेंद क्रिकेट में पहचान बनाई। उन्होंने कहा, '10 साल पहले मैं टी20 टीम का हिस्सा बनने के लिए कुछ भी कर देता। मुझे अच्छा टी20 खिलाड़ी नहीं माना जाता था। इसलिए उस छवि से बाहर निकलना और यहां तक पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है।'

कियारा और सिद्धार्थ ने रिवील किया बेबी गर्ल का नाम, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल 15 जुलाई माता-पिता बने हैं. एक्ट्रेस ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था. वहीं, अब हाल ही में इस कपल ने अपनी राजकुमारी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है. कियारा की बेटी का नाम बता दें कि कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा किया है. फोटो में कियारा की बेटी के नन्हें पैरों नजर आ रहे हैं. जिसके निचे इस कपल ने हाथ रखा हुआ है. इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘हमारी प्रार्थनाओं से हमारी बाहों तक पहुंच गई. हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा ’ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है. एक्ट्रेस के पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, अथिया शेट्टी, वरुण धवन, मनीष मल्होत्रा और संजय कपूर कपल की बेटी के लिए प्यार भेजा है. सिद्धार्थ और कियारा की शादी बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी किया था. ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसमें उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे. शादी के बाद कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था.

अरबाज खान ने 58 साल की उम्र में किया पिता बनने का सुखद अनुभव, शूरा बनी मां

मुंबई अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा ने रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूरा ने रविवार सुबह बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, कपल की ओर से अब तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और न ही उन्होंने कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। शूरा को कल मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खान परिवार में बेटी का जन्म अरबाज की बेटी के जरिए खान परिवार ने लंबे वक्त बाद बेबी गर्ल का स्वागत किया है। इससे पहले अरबाज को पहली पत्नी मलाइका से एक बेटा अरहान हुआ था। उनके एक भाई सोहेल के भी दाे बेटे निर्वाण और योहान हैं। जबकि दूसरे भाई सलमान ने तो अब तक शादी ही नहीं की है। हालांकि, तीनों भाईयों की दो बहनें अलवीरा और अर्पिता जरूर हैं। दूसरी बार पिता बने हैं अरबाज खान अरबाज खान दूसरी बार पिता बने हैं। अरबाज की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा से बेटा अरहान खान हुआ था। आज शूरा और अरबाज एक बेटी के पिता बने हैं। खान परिवार में एक नन्हीं राजकुमारी ने कदम रखा है। एक्टर 25 साल बाद दोबारा पिता बने हैं। शूरा का बेबी शावर हाल ही में शूरा की गोद भराई की रस्म धूमधाम से मनाई गई थी। इस प्रोग्राम में सलमान खान से लेकर पूरा खान परिवार शामिल हुआ। शूरा की गोद भराई की रस्म में करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स नजर आए। बेबी शावर में शूरा और अरबाज ने पीले रंग की ड्रेस पहनी थी। वीडियो वायरल कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर खान परिवार के सदस्यों के कई वीडियो वायरल हुए। जिसमें अरहान खान से लेकर सोहेल खान का वीडियो सामने आया। अरहान और सोहेल दोनों अस्पताल में शूरा खान से मिलने पहुंचे थे।