samacharsecretary.com

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: स्कूल के पास नशे की तस्करी, 12.86 लाख के कैप्सूल जब्त

जगदलपुर छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने ‘नशामुक्त बस्तर’ अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. बोधघाट थाना पुलिस ने घेराबंदी कर नशीली दवाओं के एक शातिर सौदागर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त की हैं, जिनकी बाजार में कीमत 12 लाख 86 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है. मिशन ग्राउंड के पास रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिशन ग्राउंड स्कूल के पीछे नशीली दवाओं की खेप खपाने की फिराक में है. इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बोधघाट पुलिस की टीम ने दबिश दी. वहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोहम्मद सिराज को पुलिस ने हिरासत में लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ. पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 240 नग (ट्रामोडोल स्पास्मो प्रॉक्सीवोन) नशीली कैप्सूल,  बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,86,400 (खुदरा बाजार मूल्य) है. पुराना अपराधी है मोहम्मद सिराज पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि आरोपी मोहम्मद सिराज नशे के कारोबार में पुराना खिलाड़ी है. वह इससे पहले वर्ष 2023 में भी NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है. जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से तस्करी का रास्ता चुन लिया, लेकिन इस बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, 52,000 नशीले कैप्सूलों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

अबोहर  नगर थाना नंबर 2 की पुलिस को गत रात उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के लाईनपार क्षेत्र में नशीले कैप्सूल व गोलियां बेचने वाले एक गिरोह के पांच जनों को भारी मात्रा में ट्रामाडोल गोलियों व प्रीगाबालिन कैप्सूलों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 22, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिन्हें अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल कर कडी पूछताछ की जाएगी। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि सहायक सबइंस्पैक्टर बलविंदर सिंह गत रात पुलिस टीम सहित महाराणा प्रताप मार्केट के निकट गश्त कर रहे थे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि सीडफार्म पक्का निवासी सुखविंदर सिंह पुत्र मिटठू सिंह, विमल कुमार पुत्र पालाराम व नवदीप सिंह पुत्र निशान सिंह तथा ईदगाह बस्ती निवासी आकाश पुत्र बिटटू टांक व बाबा दीप सिह नगर निवासी मोहित पुत्र सुखमंदर सिंह इन्होंनें नई आबादी गली नबर 21 में एक मकान किराये पर लिया हुआ है और यह लोग वहां पर भारी मात्रा में ट्रामाडोल व प्रीगाबालिन कैप्सूलों को स्टोर कर युवकों को चोरी छिपे बेचते हैं जिस पर पुलिस ने बताए स्थान पर दबिश दी तो उक्त सभी युवकों को करीब 52000 प्रेगाबालिन कैप्सूलों व 100 ट्रामाडोल गोलियों सहित गिरफ्तार किया। 

नशे के कारोबार पर करारा प्रहार, पुलिस ने बरामद की चरस, लाखों की नकदी और हथियार

मनेर पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में ड्रग्स कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स माफियाओं के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में मनेर पुलिस ने मनेर सरकारी अस्पताल मोड़ के पास ड्रग्स माफियाओं के तीन से चार घरों में छापा मारकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नकदी और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 500 ग्राम ड्रग्स, 500 ग्राम चरस, एक देसी कट्टा, कुछ मैगजीन, लगभग 12 लाख रुपये नकद, इसके अलावा सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। छापेमारी के दौरान एक महिला समेत कुल पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मनेर नगर परिषद क्षेत्र के मनेर सरकारी अस्पताल मोड़ के पास स्थित एक चाय दुकान में ड्रग्स कारोबार की सूचना मिलने पर पुलिस ने विशेष रूप से कार्रवाई की। चाय दुकानदार से जुड़े कई घरों में पुलिस टीम ने घंटों तक तलाशी अभियान चलाया और घर के सामानों को बारीकी से खंगाला। इस दौरान अलग-अलग घरों से मादक पदार्थों के साथ कुछ शराब, हथियार और कीमती सामान भी बरामद किए गए। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें बस्ती रोड निवासी पवन कुमार का पुत्र वीरू कुमार, अस्पताल मोड़ निवासी शुभभ गुप्ता, एक महिला ड्रग्स कारोबारी समेत कुल पांच लोग शामिल हैं। सभी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने ड्रग्स माफियाओं से खुद भी मामले को लेकर विस्तृत पूछताछ की। सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छापेमारी में मादक पदार्थों के साथ बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए एक विशेष टीम गठित कर आगे भी छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला समेत करीब पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।  

सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता, बॉर्डर से 37 करोड़ की हेरोइन बरामद

अमृतसर  भारत-पाकिस्तान बॉर्डर अमृतसर के सीमावर्ती गांवो में लगातार ड्रोन की मूवमेंट जारी है। BSF अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव दावोके के इलाके में लगभग 6.45 किलो के 2 पैकेट पकड़े हैं जिसमें 12 छोटे-छोटे पैकेट हेरोइन के जब्त किए गए हैं। इसके अलावा सीमावर्ती गांव मुहावा में एक पौनै किलो का पैकेट भी जब्त किया गया है। जिस प्रकार से बड़े पैकेट ड्रोन से फैके जा रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तस्करों की तरफ से बड़े ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं जो 8 से 10 किलो या इससे भी ज्यादा वजन उठाने में सक्षम है। हालांकि सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है की बॉर्डर के इलाके में एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया गया है। लेकिन जिस प्रकार से हेरोइन और हथियारों की ड्रोन के जरिए डिलीवरी की जा रही है। उसे एंट्री ड्रोन सिस्टम बिल्कुल फेल साबित नजर आ रहा है। गत दिवस भी दावोके गांव में ही बीएसएफ ने 7 किलो होरोइन जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 35 करोड़ रुपए जब्त किए थे।

आगर मालवा: 2 ड्रग तस्कर पकड़े गए, 14 लाख रुपये की मादक पदार्थ जब्त

आगर मालवा  मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया और  14 लाख रुपये मूल्य की ड्रग जब्त की है.  साथ ही मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है.  एक एजेंसी के मुताबिक मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पुलिस ने 14 लाख रुपये मूल्य की एमडी ड्रग जब्त की है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बड़ौद नगर पालिका के सामने एक पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध ड्रग्स के साथ खड़ा था. दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस व्यक्ति पर शक होने के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सुनील शर्मा नाम के व्यक्ति से पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय सूर्यवंशी नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 140 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये से अधिक है. दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में दोनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि ताकी इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके.