samacharsecretary.com

Esha Deol ने तलाक के बाद रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘गलती होती है’, रोमांस को लेकर दिया बड़ा बयान

मुंबई  ईशा देओल ने 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी रचाई थी. 2024 में आपसी सहमति से दोनों ने 12 साल पुरानी शादी को खत्म करने का ऐलान किया. तलाक के बाद ईशा ने जिंदगी में खालीपन और प्यार की कमी पर बात की है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें रोमांस पसंद है।  तलाक के बाद प्यार की कमी  Curly Tales संग बातचीत में ईशा ने कहा कि मेरा मानना है कि प्यार और रोमांस किसी भी व्यक्ति की जिंदगी में सबसे अहम चीजें हैं, और फिलहाल ये चीजें मेरी जिंदगी में मिसिंग हैं. मुझे रोमांटिक होना बहुत पसंद है, मैं पूरी तरह एक रोम-कॉम वाली इंसान हूं. मुझे प्यार के गाने और प्यार की कहानियां बहुत पसंद हैं।  ईशा से पूछा गया कि क्या पति से अलग होने के बाद प्यार के लिए उनका नजरिया बदला. इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, ये चीजें बदलती नहीं हैं. ब्रेकअप होते रहते हैं. मेरे भी पहले बॉयफ्रेंड रहे हैं जिनसे मैं अलग हुई. ऐसी चीजें होती हैं, पर इससे प्यार के प्रति मेरा नजरिया नहीं बदला है. ना ही इसमें कोई कमी आई है.  हम सबने हेमाजी और धर्मेंद्रजी के बीच के निःस्वार्थ प्यार को देखा है।  तलाक के बारे में उन्होंने कहा कि ये कुछ बहुत निजी है. ये दो लोगों के बीच की बात है. हमारे पेशे के कारण यह सब सार्वजनिक हो जाता है. मैं ऐसी इंसान नहीं हूं  और न ही भरत या उनका परिवार, जो हर चीज को इतना खुलकर बताए. पर उस वक्त हमें सार्वजनिक किया गया और इसमें बच्चों का भी सवाल आता है. ये जिंदगी के बहुत संवेदनशील हिस्से हैं. इनमें बहुत संभलकर चलना होता है. ईशा ने ये भी कहा कि उनके इस फैसले में परिवार ने साथ दिया।  एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेती हैं. ना कि किसी की सलाह पर निर्भर रहती हैं. ईशा का कहना है कि उनका फैसला सही हो या गलत उसकी जिम्मेदारी वो खुद लेती हैं।  बता दें कि ईशा और भरत की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं. बड़ी बेटी का जन्म 2017 में हुआ और छोटी का जन्म 2019 में हुआ. तलाक के बाद ईशा और भरत मिलकर बेटियों की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।  

‘मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं’, बर्थडे पर माता-पिता को याद कर इमोशनल हुईं ईशा देओल

मुंबई, बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ईशा देओल इन दिनों अपने जन्मदिन की खुशी में डूबी हैं। रविवार को वे अपना 44वां जन्मदिन बड़े प्यार भरे अंदाज से मना रही है। खास बात ये है कि इस मौके पर उन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि अपने माता-पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के लिए दिल की बातें लिखीं। अपने पोस्ट में ईशा ने इस दिन को उनके नाम किया और कहा, ‘मैं जो भी हूं, आप दोनों की वजह से हूं।’ इस पर मनीषा कोइराला ने बेहद खूबसूरत कमेंट किया। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक प्यारी सी पुरानी तस्वीर साझा की। इस थ्रोबैक फोटो में छोटी सी ईशा अपने मां-पापा के साथ नजर आ रही हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपनी नन्ही बिटिया को बेहद प्यार से देख रहे हैं, जबकि छोटी ईशा कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो के साथ ईशा ने अपने माता-पिता के लिए एक दिल को छू लेने वाला संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, ”मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, पापा और मम्मा।’ इसके साथ उन्होंने ‘किस’, ‘रेड हार्ट’, ‘बुरी नजर’ और ‘गले लगाने’ वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया। अपने माता-पिता को धन्यवाद देने के साथ-साथ ईशा ने अपने चाहने वालों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सभी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, “आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। खुश रहिए, स्वस्थ रहिए और मजबूत रहिए।” ईशा की इस पोस्ट पर कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्यारा,’ और साथ में कई दिल वाले इमोजी लगाए। इसके अलावा, कई फैंस ने भी उन्हें बर्थडे विश किया और इमोजी भी भेजे। बता दें कि ईशा ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी की 45वीं सालगिरह पर भी खूबसूरत तस्वीरों के साथ प्यार भरा पोस्ट किया था। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र और हेमा दोनों मुस्कुराते नजर आए। ईशा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ”हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा और पापा। आप मेरी दुनिया हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं।” ईशा देओल के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद वह फिल्म ‘न तुम जानो न हम’ में नजर आईं। 2003 में उन्होंने फिल्म ‘एलओसी: कारगिल’ में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया था। भरत तख्तानी ईशा के स्कूल के क्लासमेट थे। शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुई, जिनका नाम राध्या और मिराया है। ईशा और भरत का शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया है। इसके बाद अब वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।