samacharsecretary.com

भारत-पाक मैच में शेफाली को इशारा करना पड़ा महंगा, पाक कप्तान फातिमा पर ICC की कार्रवाई

नई दिल्ली भारतीय टीम के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना काफी सुर्खियों में रही थीं. फातिमा ने शेफाली वर्मा का विकेट लेने के बाद भारतीय बल्लेबाज को पवेलियन लौटने का इशारा किया था. शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा के लिए भारी पड़ा है l फातिमा सना पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कार्रवाई की है. फातिमा पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. फातिमा को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया. उन्होंने आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया. यह आर्टिकल ऐसे शब्दों, हरकतों या इशारों से जुड़ा है, जो आउट होने वाले बल्लेबाज को अपमानित करने वाले हों या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसा सकते हों l शनिवार (5 सितंबर) को भारत के खिलाफ मुकाबले में फातिमा सना ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीन विकेट हासिल किए. इनमें शेफाली वर्मा का विकेट भी शामिल था. शेफाली ने रन चेज की शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया था, लेकिन दूसरे ओवर में फातिमा की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गईं. कैच लेने के बाद फातिमा ने पवेलियन की दिशा में इशारा किया. इसी इशारे को लेकर आईसीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. फातिमा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी पैनल की सुप्रिया दास द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया. इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई नहीं हुई l फातिमा के खाते में अब 2 डिमेरिट पॉइंट फातिमा सना के लिए यह पिछले 24 महीनों में दूसरा डिमेरिट पॉइंट है. इससे पहले उन्हें 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद एक डिमेरिट पॉइंट मिला था. लेवल-1 के उल्लंघन पर न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार होती है, जबकि मैच फीस का अधिकतम 50 फीसदी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं l भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई थी. फातिमा सना ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम की ओर से सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा, लेकिन भारत ने 56 रनों का लक्ष्य 8.4 ओवरों में 7 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया l

शेफाली वर्मा को आउट कर फातिमा सना ने किया सेंडऑफ, विवेक राजदान ने लगा दी फटकार

नई दिल्ली विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सेंडऑफ दिया, जो अब विवाद का विषय बन चुका है. शेफाली को 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट करने के बाद फातिमा ने बल्लेबाज की तरफ इशारा करते हुए पवेलियन जाने का संकेत दिया. इस अंदाज पर कमेंटेटर एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर विवेक राजदान ने फातिमा की आलोचना की l शेफाली वर्मा ने पारीकी पहली ही गेंद परछक्का जड़ा था. इसके बाद सिंगल लेकर उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे किए. इसके बाद शेफाली ने फातिमा सना की गेंद पर चौका लगाया, लेकिन पाकिस्तान की कप्तान ने वापसी की. उन्होंने कॉट एंड बोल्ड के जरिए शेफाली की पारी खत्म कर दी. विकेट लेने के बाद उनका सेंडऑफ ही मैच के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गयाl फातिमा सना के जश्न पर विवेक राजदान ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी का हवाला देते हुए सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि पूरी पाकिस्तानी टीम सिर्फ 55 रनों पर आउट हुई और इसके बावजूद कप्तान शेफाली को बाहर जाने का इशारा कर रही थीं. राजदान ने कहा, 'अच्छा, बाहर का रास्ता दिखा रही हैं आप. आपकी पूरी टीम ने 55 रन बनाए हैं और आप शेफाली वर्मा को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं l फातिमा सना ने झटके तीन विकेट हालांकि, गेंदबाजी में फातिमा सना ने पाकिस्तान की ओर से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शेफाली वर्मा के अलावा प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना को भी पवेलियन भेजा. इसके बावजूद पाकिस्तान के बाकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को रोक नहीं सके l टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने एक समय बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने पूरी पारी का रुख बदल दिया. श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने दो विकेट झटके. पाकिस्तान के 10 विकेट सिर्फ 28 रनों के भीतर गिर गए और टीम 55 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह उसका विमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर है l भारतीय टीम के सामने 56 रनों का लक्ष्य था. फातिमा समय ने तीन विकेट लेकर भारत को 29/3 तक जरूर पहुंचाया, लेकिन हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया. भारत ने 8.4 ओवर्स में 57/3 का स्कोर बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया l

5 अक्टूबर को भारत-पाक आमने-सामने, ‘नो हैंडशेक पार्ट 4’ में बेटियों का दमदार मुकाबला

नई दिल्ली भारत और पाक‍िस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भ‍िड़ंत होनी है. लेकिन इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच मैदान पर माहौल कैसा रहेगा, क्या जो भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एश‍िया कप के दौरान ऐसा किया? वही काम हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी करती दिखेगी. इस पर कई सवाल हैं. पुरुष टीम ने 3 बार एश‍िया कप के दौरान हैंडशेक नहीं किया, ऐसे में सवाल है? क्या महिला क्रिकेट टीम नो हैंडशेक पार्ट 4 को वर्ल्ड कप के दौरान कंटीन्यू करेगी.  यह भी पढ़ें: भारत के सख्त तेवर, सूर्या ही नहीं रव‍ि शास्त्री ने भी क‍िया PAK कप्तान सलमान आगा को इग्नोर..! टॉस के बाद नहीं की बात इस बार का एशिया कप 2025 का ऐसे समय में हुआ, जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं. पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने उतरी थीं. लिहाजा मैदान पर भी उस तनाव की छाया साफ नजर आई. भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह रणनीति बना ली थी कि पाकिस्तान से किसी तरह की औपचारिकता नहीं निभाई जाएगी. मैच से पहले और बाद में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया. मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी तरह की बातचीत भी नहीं हुई. क्रिकेट के जरिये भारत ने यह संदेश दिया कि वह पाकिस्तान से बेहद नाराज है और हालिया घटनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकता. भारतीय खिलाड़ियों ने यह साफ कर दिया कि क्रिकेट में औपचारिकता निभाने के बावजूद वह पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्तों का दिखावा नहीं करेंगे. यह कदम पाकिस्तान को कड़ा राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश माना गया.  अब महिला टीम भी अपनाएगी यही रुख अब वही रवैया भारतीय महिला टीम में भी देखने को मिलेगा. महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को कोलंबो के न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा. मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में भी भारतीय महिला खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगी और औपचारिकता से दूरी बनाए रखेंगी. माना जा रहा है कि यह फैसला पुरुष टीम के कदम से प्रेरित है और भारत का सामूहिक संदेश है कि पाकिस्तान के साथ सामान्य व्यवहार की कोई गुंजाइश नहीं है.  भारत की इस रणनीति को सिर्फ खेल तक सीमित नहीं माना जा रहा. यह कदम कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने वाला है. क्रिकेट हमेशा से दोनों देशों के रिश्तों का आईना माना गया है और इस बार भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि हालात सामान्य होने तक क्रिकेट के मैदान पर भी सामान्य शिष्टाचार की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए. BCCI ने भारत-पाक मैच पर क्या कहा? देवजीत सैकिया ने BCCI Stumped को हैंडशेक को लेकर कहा-  मैं कुछ भी पूर्वानुमान नहीं लगा सकता, लेकिन उस देश के साथ हमारा संबंध वैसा ही है, पिछले हफ्ते में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारत वह मैच पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेलेगा, और सभी क्रिकेट प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. मैं केवल यह सुनिश्चित कर सकता हूं कि जो कुछ भी एमसीसी (MCC) के क्रिकेट नियमों में लिखा है, वह किया जाएगा. हाथ मिलाने होंगे या गले मिलने होंगे, इसके बारे में मैं इस समय कुछ भी आश्वस्त नहीं कह सकता.