samacharsecretary.com

बेसन और कच्चे दूध से बने नेचुरल फेस वॉश से पाएं चमकती त्वचा

खूबसूरत, बेदाग और चमकती त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है जिसके लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे फेस वॉश और साबुन पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मौजूद हानिकारक केमिकल्स आपकी त्वचा का नेचुरल ऑयल छीन लेते हैं जिससे चेहरा समय से पहले रूखा, बेजान और बूढ़ा दिखने लगता है. अगर आप भी इस केमिकल के चक्रव्यूह से बाहर निकलकर त्वचा पर असली और परमानेंट ग्लो चाहते हैं तो आपको महंगे पार्लर या महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी जादुई चीजें मौजूद हैं जो त्वचा को अंदर से साफ कर सकती हैं. आज हम आपको घर पर ही सिर्फ 2 प्राकृतिक चीजों से एक बेहतरीन नेचुरल फेस वॉश बनाने का तरीका और उसके इस्तेमाल का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे रोजाना सिर्फ 5 मिनट मसाज करने से केवल 10 दिनों के भीतर आपकी त्वचा में ऐसा चमत्कारी बदलाव आएगा कि चेहरा हीरे जैसा चमकने लगेगा. फेस वॉश बनाने और इस्तेमाल करने की डिटेल्स बेसन: 1 बड़ा चम्मच (यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और अतिरिक्त तेल सोखता है). कच्चा दूध या गुलाब जल: आवश्यकताानुसार (यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और रंगत निखारता है). नोट: अगर त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं. बनाने का तरीका एक छोटी कटोरी में एक चम्मच बेसन लें. अब इसमें आवश्यकताानुसार कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाकर एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. आपका केमिकल-फ्री, 100% नेचुरल फेस वॉश तैयार है. इस्तेमाल और मसाज की विधि सबसे पहले अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से हल्का सा गीला कर लें. अब तैयार किए गए इस होममेड फेस वॉश को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं. अपने दोनों हाथों की उंगलियों से सर्कुलर मोशन में चेहरे की कम से कम 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. माथे, नाक और ठुड्डी के आसपास थोड़ा अच्छे से मसाज करें ताकि ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स निकल जाएं. 5 मिनट की मसाज के बाद चेहरे को साफ और ठंडे पानी से धो लें.

महंगे सीरम को कहें अलविदा: अंडे की जर्दी से पाएं नैचुरल ग्लोइंग स्किन का आसान उपाय

बदलते मौसम, प्रदूषण और तनाव के कारण चेहरे की चमक खो जाना एक आम समस्या है. इस चमक को वापस पाने के लिए हम अक्सर महंगे केमिकल वाले सीरम और नाइट क्रीम पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन कई बार इनके मनमुताबिक नतीजे नहीं मिलते. अगर आप भी केमिकल फ्री और पूरी तरह से प्राकृतिक ग्लो चाहते हैं तो आपकी रसोई में ही इसका समाधान छिपा है. अंडे की जर्दी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद प्रोटीन और फैटी एसिड्स त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. जब आप अंडे की जर्दी में शहद या एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो यह महंगे से महंगे एंटी-एजिंग सीरम को भी मात दे देता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका. पैक की सामग्री अंडे की जर्दी : 1 अंडे का पीला हिस्सा शहद : 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल या दही: 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल: 2-3 बूंदें (अगर त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो) बनाने और लगाने का तरीका सबसे पहले एक साफ बाउल में अंडे को तोड़कर उसके सफेद हिस्से (Egg White) और पीले हिस्से (Egg Yolk) को अलग कर लें. हमें सिर्फ पीले हिस्से यानी जर्दी का इस्तेमाल करना है. अब अंडे की जर्दी वाले बाउल में 1 छोटा चम्मच शुद्ध शहद डालें. अगर आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे ज्यादा हैं, तो आप इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं. एक चम्मच या फॉर्क की मदद से इस मिश्रण को तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक कि यह एक स्मूद और क्रीमी पेस्ट न बन जाए. फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश या गुलाब जल से अच्छी तरह साफ कर लें और सुखा लें. अब एक ब्रश या उंगलियों की मदद से इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर ऊपर की तरफ (Upward Motion) स्ट्रोक देते हुए समान रूप से लगाएं. आंखों के नाजुक हिस्से को बचाकर रखें. इस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. जब यह हल्का सूखने लगे और त्वचा में खिंचाव महसूस हो, तो समझें यह काम कर चुका है. चेहरे को पहले हल्के गुनगुने पानी से धोएं ताकि पैक आसानी से छूट जाए, फिर ठंडे पानी से छींटे मारें जिससे पोर्स बंद हो जाएं. चेहरे को सुखाकर अपना पसंदीदा मॉइश्चराइजर लगा लें. सावधानी चेहरे पर पहली बार लगाने से पहले गर्दन या हाथ पर पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी भी तरह की एलर्जी का पता चल सके. अगर आपको अंडे की महक पसंद नहीं है तो आप इस पैक में 2 बूंद नींबू का रस या रोजमेरी/लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 1 बूंद मिला सकते हैं. बेहतर और ग्लोइंग स्किन के लिए इस पैक को हफ्ते में 1 या 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है.  

बिगिनर्स के लिए स्किन केयर गाइड: महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, सही आदतें हैं ज़रूरी

आज के समय में धूल, प्रदूषण और तनाव का सबसे पहला असर हमारी त्वचा पर दिखता है। अगर आप भी अपनी स्किन का ख्याल रखना शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि स्किन केयर कोई मुश्किल काम नहीं है। एक सही रूटीन का मतलब महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि अपनी त्वचा की जरूरतों को समझना है। एक बेसिक स्किन केयर रूटीन को दो हिस्सों में बांटा जाता है- मॉर्निंग (AM) और नाइट (PM)। आइए जानते हैं कि अगर आप बिगिनर हैं, तो आपकी मॉर्निंग और ईवनिंग स्किन केयर रूटीन कैसी होनी चाहिए। मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन सुबह के रूटीन का मुख्य उद्देश्य आपकी त्वचा को हाइड्रेट करना और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना होता है।     क्लींजिंग- सुबह उठने के बाद एक माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोएं। यह रात भर में त्वचा पर जमा हुए तेल और पसीने को साफ कर देता है।     मॉइस्चराइजिंग- चेहरा धोने के बाद त्वचा को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। अपनी स्किन टाइप (ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन) के अनुसार एक हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। यह त्वचा में नमी को लॉक करता है।     सनस्क्रीन- सबसे जरूरी स्टेप है। चाहे आप घर के अंदर हों या बाहर, सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें। यह त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने, झुर्रियों और टैनिंग से बचाता है। कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। नाइट स्किन केयर रूटीन रात का समय त्वचा की मरम्मत  के लिए होता है। रात में आपकी स्किन सेल्स खुद को रिपेयर करती हैं, इसलिए यह रूटीन बहुत जरूरी है।     डबल क्लींजिंग या डीप क्लीन- अगर आपने दिन में मेकअप या सनस्क्रीन लगाया है, तो उसे अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। पहले क्लींजिंग मिल्क या ऑयल से चेहरा साफ करें, फिर फेस वॉश का इस्तेमाल करें।     टोनिंग- अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा के pH लेवल को संतुलित करता है और पोर्स को साफ रखता है।     आई क्रीम या सीरम- अगर आपको डार्क सर्कल्स या मुहांसों जैसी समस्या है, तो रात में इनसे जुड़े ट्रीटमेंट प्रोडक्ट्स या आई क्रीम लगाएं।     मॉइस्चराइजर- रात में त्वचा को गहरे पोषण की जरूरत होती है। ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें जिसमें हयालूरोनिक एसिड या सेरामाइड्स हों, जो रात भर आपकी त्वचा को रिपेयर कर सकें। बिगिनर्स के लिए कुछ जरूरी बातें पैच टेस्ट- कोई भी नया प्रोडक्ट पूरे चेहरे पर लगाने से पहले उसे हाथ पर लगाकर 24 घंटे तक चेक करें कि कहीं जलन तो नहीं हो रही।     धैर्य रखें- किसी भी स्किन केयर रूटीन का असर दिखने में कम से कम 4 से 6 हफ्ते का समय लगता है। इसलिए रातों-रात चमत्कार की उम्मीद न करें।     पानी पिएं- बाहर से लगाए गए प्रोडक्ट्स तभी असर करेंगे जब आपका शरीर अंदर से हाइड्रेटेड होगा। दिन भर में भरपूर पानी पिएं।     अपनी स्किन टाइप पहचानें- बिना अपनी स्किन टाइप जाने कोई भी प्रोडक्ट न खरीदें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।  

बिना साइड इफेक्ट: आयुर्वेदिक उपाय जो बढ़ाएं आपकी खूबसूरती

सौंदर्य उत्पादनों से संबंधित विज्ञापनों को देख कर हम अपनी त्वचा पर उनका प्रयोग करने लगते हैं लेकिन जब मनचाहा नतीजा नहीं मिलता तो मन मसोस कर रह जाते हैं। इसकी वजह है बिना त्वचा का प्रकार और समस्या जाने हम कोई भी सौंदर्य-उत्पाद इस्तेमाल कर लेते हैं। कहा जाता है कि आयुर्वैदिक उत्पाद अधिक लाभ देते हैं लेकिन इनका उपयोग करना ही काफी नहीं है बल्कि अपनी त्वचा से संबंधित समस्याओं की जानकारी होना भी जरूरी है। त्वचा का खुश्क होना व असमय झुर्रियां:- कारण: धूप, प्रदूषण, मसालेदार भोजन, चाय-कॉफी अधिक पीना, ठंडी हवाएं और तले पदार्थ खाने के साथ पानी का कम सेवन करना। टिप्स: -कद्दूकस किए आलू में दही मिलाकर इस लेप को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से धो दें। -मक्की का आटा, शहद और दही मिलाकर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धोकर एस्ट्रींजेंट लगा लें। -अंडे की सफेदी में कुछ बूंदें नींबू के रस की फैंट कर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। -बेसन, हल्दी व जैतून का तेल मिला कर लेप बनाएं व थोड़ी देर के लिए लगाएं। -संतरे व नींबू का रस लेकर दही में मिलाकर तैयार किए लेप को लगाने से भी लाभ मिलता है। -सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल की मालिश अवश्य करें। -एलोवेरा जैल 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, बाद में धो दें। डार्क सर्कल्स:- कारण: रात को नींद पूरी न लेना, खाने में पौष्टिक तत्वों की कमी। टिप्स: -खाने में हरी सब्जियां व फल लें तथा पानी खूब पिएं। -मलाई में पीसे बादाम का पेस्ट मिलाकर इसे आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। -खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें व रूई के फाहों को इस रस में भिगोकर आंखों पर रखें। -ठंडे गुलाब जल में भीगी रूई आंखों पर रखने से भी आराम मिलता है। -बाहर निकलते समय अच्छी क्वालिटी वाले सनग्लासेज अवश्य लगाएं। मुंहासे:- कारण: अधिक तला खाना, मोटापा, तनाव, गर्मी, जंक-फूड, मिर्च मसाले वाला भोजन और गुस्सा। टिप्स: -दिन में एक बार चेहरे पर दही लगाएं और सूखने पर धो दें। -टमाटर और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर गोलाई में मसाज करें। हर दूसरे दिन यह क्रिया करें। -सेब के गूदे को आधा घंटा मुंहासों वाले स्थान पर लगाएं, फिर चेहरा धो लें। -चंदन पाऊडर और गुलाब जल मिला कर उभरे पिंपल पर लगाया जाए तो वह जल्दी दब जाएगा। -पपीता, टमाटर और नींबू के रस से बना पैक भी मुहांसों के लिए फायदेमंद होता है। -कोई भी फल (अंगूर, स्ट्रॉबेरी, अनार या संतरा) कुचल कर लगाने से मुंहासे ठीक होते हैं। बालों में रूसी:- कारण: सिर की त्वचा का रूखा होना, बालों में तेल न लगाना, गलत शैंपू का चुनाव और खाने-पीने में लापरवाही। टिप्स: -लस्सी से सिर धोएं या बालों में दही की मसाज करें और बाद में सिर शैंपू से धो लें। -शिकाकाई, रीठा व आंवला को रात भर भिगो कर रखें, पानी को सुबह छान कर उससे अच्छी तरह मलते हुए  बाल धोएं। -एक अंडा व दही फैंट कर बालों में आधे घंटे के लिए लगाएं व बाद में धो लें। -नारियल या बादाम के तेल से बालों में हफ्ते में तीन बार मालिश अवश्य करें। -नारियल तेल या सरसों तेल में नींबू का रस मिलाकर मसाज करें व बाद में किसी आयुर्वैदिक शैंपू या रीठा-आंवला-शिकाकाई मिश्रण के पानी से बाल धो लें। बाल सफेद होने पर:- कारण: गुस्सा, चिंता, तनाव या कोई स्वास्थ्य समस्या अथवा दवाइयों का दुष्प्रभाव। टिप्स: -मेहंदी को कॉफी के साथ पानी में मिलाकर 5-6 महीनों तक बालों में लगाएं। -लोहे के बर्तन में मेहंदी, शिकाकाई, रीठा व आंवला के साथ दही मिलाकर रात भर भिगोएं। सुबह इस लेप को बालों में लगाएं व एक घंटे बाद बाल धो लें। -करीपत्ते व नारियल तेल बराबर मात्रा में लेकर गर्म करें। जब पत्ते काले हो जाएं तो तेल छान लें व इससे बालों में मसाज करें। -भोजन में आयरन की मात्रा बढ़ा दें। बालों का झड़ना:- कारण: हेयर-ड्रायर या हेयर उत्पादों (डाई, हेयर-कलर, हेयर-जैल) का अधिक प्रयोग, रासायनिक शैंपू का इस्तेमाल, दवाइयों के दुष्प्रभाव, सर्जरी या फिर किसी बीमारी के कारण। टिप्स: -गुनगुने तेल (नारियल, बादाम या जैतून) से बालों में अच्छी तरह मालिश करें व बाद में गर्म पानी में भिगोए टावल को सिर पर लपेट लें। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी। -कोकोनट मिल्क को आधे घंटे के लिए बालों की जड़ों में लगाकर बाल धो दें। -आंवले के चूर्ण को नींबू के रस में मिलाकर बालों में मसाज करें व बाद में बाल धो दें। -बादाम का तेल सबसे अच्छा हेयरटॉनिक है। इससे बालों को मजबूती मिलती है। दोमुंहे बालों के लिए कारण: तेल न लगाना व बालों का खुश्क रहना। टिप्स: -बालों के सिरों की नियमित ट्रिमिंग करती रहें। -बालों के साथ-साथ इनके सिरों पर भी तेल से अच्छी तरह मसाज करें। -करीपत्ते का पेस्ट बालों के सिरों पर अप्लाई करें। -दही का लेप सिरों पर लगाने से सूखापन खत्म होता है व दोमुंहे बालों की समस्या दूर होती है।  

त्वचा बनेगी दमकती और स्मूद: आज़माएँ ये 5 नेचुरल बॉडी स्क्रब्स

जितना ध्यान हम अपने चेहरे पर देते हैं, उतना ध्यान हम अपने शरीर के बाकी हिस्सों पर नहीं देते। इसके कारण बॉडी पर डेड सेल्स जमा होने लगते हैं और त्वचा रूखी व बेजान नजर आती है। इसलिए हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट करना काफी जरूरी है। बॉडी एक्सफोलिएट करने के लिए आप घर पर भी कुछ नेचुरल चीजों की मदद से बॉडी स्क्रब बना सकते हैं। प्राकृतिक होने की वजह से ये स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाते और त्वचा मुलायम व चमकदार भी बनती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 नेचुरल बॉडी स्क्रब्स के बारे में, जो डेड सेल्स को साफ करके आपकी त्वचा में नई जान फूंक देंगे। चीनी और नींबू का स्क्रब चीनी एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है। इसके छोटे दाने त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना डेड सेल्स को हटा देते हैं। वहीं, नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा की गहराई से सफाई करता है और उसकी रंगत को निखारता है। बनाने की विधि- दो चम्मच चीनी में एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच नारियल या बादाम का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को शॉवर लेते समय गीली त्वचा पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। फिर ठंडे पानी से धो लें। यह स्क्रब त्वचा को कोमल और चमकदार बनाएगा। कॉफी स्क्रब कॉफी न सिर्फ आपको सुबह की एनर्जी देती है, बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी वरदान साबित हो सकती है। कॉफी के दाने डेड सेल्स को हटाने का बेहतरीन काम करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को टाइट करते हैं और सेल्युलाईट की समस्या को कम करने में मददगार हैं। बनाने की विधि- दो चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इससे पूरे शरीर की मसाज करें और 10 मिनट बाद नहा लें। इससे त्वचा मुलायम और सॉफ्ट हो जाएगी। बेसन और दही का स्क्रब यह नुस्खा सदियों से भारतीय घरों में इस्तेमाल हो रहा है। बेसन त्वचा से गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है, वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज और एक्सफोलिएट करता है। बनाने की विधि- दो चम्मच बेसन में दो चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे अपने शरीर पर लगाएं और सूखने दें। जब यह हल्का सूख जाए, तो गीले हाथों से हल्के-हल्के रगड़ते हुए स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें। यह स्क्रब रंगत निखारने में भी बहुत कारगर है। ओटमील और शहद का स्क्रब अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और आसानी से इरिटेट हो जाती है, तो ओटमील और शहद का स्क्रब आपके लिए परफेक्ट है। ओटमील में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को शांत करते हैं, जबकि शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर और एंटीबैक्टीरियल एजेंट है। बनाने की विधि- दो चम्मच बारीक पिसा ओटमील लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को नम त्वचा पर लगाएं और 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करने के बाद धो लें। यह स्क्रब त्वचा को कोमलता और चमक देगा। सी सॉल्ट और ऑलिव ऑयल का स्क्रब सी सॉल्ट में मौजूद मिनरल्स त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऑलिव ऑयल गहराई से मॉइश्चराइज करता है। बनाने की विधि- आधा कप सी सॉल्ट में एक चौथाई कप एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल मिलाएं। आप इसमें अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण से पूरे बॉडी की स्क्रबिंग करें और फिर गुनगुने पानी से नहा लें। यह स्क्रब आपकी त्वचा और मन दोनों को तरोताजा कर देगा।