samacharsecretary.com

कृष्ण जन्मोत्सव के लिए सजकर तैयार मथुरा, लाखों श्रद्धालु पहुंचे; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

मथुरा अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र तथा श्रीकृष्ण कृष्ण जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर मथुरा सहित देशवासियों के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए संदेश पत्र जारी किया। इस पत्र में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के कारणों इस साल श्रीकृष्ण जन्मभूमि व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच पा रहा हूं। इसका मुझे खेद है। उन्होंने पत्र में अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़ा परिषद की ओर से कार सेवा का निर्णय लिया जाता है तो मैं भी कार सेवा में सहभागी रहूंगा। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंदिर निर्माण का मार्ग अवश्य प्रशस्त होगा। उनके मीडिया सलाहकार शरद शर्मा ने इस पत्र को सोशल मीडिया में जारी करते हुए बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास महाराज लगातार जन्माष्टमी पर मथुरा कृष्ण जन्मभूमि पर स्वयं उपस्थित हो कर कृष्ण लला का अभिषेक पूजन करते रहे हैं। उन्हें इस जन्माष्टमी में मथुरा नहीं पहुंच पाने का दुख है। वह पूर्ण स्वस्थ होने पर अगले साल अवश्य सम्मिलित होंगे।श् जन्मोत्सव में शरीक होने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे मथुरा आपको बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत समूचे ब्रज में पालनहार का जन्मोत्सव शुक्रवार की रात होगा। अपने आराध्य के जन्मोत्सव में शरीक होने के लिए लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। हर ओर उल्लास और उमंग के बीच भक्तों के टोल नाचते-थिरकते नजर आ रहे हैं। समूचा शहर विद्युतीय प्रकाश और चुनरियों से दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। जन्मोत्सव पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मथुरा-वृंदावन को सात जोन और 35 सैक्टर में विभक्त किया है। साढ़े पांच हजार से छह हजार पुलिस, पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गयी है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। योगीराज श्रीकृष्ण का 5253वें जन्म दिवस की धूम ब्रजभूमि में गुरुवार से ही शुरु हो गयी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार पर सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लग गयीं, जो निरंतर बड़ी होती जा रही थी। जन्माष्टमी पर ठाकुरजी को पंचरत्नी पोशाक धारण कराई जाएगी गोविंद नगर स्थित मुख्य द्वार से श्रद्धालुओं के प्रवेश की व्यवस्था रखी गयी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विराजमान केशवदेव जी, मां योगमाया, श्रीगर्भगृह, श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार मंदिर में विशिष्ट पूजन, सहस्त्रार्चन, जन्माभिषेक एवं आरती के दिव्य आयोजन होंगे। जन्माष्टमी पर ठाकुरजी को पंचरत्नी पोशाक धारण करायी जाएगी। इस विशिष्ट पोशाक पर समुद्र मंथन से प्राप्त रत्नों से पंचरत्न कामधेनु गाय, पांचजन्य शंख, अमृत कलश, ऐरावत हाथी एवं कल्प वृक्ष को विशेष रूप से उकेरा गया है। इसके साथ ही भागवत भवन में ठाकुरजी कलहंस के पुष्प बंगले में विराजमान होंगे। ठाकुरजी का जन्माभिषेक मध्य रात्रि 12 बजे होगा।

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत नाजुक, राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष को लखनऊ मेदांता अस्पताल भेजा गया

अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रख्यात संत महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मणिराम दास छावनी स्थित उनके निवास पर डॉक्टरों की एक टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि बढ़ती ठंड और गलन के कारण उन्हें सीने में जकड़न और सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही थी। उनकी उम्र और पुरानी बीमारियों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और उनके अनुयायियों ने बिना देरी किए उन्हें लखनऊ रेफर करने का फैसला लिया। लखनऊ मेदांता में डॉक्टरों की टीम तैयार महंत नृत्य गोपाल दास को एम्बुलेंस के जरिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ लाया जा रहा है। मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर विभाग के विशेषज्ञों को पहले ही सूचित कर दिया गया है और वहां उनके इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात की गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भक्तों और संतों में चिंता की लहर महंत जी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही अयोध्या के संत समाज और देश-दुनिया में फैले उनके करोड़ों भक्तों में चिंता की लहर दौड़ गई है। हनुमानगढ़ी के संतों और राम मंदिर ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पहले भी मेदांता में चला इलाज बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और समय-समय पर उन्हें रूटीन चेकअप और इलाज के लिए मेदांता लाया जाता रहा है। 80 वर्ष से अधिक की आयु होने के कारण उनका स्वास्थ्य अक्सर संवेदनशील बना रहता है।