samacharsecretary.com

मध्यप्रदेश में पैरामेडिकल-नर्सिंग स्टाफ के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करें आसानी से आवेदन

भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने 'ग्रुप-5' के तहत पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में 291 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती का विवरण और पद नोटिफिकेशन के तहत स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (AVFO) और अन्य तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है जो चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहते हैं। पदों की संख्या और आरक्षण का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है, जिसे उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मानदंड) शैक्षणिक योग्यता: आवेदक ने संबंधित विषय में 12वीं (साइंस स्ट्रीम) पास की हो। इसके साथ ही, पद के अनुसार संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री (जैसे- GNM, B.Sc Nursing, B.Pharma, या लैब टेक्नोलॉजी डिप्लोमा) होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन: उम्मीदवार का मध्य प्रदेश के संबंधित काउंसिल (जैसे- नर्सिंग या फार्मेसी काउंसिल) में रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) और महिलाओं को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। महत्वपूर्ण तिथियां आवेदकों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा ताकि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर शुरू होगी। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 है। आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/दिव्यांग) के लिए यह 250 रुपये है। इसके अतिरिक्त, पोर्टल शुल्क का भुगतान भी करना होगा। चयन प्रक्रिया और परीक्षा केंद्र चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में दो भाग होंगे। सामान्य भाग में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और रगजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।तकनीकी भाग उम्मीदवार के संबंधित विषय (जिस पद के लिए आवेदन किया है) पर आधारित होगा। परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और अन्य जिला केंद्रों पर किया जाएगा। आवेदन कैसे करें?     सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 2. 'Online Form' सेक्शन में जाकर 'Group-5 Paramedical & Nursing Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करें। 3. अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (MP Online Profile) पूरा करें। 4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

सरकारी नौकरी का मौका! SI और Subedar के पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती ते तहत सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के कुल 500 पदों को भरा जाएगा, जिनमें सब इंस्पेक्टर के 472 पद और सूबेदार के 28 पद शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो पात्रता मानदंड पूरे करते हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा।   करेक्शन विंडो 3 नवंबर तक खुली आवेदन प्रक्रिया के दौरान जिन अभ्यर्थियों से किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है, वे उसे सुधारने का मौका पा सकते हैं। इसके लिए करेक्शन विंडो 3 नवंबर 2025 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवार लॉग इन कर अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास निम्न में से किसी एक योग्यता का प्रमाण पत्र होना चाहिए- उम्मीदवारों की आयु सामान्य श्रेणी में अधिकतम 33 वर्ष तथा आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम 38 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 17 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 1. सबसे पहले उम्मीदवार esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं। 2. होमपेज पर “Online Form – Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) – 2025” लिंक पर क्लिक करें। 3. आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें। 4. लॉग इन करके शेष विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवार: ₹560 ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग: ₹310 इसके अलावा, सभी आवेदकों को ₹60 पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा। जो उम्मीदवार पुलिस विभाग में करियर बनाने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। इसलिए समय रहते आवेदन करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।