samacharsecretary.com

बर्फबारी देखने वालों के लिए नई गाइडलाइन, बेंगलुरु के 8 पर्यटकों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

भरमौर हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल साच पास (सचे जोत) जाने वाले टूरिस्टों के लिए प्रशासन ने समय सीमा निर्धारित की है। अब दोपहर 12 बजे के बाद बैरागढ़ चेक पोस्ट से किसी भी टूरिस्ट व्हीकल को साच पास की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  प्रशासन का यह कदम बीते सप्ताह हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लिया गया। साच पास जाते वक्त बेंगलुरु से आए टूरिस्ट की कार कालाबन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें तीन बच्चों सहित आठ टूरिस्ट की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने साच पास मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है साच पास साच पास समुद्र तल से लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आसमान में बादल छाते ही बर्फबारी शुरू हो जाती है और तेजी से मौसम बदलता है। दोपहर बाद अक्सर घना कोहरा, तेज हवाएं और तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिलती है, जिससे वाहन चलाना जोखिमपूर्ण हो जाता है। विशेषकर शाम और रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बर्फ देखने साच पास जाते हैं टूरिस्ट साच पास में इन दिनों टूरिस्ट बर्फ देखने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती पर्यटन गतिविधियों के बीच प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। प्रशासन ने एडवाइजरी का पालन करने की अपील की प्रशासन ने पर्यटकों से सुबह के समय यात्रा शुरू करने, मौसम की ताजा जानकारी लेने और निर्धारित समय सीमा का पालन करने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों को पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।  

रायपुर : चार जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें 27 फरवरी से लागू

रायपुर : चार जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें 27 फरवरी से लागू रायपुर  छत्तीसगढ़ में दिनांक 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश जारी किए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं।उक्त निर्देशों के अनुरूप दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समग्र परीक्षण के पश्चात केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों का अनुमोदन प्रदान किया गया। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें उपरोक्त चारों जिलों में दिनांक 27 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी। आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।अन्य जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरें भी शीघ्र जारी की जाएंगी।

वेनेजुएला पर हमले के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली. वेनेजुएला में अमेरिका के हमले और पत्नी सहित राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद भारत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वेनेजुएला के हालात को देखते हुए वहां की गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीयों से भी अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि शनिवार तड़के काराकस में बड़े पैमाने पर किए गए अमेरिकी हमलों के दौरान मादुरो को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा है कि मादुरो और उनकी पत्नी फिलहाल अमेरिकी युद्धपोत पर हैं और उन्हें न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। न्यूयॉर्क में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। भारत की एडवाइजरी में क्या है विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘जो भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें अत्यधिक सतर्क रहने, अपनी गतिविधियां सीमित रखने और काराकस स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।’ वेनेजुएला में लगभग 50 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और 30 भारतीय मूल के लोग रहते हैं। अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। रूस और चीन सहित कई प्रमुख देशों ने मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई के लिए वॉशिंगटन की आलोचना की है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो को न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े गिरोहों को समर्थन देने के आरोपों में मुकदमे का सामना करना होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला पर कब्जे का कर दिया ऐलान वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वेनेजुएला में सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका उस देश का प्रशासन संभालेगा। भारत ने अभी तक अमेरिका के इस अभियान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि केरल के मुख्यमंत्री ने अमेरिका के इस अभियान की निंदा की है। उन्होंने इसे आतंकवादी घटना बताया है। एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयन ने कहा कि यह एक साम्राज्यवादी हमला है। उन्होंने कहा कि यह हमला एक दुष्ट राज्य के शातिर प्रशासन को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ को थोपने के लिए यह ग्लोबल साउथ में आशांति औऱ अस्थिरता पैदा कर रहा है। विजयन ने कहा कि कि वैश्विक समुदाय को इकट्ठे होकर इस तरह के हमले की निंदा करनी चाहिए।