samacharsecretary.com

हरमनप्रीत कौर ने WPL में रचा नया रिकॉर्ड, भारत की पहली खिलाड़ी बनीं

 नई दिल्ली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक यादगार पारी खेली. गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में 1,000 रन पूरे कर लिए. ऐसा करने वाली वो वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं. उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल की. हरमनप्रीत कौर ने किया कमाल इस पारी के साथ हरमनप्रीत WPL इतिहास में 1,000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ नैट स्किवर-ब्रंट ने हासिल की थी. मैच से पहले हरमनप्रीत को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 55 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मुंबई की पारी के 18वें ओवर में पूरा किया. उन्होंने राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर चौका लगाकर 1,000 रन का आंकड़ा पार किया. गुजरात के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड पंजाब के मोगा की रहने वाली 36 वर्षीय हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 71 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली. उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और दबाव में संयम साफ नजर आया. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 कर लिया. हरमनप्रीत अब WPL इतिहास में 1,000 रन बनाने वाली पहली कप्तान भी बन गई हैं. वह 1,018 रनों के साथ ऑल-टाइम रन लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. पहले नंबर पर उनकी ही टीम की नैट स्किवर-ब्रंट हैं, जिनके नाम 1,101 रन हैं. मेग लैनिंग 996 रनों के साथ तीसरे, एलिस पेरी 972 रनों के साथ चौथे और शेफाली वर्मा 887 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं. WPL इतिहास की टॉप 5 रन-स्कोरर खिलाड़ी: नैट स्किवर-ब्रंट – 1101 हरमनप्रीत कौर – 1018 मेग लैनिंग – 996 एलिस पेरी – 972 शेफाली वर्मा – 887 मेग लैनिंग बुधवार को एक्शन में लौटेंगी, जब यूपी वॉरियर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से नवी मुंबई में होगा. वह WPL में 1,000 रन पूरे करने वाली तीसरी बल्लेबाज़ बन सकती हैं. मुंबई की यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही. यह इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रन चेज था, WPL में मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा रन चेज और टूर्नामेंट की यादगार जीतों में से एक रहा. हरमनप्रीत का इस मैच को फिनिश करना इस जीत को और खास बना गया. WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत को 2.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. वह इस भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरी हैं. दो बार (2023 और 2025) WPL खिताब जीत चुकी कप्तान हरमनप्रीत ने एक बार फिर साबित किया कि वह मुंबई इंडियंस टीम की असली धड़कन हैं.

हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान: WPL ने बदली टीम इंडिया की सोच, अब और खिताबों पर नजर

नई दिल्ली भारत और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि भारत सिर्फ एक विश्व कप जीत से संतुष्ट नहीं है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान और भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य टी20 विश्व कप 2026 है और डब्ल्यूपीएल उस लक्ष्य तक पहुंचने का एक अहम रास्ता है।   दोनों ने डब्ल्यूपीएल 2026 के उद्घाटन मैच से पहले बताया कि आने वाला यह सीजन किस तरह वनडे चैंपियन को टी20 विश्व कप चैंपियन बनने में मदद कर सकता है। मंधाना ने कहा, 'अगर हम टी20 विश्व कप जीतते हैं, तो बहुत बढ़िया होगा। हमने वनडे विश्व कप जीता है, लेकिन टीम में अभी भी बहुत सी चीज़ें हैं, जिन पर हमें काम करना है। हम सच में ऐसा समय चाहते हैं, जब हम कह सकें कि 'हां हम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम हैं।' मुझे लगता है कि हमें अभी भी बहुत सुधार करना है। मुझे पूरा भरोसा है कि डब्ल्यूपीएल इस अंतर को आने वाले सालों में कम करेगा। जब भी हम भारत के लिए खेलते हैं, हम हमेशा बात करते हैं कि हम सिर्फ़ एक या दो टूर्नामेंट के लिए नहीं, बल्कि पूरे साल दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम बनना चाहते हैं। मैं सोचती हूं कि हर डब्ल्यूपीएल हमें उस लक्ष्य के और करीब ले जा रहा है। स्मृति मंधाना ने आगे कहा, ‘वनडे विश्व कप जीते हुए डेढ़ महीना ही हुआ है और डब्ल्यूपीएल उसी लय को आगे बढ़ाएगा। डब्ल्यूपीएल में लौटना हमेशा रोमांचक रहता है क्योंकि घरेलू खिलाड़ी, विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं और यह अनुभव महिला क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है। तो मुझे भरोसा है कि डब्ल्यूपीएल उस मोमेंटम को आगे ले जाएगा, जो हमें विश्व कप ने दिया और उम्मीद है कि यह हमेशा ऐसे ही चलता रहे।’ वहीं हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें यह देखकर ख़ुशी है कि भारतीय टीम में आ रही युवा खिलाड़ी, सीनियर खिलाड़ियों के लक्ष्य से जुड़ी हुई हैं और इसका श्रेय डब्ल्यूपीएल को जाता है, जिसने ‘जीतने वाली सोच’ दी है। उन्होंने कहा, ‘हम सिर्फ़ एक विश्व कप से संतुष्ट नहीं हैं। हमारे पास इस साल और अगले दो-तीन साल में बहुत क्रिकेट है। हर बार जब हम मैदान पर जाते हैं, तो हम सबसे बेहतरीन माइंडसेट के साथ जाना चाहते हैं और वही माइंडसेट हमारे लिए सबसे जरूरी है।’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘अच्छी बात यह है कि सिर्फ़ हम ही नहीं, बल्कि बाक़ी खिलाड़ी भी यही सोचते और बोलते हैं कि हम हमेशा चैंपियन बनना चाहते हैं। इससे दिखता है कि डब्ल्यूपीएल ने हम पर कितना बड़ा असर डाला है।’ हरमनप्रीत ने यह भी समझाया कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को दबाव में खेलने के लिए कैसे तैयार करता है। उन्होंने कहा, ‘अब खिलाड़ी अपने कंफ़र्ट ज़ोन में नहीं हैं। वे बहुत मेहनत कर रहे हैं। वे विदेशी खिलाड़ियों के साथ और ख़िलाफ़ खेल रहे हैं, तो वे उनसे बहुत कुछ सीख रहे हैं। अब वह गैप नहीं है, जो पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महसूस होता था। मुझे लगता है डब्ल्यूपीएल ने हमारी क्रिकेट पर बहुत बड़ा असर डाला है। टीम के तौर पर हमें ख़ुशी है कि हम बड़े लक्ष्य स्थापित कर रहे हैं।’ इंग्लैंड में टी20 विश्व कप शुरू होने में छह महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में मंधाना ने बताया कि डब्ल्यूपीएल उन खिलाड़ियों के लिए मौक़ा है जो अभी भारतीय टीम में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘जब डब्ल्यूपीएल में नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं, तो यह बहुत रोमांचक होता है। मैं कभी नहीं कहूंगी कि दरवाजे बंद हैं और यहां से किसी को कुछ नहीं मिलेगा। अगर कोई खिलाड़ी बहुत शानदार प्रदर्शन करता है, तो टी20 विश्व कप का मौका जरूर बनता है। वह (हरमनप्रीत) भी इससे सहमत होंगी। लेकिन यह भी देखना होगा कि वह खिलाड़ी कहां फ़िट बैठती है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि अगर किसी ने डब्ल्यूपीएल में अच्छा खेला तो हमेशा मौक़ा रहता है।’  

शानदार जीत के बाद भी ईमानदार हरमनप्रीत कौर, श्रीलंका को हराने पर बोलीं— मेहनत बेहद कठिन थी

नई दिल्ली  हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। भारत ने तिरुवनंतपुरम में 175/7 का स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका से आखिरी मैच 15 रनों से जीता। हरमनप्रीत ने 43 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद हरमन ब्रिगेड की यह पहली सीरीज थी। भारतीय कप्तान ने वनडे से टी20 मोड में शिफ्ट करने की सच्चाई से मुंह नहीं फेरा। भारत ने महिला टी20 इंटरनेशनल में तीसरी बार 5-0 से सीरीज अपने नाम की है। भारत ने इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज और 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा किया था। वहीं, श्रीलंका टीम ने चार बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली और पहली बार 5-0 से हार झेली।   'साल 2025 हमारे लिए बहुत अच्छा रहा' श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के बाद हरमनप्रीत ने कहा, ''2025 हमारे लिए वाकई बहुत अच्छा रहा। हमें कड़ी मेहनत का परिणाम मिला। मुझे लगता है कि अब इन अच्छी आदतों को दोहराते रहना है। इस साल हमने जैसा किया, वैसा ही जीतते रहना है।'' जब हरमनप्रीत से पूछा गया कि क्या वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद सोच में बदलाव करना आसान था तो उन्होंने कहा, ''हम सबने एकसाथ काफी टी20 क्रिकेट खेला है और सभी को खुद पर विश्वास था कि हम यह कर सकते हैं। हर कोई बहुत सकारात्मक था और सच में खुश थे कि एकजुटता के साथ खेले। हम अपने लिए स्टैंडर्ड सेट करना चाहते थे। आगे बढ़ते हुए हम इस सीरीज को देख सकते हैं, सोच सकते हैं कि हमने क्या किया और हम भविष्य में क्या कर सकते हैं।'' 'टी20 मोड में शिफ्ट करना आसान नहीं था' 36 वर्षीय भारतीय कप्तान ने ने एक बैटर और लीडर के तौर पर अपने बारे में कहा, ''बतौर बल्लेबाज यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं टीम की बैटिंग लाइनअप को मजबूती दूं। मैं हमेशा टीम की जरूरत के मुताबिक योगदान देना चाहता हूं। बतौर कप्तान जिस तरह से हमने यह सीरीज खेली, उससे मैं वाकई में खुश हूं। वनडे क्रिकेट के बाद टी20 मोड में शिफ्ट करना आसान नहीं था, लेकिन सभी बहुत पॉजिटिव थे। वर्ल्ड कप के बाद यह सीरीज खेलने के लिए हर कोई उत्साहित था। चीजें जिस तरह से रही, उससे काफी खुश हूं। हमम जद्दोजहद की और हमने अपना शत प्रतिशत दिया।'' 'उम्मीद है कि जिस तरह से वनडे क्रिकेट' अगले सात महीनों में बहुत सारा टी20 क्रिकेट खेला जाना है। हरमनप्रीत ने कहा, ''बिल्कुल। यह सीरीज हमारे लिए बहुत अहम थी। इसलिए हम चाहते थे कि सभी उपलब्ध रहें ताकि बाद में हम देख सकें कि चीजें हमारे लिए कैसी चल रही हैं। अब महिला प्रीमियर ली (WPL) होगा। सभी फिर से टी20 मोड में होंगे। उम्मीद है कि हम सभी अपना बेस्ट क्रिकेट खेलेंगे और लुत्फ उठाएंगे। अगले छह महीने हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। हम बस कड़ी मेहनत करते रहना चाहते हैं। उम्मीद है कि जिस तरह से वनडे क्रिकेट में चीजें हमारे लिए अच्छी रहीं, उसी तरह टी20 में भी चीजें अच्छी रहेंगी।''

सीरीज जीत के लिए मैदान में उतरेगी भारत, तिरुवनंतपुरम की पिच पर कैसा रहेगा खेल का मिजाज?

तिरुवनंतपुरम  इंडिया वुमेंस वर्सेस श्रीलंका वुमेंस 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज में 2-0 से आगे चल रही हरमनप्रीत कौर की टीम की नजरें जीत की हैट्रिक लगाते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। पहले दो मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंका पर पूरी तरह से डोमिनेट किया। पहला टी20 भारत ने 8 विकेट से तो दूसरा 7 विकेट से जीता। हालांकि दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ाई हुई है। नंबर-1 टी20 बॉलर दीप्ति शर्मा बीमार होने की वजह से दूसरा टी20 नहीं खेल पाई थी, मगर अब वह फिट हैं। मगर जेमिमा को तीसरे टी20 से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। आईए एक नजर India Womens vs Sri Lanka Womens मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर नजर डालते हैं- India Womens vs Sri Lanka Womens पिच रिपोर्ट तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। पहले दो मुकाबलों में महफिल लूटने वाले बल्लेबाजों को तीसरे T20I में इस पिच पर मुश्किल हो सकती है। हालांकि, पहले इस मैदान पर ओस नतीजा तय करने में अहम भूमिका अदा कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम की नजरें एक बार फिर पहले फील्डिंग करने पर होगी, ताकि वह बाद में टारगेट को आसानी से चेज कर पाए। तिरुवनंतपुरम के इस मैदान पर पहला वुमेंस क्रिकेट का मैच होने वाला है। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम टी20 रिकॉर्ड मैच- 4 पहले बैटिंग करके जीते गए मैच – 2 (50.00%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 2 (50.00%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 2 (50.00%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 2 (50.00%) हाईएस्ट स्कोर- 235/4 हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 173/2 प्रति विकेट औसत रन- 25.88 प्रति ओवर औसत रन- 8.49 पहले बैटिंग करने का औसत स्कोर- 145 इंडिया वुमेंस वर्सेस श्रीलंका वुमेंस स्क्वॉड भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी श्रीलंका महिला टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (डब्ल्यू), रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, काव्या कविंदी, निमेश मदुशानी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी

देश की बेटी हरमन ने बलिदान दिया, 1 करोड़ छोड़कर मुंबई इंडियंस में बनी दूसरी रिटेन खिलाड़ी

नई दिल्ली महिला क्रिकेट में इस वक्त सबसे ज्यादा डिमांडिंग प्लेयर हरमनप्रीत कौर हैं. दुनिया भर में उनके नाम का डंका बज रहा है. भारत को अपनी कप्तानी में महिला वर्ल्ड कप जिताते ही उनकी गितनी महान कपिल देव और एमएस धोनी के साथ हो रही है. नाम-मान-सम्मान और दौलत शोहरत सामने से चलकर आ रही है, इसके बावजूद 36 साल की इस दिग्गज को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. हरमन नहीं मुंबई इंडियंस की टॉप प्लेयर दरअसल, वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के अगले सीजन से पहले होने वाले ऑक्शन की तैयारियां तेज हो चुकी है. नीलामी के लिए सारी छह फ्रैंचाइजी ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. बड़े नाम अपनी टीम के साथ बरकरार हैं तो कई प्लेयर्स को रीलिज कर दिया गया है. हरमनप्रीत कौर जो मुंबई इंडियंस की कप्तान भी हैं, उन्होंने बड़ा त्याग करते हुए नंबर वन पोजिशन पर नहीं बल्कि दूसरे नंबर पर रिटेन होने पर हामी भर दी है. एक करोड़ कम लेने को तैयार हुईं हरमन इसका मतलब ये है कि विश्व विजेता भारतीय कप्तान अगले साइकिल में मुंबई इंडियंस की सबसे महंगी प्लेयर नहीं होंगी. दो बार की चैंपियन टीम MI हरमन की जगह इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट को सबसे ज्यादा पैसे देगी. नेट को जहां मुंबई इंडियंस से 3.5 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि हरमनप्रीत को 2.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. यह हरमनप्रीत की सैलरी में लगभग 40% (38.8%) का इजाफा है. हरमन को 2023 में पहली नीलामी के बाद पिछले तीन सीजन में 1.8 करोड़ रुपये मिले थे. WPL में सबसे ज्यादा रन नैट साइवर-ब्रंट के नाम नैट साइवर-ब्रंट की बात करें तो हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम की अविश्वसनीय सफलता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं. तीन WPL में से दो जीत चुकी मुंबई इंडियंस के लिए इंग्लिश कप्तान ने अहम भूमिका निभाई है. इंग्लैंड की यह स्टार खिलाड़ी 1072 रन के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. वह 32 विकेट लेकर पांचवीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर भी हैं. समलैंगिक हैं नताली साइवर-ब्रंट इंग्लैंड विश्व कप विजेता महिला क्रिकेटर नताली साइवर समलैंगिक हैं. उनकी शादी कैथरीन ब्रंट से हुई है. कैथरीन भी दिग्गज क्रिकेटर रहीं हैं. इस जोड़ी ने मिलकर इंग्लैंड को 2017 का महिला विश्व कप जिताया. 2022 को दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली किया. पांच साल रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का फैसला किया. कैथरीन ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है.

हरमनप्रीत कौर का बड़ा संदेश: सपने देखना कभी मत छोड़ो, किस्मत कब पलट जाए कोई नहीं जानता

नई दिल्ली बचपन में अपने पिता का बड़ा बल्ला थामकर क्रिकेट का ककहरा सीखने वाली हरमनप्रीत कौर ने सपने देखना कभी नहीं छोड़ा और भारत को पहला महिला विश्व कप खिताब दिलाने के बाद वह खुद को आभारी मानती हैं। नवी मुंबई में रविवार को खेले गए महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को 52 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने युवाओं को सलाह दी, ‘‘सपने देखना कभी बंद मत करो। आप कभी नहीं जानते कि आपका भाग्य आपको कहां ले जाएगा।’’ हरमनप्रीत ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘‘जब से मैंने बचपन में अपनी पसंद-नापसंद का अंदाज़ा लगाना शुरू किया है, तब से मेरे हाथ में हमेशा बल्ला रहता है। मुझे आज भी याद है कि हम अपने पिताजी के किट बैग से एक बल्ला लेकर खेला करते थे। वह बल्ला बहुत बड़ा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक दिन मेरे पिताजी ने मेरे लिए अपना एक पुराना बल्ला काटकर छोटा कर दिया। हम उससे खेला करते थे। जब भी हम टीवी पर मैच देखते थे, भारत को खेलते हुए देखते थे या विश्व कप देखते थे, तो मैं सोचती थी कि मुझे भी ऐसे ही मौके की ज़रूरत है। उस समय मुझे महिला क्रिकेट के बारे में पता भी नहीं था।’’ बचपन से शुरू हुआ यह सफर विश्व कप ट्रॉफी उठाने तक पहुंचा, लेकिन इस बीच उन्हें कठिन संघर्ष और दिल तोड़ने वाली हार का सामना भी करना पड़ा। हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘मैं सपना देख रही थी कि मैं यह नीली जर्सी कब पहनूंगी। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। एक युवा लड़की जो महिला क्रिकेट के बारे में नहीं जानती थी, लेकिन फिर भी एक दिन अपने देश में बदलाव लाने का सपना देख रही थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमें सीख मिलती है कि आपको सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आप कभी नहीं जानते कि आपका भाग्य आपको कहां ले जाएगा। आप कभी नहीं सोचते, यह कब होगा, यह कैसे होगा। आप केवल यही सोचते हैं, यह होगा। मुझे विश्वास था कि ऐसा हो सकता है और आखिर में वैसा ही हुआ।’’ इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि बचपन का सपना पूरा होने के बाद वह राहत और खुशी महसूस कर रही हैं। हरमनप्रीत ने कहा,‘‘व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह बहुत भावुक क्षण है क्योंकि बचपन से ही यह मेरा सपना था। जब से मैंने खेलना शुरू किया तो एक दिन विश्व कप जीतना मेरा सपना था। अगर मुझे अपनी टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलता है तो मैं यह मौका नहीं गंवाना चाहती।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने ये सारी बातें अपने दिल की गहराइयों से कहीं। और भगवान ने एक-एक करके सब कुछ सुन लिया। यह जादू जैसा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि अचानक सब कुछ कैसे ठीक हो गया। अब हम विश्व चैंपियन हैं। मैं बहुत निश्चिंत महसूस कर रही हूं। मैं ईश्वर की आभारी हूं जिन्होंने हमें यह पल दिया जिसका हम वर्षों से सपना देख रहे थे।’’ हरमनप्रीत ने उस भव्य स्वागत को याद किया जब 2017 महिला विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद भारतीय टीम लंदन से स्वदेश लौटी थी। मिताली राज की अगुवाई वाली उस टीम में हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा जैसी मौजूदा टीम की सीनियर खिलाड़ी शामिल थीं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम 2017 के फाइनल में करीबी अंतर से हार गए थे। हमारा दिल टूट गया था लेकिन जब हम स्वदेश लौटे तो भारत में प्रशंसकों ने जिस तरह से हमारा स्वागत किया उससे पता चलता है कि न केवल हम, बल्कि पूरा देश महिला क्रिकेट में कुछ खास करने का इंतजार कर रहा था। विश्व चैंपियन बनना अकेले संभव नहीं था। यह सभी के आशीर्वाद और प्रार्थनाओं से संभव हुआ।’’   

हरमनप्रीत कौर के सामने सुनहरा मौका, वर्ल्ड कप फाइनल में टूटेगा बड़ा रिकॉर्ड!

मुंबई  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला जाना है। दोनों टीमों की नवी मुंबई के मैदान पर मैदान भिड़ंत होगी। भारत तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में खिताबी सूखे को खत्म करने उतरेगा। भारत ने साल 2005 और 2017 में फाइनल खेला था मगर निराशा हाथ लगी। वहीं, साउथ अफ्रीका का यह महिला वर्ल्ड कप का पहला फाइनल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर खिताबी मुकाबले में इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। वह टूर्नामेंट की 'सिक्सर क्वीन' बनने से सिर्फ दो कदम दूर हैं।   हरमनप्रीत फिलहाल महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। वह टूर्नामेंट में 34 मैचों में कुल 22 सिक्स लगा चुकी हैं। वेस्टइंडीज की धाकड़ ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने 29 मुकाबलों में 22 छक्के जमाए हैं। शीर्ष पर न्यूजीलैंड की दिग्गज सोफी डिवाइन हैं, जिन्होंने 32 मैचों में 23 सिक्स उड़ाए। 36 वर्षीय हरमनप्रीत को डिवाइन से आगे निकालने के लिए महज दो सिक्स की जरूरत है। डिवाइन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो गई हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद अपने करियर को अलविदा कहा। हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 89 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। भारत ने 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जेमिमा रोड्रिग्स (134 गेंदों में नाबाद 127) प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। महिला वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाली प्लेयर्स की सूची में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 24 मैचों में 22 छक्के ठोके हैं। उनके बाद साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन हैं। ट्रायोन ने 26 मुकाबलों में 17 सिक्स जड़े हैं।  

5 अक्टूबर को भारत-पाक आमने-सामने, ‘नो हैंडशेक पार्ट 4’ में बेटियों का दमदार मुकाबला

नई दिल्ली भारत और पाक‍िस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भ‍िड़ंत होनी है. लेकिन इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच मैदान पर माहौल कैसा रहेगा, क्या जो भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एश‍िया कप के दौरान ऐसा किया? वही काम हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी करती दिखेगी. इस पर कई सवाल हैं. पुरुष टीम ने 3 बार एश‍िया कप के दौरान हैंडशेक नहीं किया, ऐसे में सवाल है? क्या महिला क्रिकेट टीम नो हैंडशेक पार्ट 4 को वर्ल्ड कप के दौरान कंटीन्यू करेगी.  यह भी पढ़ें: भारत के सख्त तेवर, सूर्या ही नहीं रव‍ि शास्त्री ने भी क‍िया PAK कप्तान सलमान आगा को इग्नोर..! टॉस के बाद नहीं की बात इस बार का एशिया कप 2025 का ऐसे समय में हुआ, जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं. पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने उतरी थीं. लिहाजा मैदान पर भी उस तनाव की छाया साफ नजर आई. भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह रणनीति बना ली थी कि पाकिस्तान से किसी तरह की औपचारिकता नहीं निभाई जाएगी. मैच से पहले और बाद में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया. मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी तरह की बातचीत भी नहीं हुई. क्रिकेट के जरिये भारत ने यह संदेश दिया कि वह पाकिस्तान से बेहद नाराज है और हालिया घटनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकता. भारतीय खिलाड़ियों ने यह साफ कर दिया कि क्रिकेट में औपचारिकता निभाने के बावजूद वह पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्तों का दिखावा नहीं करेंगे. यह कदम पाकिस्तान को कड़ा राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश माना गया.  अब महिला टीम भी अपनाएगी यही रुख अब वही रवैया भारतीय महिला टीम में भी देखने को मिलेगा. महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को कोलंबो के न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा. मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में भी भारतीय महिला खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगी और औपचारिकता से दूरी बनाए रखेंगी. माना जा रहा है कि यह फैसला पुरुष टीम के कदम से प्रेरित है और भारत का सामूहिक संदेश है कि पाकिस्तान के साथ सामान्य व्यवहार की कोई गुंजाइश नहीं है.  भारत की इस रणनीति को सिर्फ खेल तक सीमित नहीं माना जा रहा. यह कदम कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने वाला है. क्रिकेट हमेशा से दोनों देशों के रिश्तों का आईना माना गया है और इस बार भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि हालात सामान्य होने तक क्रिकेट के मैदान पर भी सामान्य शिष्टाचार की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए. BCCI ने भारत-पाक मैच पर क्या कहा? देवजीत सैकिया ने BCCI Stumped को हैंडशेक को लेकर कहा-  मैं कुछ भी पूर्वानुमान नहीं लगा सकता, लेकिन उस देश के साथ हमारा संबंध वैसा ही है, पिछले हफ्ते में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारत वह मैच पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेलेगा, और सभी क्रिकेट प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. मैं केवल यह सुनिश्चित कर सकता हूं कि जो कुछ भी एमसीसी (MCC) के क्रिकेट नियमों में लिखा है, वह किया जाएगा. हाथ मिलाने होंगे या गले मिलने होंगे, इसके बारे में मैं इस समय कुछ भी आश्वस्त नहीं कह सकता.