samacharsecretary.com

IND vs SA: टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका का बड़ा फैसला, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

अहमदाबाद आज सुपर-8 का तीसरा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच 7 बजे से शुरू होगा। साढ़े 6 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। इस टूर्नामेंट में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंची हैं। भारत ने पहले चरण जहां पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी न्यूजीलैंड सहित ग्रुप स्टेज की सभी टीमों को बुरी तरह से रौंदा था। भारत का टी20 विश्व कप में अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने पिछले 12 मैचों में कोई हार नहीं झेली है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह 2024 के फाइनल का बदला लेने जैसा है, क्योंकि पिछले 13 मैचों में उनकी एकमात्र हार उसी खिताबी मुकाबले में भारत के हाथों हुई थी। आज सबकी नजरें भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, जो इस विश्व कप में अब तक उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि वे अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं, बल्कि उनके लिए चिंतित हैं जो आगे उनका सामना करेंगे। कप्तान ने संजू सैमसन के स्थान पर तिलक वर्मा को ही नंबर 3 पर बनाए रखने के संकेत दिए हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम पावरप्ले में इस टूर्नामेंट की सबसे विस्फोटक टीम रही है और उनके कप्तान एडेन मार्कराम ओपनिंग में अपनी भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं। अहमदाबाद की काली मिट्टी वाली पिच पर लाइट के नीचे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिलने की उम्मीद है, जो बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी। भारत के लिए स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले आठ मैचों में हर बार कम से कम दो विकेट लिए हैं। क्या भारत अपनी अजेय लय बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाएगा, या प्रोटियाज टीम अहमदाबाद में बाजी पलटेगी? इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए। दोनों टीमों का स्क्वाड भारत (India): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज। दक्षिण अफ्रीका (South Africa): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को जानसन।

अक्षर पटेल की बीमारी से बाहर, अंतिम दो T20 मैचों के लिए टीम में नया खिलाड़ी शामिल

 नई दिल्ली भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी के कारण भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के शेष दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. अक्षर ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में हिस्सा नहीं लिया था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार, 15 दिसंबर को पुष्टि की कि वह सीरीज के आगे किसी भी मैच में नहीं खेलेंगे. स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अक्षर ने इस सीरीज में आखिरी बार दूसरे टी20 में खेला था, जहां उन्हें बल्लेबाजी के लिए नंबर 3 पर प्रमोट किया गया था. हालांकि, अक्षर मुश्किल हालात में भारत को उबार नहीं सके और टीम को मुल्लांपुर में 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बीमारी के चलते बाहर हुए अक्षर अक्षर पटेल को 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. उनकी बीमारी ऐसे अहम समय पर आई है, जब भारतीय टीम प्रबंधन टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है. हालांकि, जब तक यह बीमारी गंभीर या लंबे समय तक रहने वाली नहीं होती, तब तक इससे अक्षर के चयन पर असर पड़ने की संभावना कम है. इस खिलाड़ी को मिली जगह बंगाल के शाहबाज अहमद को अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. शाहबाज़, जिन्होंने मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक चार विकेट लिए हैं, लगभग अक्षर जैसे ही (लाइक-टू-लाइक) विकल्प माने जा रहे हैं. यह लेफ्ट-आर्म स्पिनर इस समय घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. क्या प्लेइंग इलेवन में अक्षर की जगह कुलदीप खेलेंगे? अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में कुलदीप यादव को तीसरे टी20आई की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. लेग स्पिनर कुलदीप ने पारी के अंतिम ओवरों में दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवरों में सिर्फ 117 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. अभिषेक शर्मा ने इस लक्ष्य को आसान बना दिया और पावरप्ले में भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. अभिषेक की 18 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई, लेकिन मेज़बान टीम ने 15.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. टी20आई सीरीज के आखिरी दो मुकाबले लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे. तीन मैचों के बाद भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. अब तक सीरीज के तीनों मुकाबले एकतरफा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने भी इस बात को स्वीकार किया और कहा कि प्रोटियाज़ टीम इस सीरीज में बने रहने के लिए दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.    

IND vs SA: क्या आज संजू सैमसन के साथ होगा इंसाफ, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में फेरबदल के संकेत

नई दिल्ली  इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाना है। इस मैच के जरिए दोनों टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी, क्योंकि पहले दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। धर्मशाला की पिच हाईस्कोरिंग मुकाबले के लिए जानी जाती है, शुरुआती ओवरों में नई गेंद के साथ गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है, मगर इस पड़ाव को पार करने के बाद मैच पूरी तरह से बल्लेबाजों के लिए खुल जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को मौका देने के बारे में सोच सकते हैं। अब सवाल यह है कि सैमसन प्लेइंग XI में आएंगे तो आएंगे किसकी जगह?   भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल इस फॉर्मेट में अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने लगातार 17 पारियां खेल ली है, जिसमें वह 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट तो 2025 में 142.93 का रहा है, मगर इस फॉर्मेट में ओपनर से जो बड़ी पारी की दरकार है वो शुभमन गिल भारत को नहीं दे पाए हैं। 2025 में गिल के बल्ले से 14 मैचों में 23.90 की औसत के साथ 263 ही रन निकले हैं। अगर आज गिल एक बार फिर निराश करते हैं तो उनकी टीम में जगह पर तलवार लटक सकती है।   संजू सैमसन की जगह कैसे बनेगी? जब तक प्लेइंग XI में शुभमन गिल हैं, तब तक संजू सैमसन बतौर ओपनर तो टीम में जगह नहीं बना सकते। ऐसे में अगर आज की पिच देखकर उन्हें मौका दिया भी जाता है तो वह मिडिल ऑर्डर में या फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए दिखाई दे सकते हैं। संजू सैमसन को शिवम दुबे की जगह मौका दिया जा सकता है। शिवम दुबे 2025 में बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं, अभी तक खेले 15 मुकाबलों में उनके बल्ले से 171 ही रन निकले हैं। हालांकि उनके खाते में 11 विकेट जरूर हैं। धर्मशाला में बोर्ड पर रन बनाना ज्यादा अहम होगा, ऐसे में दुबे को रिप्लेस कर ही सैमसन टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। भारत की संभावित XI- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका संभावित XI- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, एनरिक नॉर्टजे/कॉर्बिन बॉश, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी

ईडन गार्डन्स में धमाका: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट का टॉस होगा विशेष सिक्के से

 कोलकाता  भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाना है. लेकिन इस मुकाबले से पहले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने पहले टेस्ट मैच के टॉस के लिए एक विशेष स्वर्ण सिक्का (गोल्ड क्वाइन) जारी किया है. इस सोने के सिक्के के एक तरफ महात्मा गांधी और दूसरी तरफ नेल्सन मंडेला की तस्वीर उकेरी गई है, जो शांति, स्वतंत्रता और अहिंसा के साझा मूल्यों का प्रतीक है. CAB अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि यह सिक्का विशेष रूप से इस सीरीज़ के लिए तैयार किया गया है और इसका उपयोग टॉस समारोह में किया जाएगा. गांधी और मंडेला की तस्वीरें उकेरी गई भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह श्रृंखला फ्रीडम ट्रॉफी के लिए खेली जा रही है, जो गांधी और मंडेला की विरासत को सम्मान देने के लिए शुरू की गई थी. यह ट्रॉफी दोनों नेताओं द्वारा दिए गए अहिंसा और समानता के संदेश का प्रतीक है. छह साल बाद ईडन में टेस्ट क्रिकेट की वापसी यह मैच ईडन गार्डन्स में छह साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी का प्रतीक होगा. CAB कोषाध्यक्ष संजय दास के अनुसार, पहले तीन दिनों के 96,000 टिकट पहले ही बिक चुके हैं और कुल 1.4 करोड़ टिकटों की बिक्री हुई है, जिससे यह मैच बेहद लोकप्रिय हो गया है. सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम हाल ही में दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद, कोलकाता पुलिस और CAB ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं. मैच से एक दिन पहले, यानी 13 नवंबर को जगमोहन डालमिया मेमोरियल लेक्चर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुनील गावस्कर मुख्य वक्ता होंगे. इस कार्यक्रम में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के खिलाड़ी शामिल रहेंगे. डालमिया को उस प्रशासक के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने भारत को विश्व क्रिकेट की महाशक्ति बनाया. टीम इंडिया और पिच की तैयारी टीम इंडिया रविवार शाम को शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ कोलकाता पहुंची. सोमवार सुबह गंभीर ने बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ ईडन की पिच का निरीक्षण किया, जबकि बाद में गांगुली ने भी मैदान का जायजा लिया. पिच को ओस और बारिश से बचाने के लिए पूरी तरह कवर कर दिया गया है. क्या बोले सौरव गांगुली गांगुली ने पत्रकारों से कहा, 'भारत ने टर्निंग ट्रैक मांगा है या नहीं, यह कहना मुश्किल है क्योंकि उन्होंने अभी तक कुछ नहीं कहा. लेकिन विकेट बहुत अच्छी लग रही है.' दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज़ में विश्व टेस्ट चैंपियन के रूप में उतर रही है. टीम ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जीता था. हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान में दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ की थी.