samacharsecretary.com

वाइजैग में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 और मैच अपडेट: ईशान की धुंआधार बैटिंग, चार खिलाड़ी बेंच पर

 विशाखापत्तनम तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का कारवां वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) पहुंच चुका है. जहां दोनों देशों के बीच सीरीज का चौथा मैच है. वैसे अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम सीरीज में 3-0 से अजेय है. ऐसे में यह मैच एक तरह से बेंच पर बैठे ख‍िलाड़‍ियों के लिए मौका होगा.  डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में देखा जाए तो कुल  4 टी20 मुकाबले हुए हैं. वहीं भारतीय टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं, एक मुकाबले में उसे हार म‍िली है.  इस मैदान पर सबसे पहले कोई टी20 मैच 14 फरवरी 2016 को हुआ था, जब भारतीय टीम ने श्रीलंका को 9 व‍िकेट से हराया था. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 24 फरवरी 2019 को ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ भारत ने खेला, लेकिन  ऑस्ट्रेल‍िया ने 3 व‍िकेट से जीता. इसके बाद 14 जून 2022 को भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से मात दी. यहां कोई आख‍िरी टी20 मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच 2 नवंबर 2023 को हुआ. ज‍िसे भारतीय टीम ने रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से अपने नाम किया.  ईशान क‍िशन हैं वाइजैग में हाइएस्ट स्कोरर  ईशान किशन ने यहां 2 टी20 मैच  खेले हैं और 112 रन बनाए हैं, इस तरह वो इस मदान पर हाइएस्ट स्कोरर हैं. ऑस्ट्रेल‍ियन बल्लेबाज जोश इंग्ल‍िश ने यहां एक मैच खेला और 110 रन बनाए. जो इस मैदान पर एकमात्र टी20 शतक है. सूर्यकुमार यादव ने भी यहां एक मैच खेलते हुए 1 मैच में 80 रन जड़े हैं. वहीं इस मैदान पर रव‍िचंद्रन अश्व‍िन ने एक टी20 मैच खेला और  विकेट लिया. वहीं जसप्रीत बुमराह ने इस मैदान पर 2 टी20 मैच खेलते हुए 4 विकेट लिए हैं. युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने भी 4-4 विकेट झटके हैं.  वाइजैग में ऐसी होगी प्लेइंग 11, बेंच पर बैठेंगे ये 4 ख‍िलाड़ी भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (शुक्रवार) व‍िशाखापत्तनम (वाइजैग) के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में है. भारत पहले से ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त पर है. ऐसे में यह देखना होगा कि भारतीय टीम इस मुकाबले में क्या बदलाव करती है, क्योंकि सीरीज में कुछ प्लेयर्स को कोई भी टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.  टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए भारतीय टीम हार्दिक पंड्या को आराम देने पर विचार कर सकती है. हार्दिक इंजरी-प्रोन माने जाते हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें बड़े टूर्नामेंट से पहले फ्रेश रखना चाहता है.श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों के लिए तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, अब उनके खेलने की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की सलाह है कि तिलक वर्मा को पूरी तरह फिट होने से पहले जल्दबाजी में ना उतारा जाए. ऐसे में श्रेयस अय्यर को चौथे टी20 में हार्दिक पंड्या की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है.टीम मैनेजमेंट न सिर्फ अय्यर की क्षमताओं को परखना चाहता है, बल्कि उन्हें टी20 फॉर्मैट में खुद को साबित करने का एक दुर्लभ मौका भी देना चाहता है. ईशान किशन ने टी20 टीम में वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस सीरीज़ में क्रमशः 8, 76 और 28 रन बनाए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट दोनों का उन्हें पूरा सपोर्ट हासिल है. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि उनको वाइजैग टी20 में मौका मिलेगा. ईशान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बैक-अप विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें आगे भी लगातार मौके मिलने तय माने जा रहे हैं. वहीं अक्षर पटेल के भी प्लेइंग XI में लौटने की उम्मीद है, क्योंकि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम का अहम हिस्सा हैं. जसप्रीत बुमराह एक और मुकाबला खेल सकते हैं, जहां उनका साथ अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे निभाएंगे. स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई टीम की पहली पसंद बने रह सकते हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है. IND vs NZ 4th T20I के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा – ओपनर, संजू सैमसन – ओपनर, ईशान किशन – बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव (कप्तान) – बल्लेबाज, श्रेयस अय्यर – बल्लेबाज, शिवम दुबे – ऑलराउंडर, अक्षर पटेल – ऑलराउंडर, रवि बिश्नोई – स्पिनर, कुलदीप यादव – स्पिनर, अर्शदीप सिंह – तेज गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह – तेज गेंदबाज,  बेंच पर: हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा वाइजैग में हुए टी20 मैचों की ह‍िस्ट्री     23 नवंबर 2023: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया.     14 जून 2022: भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रन से हराया.     24 फरवरी 2019: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया.     14 फरवरी 2016: भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया. भारत का टी20 सीरीज के ल‍िए स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा न्यूजीलैंड का टी20 सीरीज के ल‍िए स्क्वॉड:मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिनसन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फॉल्क्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, काइल जेम‍िसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क भारत vs न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 2026 मुकाबलों का र‍िजल्ट  1st T20I, नागपुर: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 48 रन से हराया 2nd T20I, रायपुर: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया  3rd T20I, गुवाहाटी: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराया   

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची महिला क्रिकेट टीम, स्मृति मंधाना नहीं आईं नज़र

मुंबई      कपिल शर्मा, द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन लेकर आ गए हैं. इस बार पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा मेहमान बनीं. अब मेकर्स ने अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें पिछले महीने हिस्टोरिकल वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत हो रहा है. कपिल के शो पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड की रौनक बढ़ाने वाली है. इस एपिसोड में कप्तान हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेनूका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव, प्रतिका रावल और हेड कोच अमोल मजूमदार कपिल के शो की मेहमान बनने वाली हैं.  प्रोमो की हाइलाइट्स प्रोमो में कपिल ने कप्तान हरमनप्रीत से पूछा कि ट्रॉफी उठाने से पहले उन्होंने भांगड़ा क्यों किया, तो उन्होंने बताया कि स्मृति मंधाना ने ही उकसाया था. जेमिमा ने हंसते हुए कहा, हैरी दीदी हमारी बात तो मानती नहीं, लेकिन स्मृति ने कहा था कि भांगड़ा नहीं किया, तो जिंदगी भर बात नहीं करूंगी.  कपिल की कॉमेडी कपिल ने प्रतिका की चोट के बारे में पूछा, तो वो गुस्से वाला फेस बनाकर बोलीं. कपिल ने मजाक में कहा, हां तो गुस्सा क्यों कर रही हो, मैंने तो यूं ही पूछा. बाद में कपिल ने रेनूका सिंह से उनके 'आइडियल बॉय' के बारे में मैचमेकिंग वाली बातें कीं. द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो मजेदार है, लेकिन एपिसोड में फैन्स ने सभी खिलाड़ियों के बीच स्मृति मंधाना को Miss किया. कौन बनेगा करोड़पति की तरह स्मृति मंधाना ने कपिल का शो भी स्किप कर दिया है.  पलाश संग टूटी शादी  स्मृति मंधाना 23 नवंबर को पलाश मुच्छल संग शादी के बंधन में बंधने वाली थीं, लेकिन शादी वाले दिन ही उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उनकी शादी को टाल दिया गया. फैन्स शादी की अगली तारीख का इंतजार कर रहे थे. इस बीच स्मृति और पलाश ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वो शादी तोड़ रहे हैं. दोनों निजी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं.  पलाश संग शादी टूटने के बाद स्मृति क्रिकेट के मैदान पर लौट आई हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनका पहला प्यार क्रिकेट है. 

हरमन ब्रिगेड का विजयी आगाज़, वर्ल्ड कप में श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

गुवाहाटी  आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को आईसीसी महिला विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को डकवर्थ-लुईस-स्टरन (DLS) पद्धति के तहत 59 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की.  दरअसल, दो बार बारिश के कारण मैच को 50 से घटाकर 47 ओवर का करना पड़ा था. डीएलएस द्वारा 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें दीप्ति ने 54 रन देकर 3 विकेट चटकाए. अमनजोत कौर (56 गेंदों पर 57 रन) और दीप्ति शर्मा (53 गेंदों पर 53 रन) की सातवें विकेट के लिए 103 रनों की शानदार साझेदारी ने भारत को मुश्किल स्थिति से उबारकर 47 ओवरों में 269/8 का मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद की. शुरुआत में लड़खड़ाई भारत की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. श्रीलंका की स्पिनर इनोका राणावीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिसके चलते भारत 124/6 की मुश्किल स्थिति में पहुंच गया था. शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसे बड़े नाम जल्दी पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला. दोनों ने सतर्क और आक्रामक बल्लेबाजी का मिश्रण पेश करते हुए 103 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. अमनजोत ने अपनी 57 रनों की पारी में आक्रामकता दिखाई, जबकि दीप्ति ने संयम के साथ 53 रन बनाए. श्रीलंका 211 पर ढेर 271 रनों के डीएलएस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत कप्तान चमारी अटापट्टू (43 रन) और निलाक्षिका सिल्वा (35 रन) ने संभाली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. दीप्ति शर्मा ने झटके 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने अपनी ऑफ-स्पिन से 3 विकेट झटके, जबकि स्नेह राणा (2/32) और श्री चरणी (2/37) ने भी दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को 45.4 ओवरों में 211 रनों पर समेट दिया. भारत की क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी में चुस्ती ने श्रीलंका को दबाव में रखा, जिसके चलते वे लक्ष्य से काफी पीछे रह गए. श्रीलंका प्लेइंग इलेवन : चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा. भारत प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी. बता दें कि इस वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है. टूर्नामेंट में कुल 28 मैच खेले जाने हैं. फाइनल मैच 2 नवंबर को होना है. भारतीय टीम अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में है. अबतक दो बार भारत वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची है, लेकिन उसे दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन इस बार भारत ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. भारत का अगला मैच 5 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होना है.