मुंबई और दिल्ली में आज भी रद्द हैं इंडिगो की फ्लाइट्स, CSMIA पर 109 फ्लाइट्स प्रभावित
नई दिल्ली इंडिगो एयरलाइन में आई अचानक स्टाफ-शॉर्टेज और तकनीकी मैनेजमेंट से जुड़ी समस्या ने पूरे देश में हजारों यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम सहित कई एयरपोर्टों पर बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द या लेट हो रही हैं, जिससे एयरपोर्ट टर्मिनलों पर भारी भीड़ है. कई जगह यात्रियों ने नाराजगी जताई, और सोशल मीडिया पर इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है. इंडिगो के बेड़े और कनेक्टिविटी नेटवर्क की वजह से पूरे देश में इसका असर दिखा है. देर रात एयरपोर्ट प्राधिकरण और इंडिगो की ओर से एडवाइजरी जारी की जाती रहीं, मगर स्थिति देर रात 12 बजे तक भी संभलने में वक्त लग रहा था. दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) दिल्ली ने रात में पैसेंजर एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया कि हम आपको अपडेट करना चाहते हैं कि इंडिगो की फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें. इसके साथ ही IGI ने अपनी वेबसाइट व एयरलाइंस से सीधे संपर्क करने की सलाह दी. सोशल मीडिया पर यह एडवाइजरी दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक X हैंडल से शेयर की गई. दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनलों पर रात के समय भीड़ है, क्योंकि कई यात्री अनिश्चितता के बीच अगले अपडेट का इंतजार करते रहे. दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों का बुरा हाल – मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज भी इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने का सिलसिला जारी है. आज मुंबई से 109 फ्लाइट्स सुबह 9:00 बजे तक रद्द की गई हैं, जिनमें 51 अराइवल और 58 डिपार्चर फ्लाइट हैं. जिन लोगों ने मुंबई से वापस जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट की टिकट ली थी, वह भी कैंसल करवाने के लिए कतार में खड़े हैं. उनका कहना है कि इंडिगो की ऑनलाइन सेवा भी काम नहीं कर रही है. कस्टमर केयर सपोर्ट सिर्फ नाम के लिए ही बचा है, कोई फोन नहीं उठाता. – दिल्ली की बात करें तो यहां IGI एयरपोर्ट के अनुसार, प्लान्ड इंडिगो कैंसलेशन 86 हैं. इनमें 37 डिपार्चर फ्लाइट्स और 49 अराइवल फ्लाइट्स शामिल हैं. – चंडीगढ़ में इंडिगो की अब तक दस उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. बेंगलुरु, लखनऊ, लेह, श्रीनगर, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कुछ अन्य शहरों की उड़ानें रद्द हुई हैं. आज यात्रियों को पहले से जानकारी होने के कारण इंडिगो काउंटर पर यात्रियों की संख्या बहुत कम है. – बैंगलोर की बात करें तो यहां 63 डिपार्चर फ्लाइट रद्द हुई हैं. वहीं 61 अराइवल रद्द हैं. – हैदराबाद में इंडिगो की तरफ से प्लान्ड कैंसलेशन जानकारी दी गई है, इमें अराइवल 26 और डिपार्चर 43 फ्लाइट्स रद्द हैं. यहां कुल 69 फ्लाइट्स कैंसल हैं. – त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर निर्धारित इंडिगो उड़ानों की कुल संख्या डोमस्टिक अराइवल 11 और डिपार्चर 11 हैं. यहां इंटरनेशनल अराइवल 2, डिपार्चर 2 हैं. अब तक रद्द उड़ानें डोमस्टिक अराइवल 4, डोमस्टिक डिपार्चर 5 हैं. ये फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए थीं. – पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो स्टेटस सामने आया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, आज पुणे से शेड्यूल की गई कुल 42 इंडिगो फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं. जो फ्लाइट्स शाम 4 बजे के बाद ऑपरेट होने वाली थीं, वे पहले लेट हो गई थीं, लेकिन अब सभी इंडिगो डिपार्चर कैंसल हैं. अहमदाबाद एयरपोर्ट: 7 अराइवल और 12 डिपार्चर फ्लाइट रद्द अहमदाबाद हवाई अड्डे पर स्थिति सबसे गंभीर रही. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12 AM से 6 AM के बीच 7 आगमन (Arrivals) उड़ानें रद्द हुई हैं, इसी के साथ 12 प्रस्थान (Departures) रद्द हुईं. यानी कुल 19 इंडिगो उड़ानें प्रभावित रहीं. इससे एयरपोर्ट परिसर के बाहर और भीतर यात्री परेशान रहे. कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें एयरलाइन की ओर से समय पर सही जानकारी नहीं मिली. चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई फ्लाइट्स कैंसल चेन्नई एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द होने के बीच एयरलाइन का एक आंतरिक पत्र सामने आया है. 6 दिसंबर 2025 को जारी इस पत्र में इंडिगो के ड्यूटी मैनेजर ने CISF के असिस्टेंट कमांडेंट को लिखा है कि रद्द की गई उड़ानों के यात्रियों को टर्मिनल में प्रवेश की अनुमति न दी जाए, ताकि एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. इसमें कुल 29 फ्लाइट का जिक्र है, जिन्हें दिनभर विभिन्न शहरों के लिए रवाना होना था, लेकिन सभी को ऑपरेशनल कारणों से रद्द कर दिया गया. इनमें चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, अहमदाबाद, गोवा, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, पुणे और कोच्चि जैसी प्रमुख रूटों की उड़ानें शामिल हैं. रद्द हुई उड़ानों के निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे से लेकर देर रात 11:15 बजे तक फैले हुए थे, यानी लगभग पूरे दिन की शेड्यूलिंग प्रभावित हुई. रद्द की गई फ्लाइट की सूची (समय सहित) फ्लाइट नं. सेक्टर निर्धारित समय 6E 845 चेन्नई – पोर्ट ब्लेयर (IXZ) 10:30 6E 6374 चेन्नई – अहमदाबाद 11:40 6E 973 चेन्नई – गोवा 12:20 6E 515 चेन्नई – लखनऊ 12:40 6E 2578 चेन्नई – अहमदाबाद 12:45 6E 6058 चेन्नई – मुंबई 12:55 6E 6055 चेन्नई – बेंगलुरु 13:15 6E 5837 चेन्नई – मुंबई 14:45 6E 902 चेन्नई – जबलपुर 15:45 6E 979 चेन्नई – गुवाहाटी … Read more