samacharsecretary.com

iPhone Fold: Apple का पहला फोल्डेबल फोन इस साल लॉन्च, जानें क्या होंगे इसके नए फीचर्स

मुंबई  ऐपल के फोल्डेबल iPhone का इंतजार ऐपल फैंस को काफी समय से है. हालांकि सैमसंग इस स्पेस में नंबर-1 है, लेकिन इस साल इक्वेशन बदल सकता है. वजह ये है कि इसी साल Apple iPhone Fold ला सकता है. कंपनी ने हालांकि फोल्ड को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है, लेकिन टिप्सटर और एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि इस साल कंपनी अपना पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आएगी. 2026 ऐपल की हिस्ट्री का एक बड़ा साल हो सकता है. क्योंकि इस साल ना सिर्फ फोल्डेबल बल्कि कंपनी AI ग्लासेसज भी लॉन्च कर सकती है. Apple के AI ग्लासेज के प्रोटोटाइप पहले भी देखे गए हैं और कुछ लीक्स भी सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक iPhone Fold में 5.25 इंच की कवर स्क्रीन दी जाएगी, जबकि इंटर्नल डिस्प्ले 7.6 इंच की होगी. दोनों ही AMOLED पैनल होंगे. हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि फोल्डेबल आईफोन में Face ID नहीं होगा. वजह ये है कि कंपनी इसे पतला बनाना चाहेगी. गौरतलब है कि सैमसंग ने अब तक सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold 7 के रूप में लॉन्च किया है. ये फोन अनफोल्ड करने के बाद Apple के सबसे पतले iPhone Air से भी थिन है. इसलिए ऐपल पर एक दबाव ये भी है कि कंपनी पतला फोल्डेबल फोन लेकर आए. इसलिए कंपनी फोल्डेबल फोन को पतला करने के लिए Face ID हटा सकती है. ऑथेन्टिकेशन के लिए इस फोन में टच आईडी देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल अपने फोल्ड के लिए टाइटैनियम और स्टेनलेस स्टील का मिक्स यूज कर सकता है. इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का हो सकता है और प्राइमरी डिस्प्ले पर अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जाएगा.   

iPhone Fold का नया डिज़ाइन: लंबाई कम, चौड़ाई ज्यादा, और iPad Mini जैसा स्क्रीन

नई दिल्ली ऐपल के फोल्ड होने वाले iPhone की डिटेल्स सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि फोल्डेबल आईफोन लंबा नहीं बल्कि चौड़ा होगा। फिलहाल ज्यादातर फोल्डिंग स्मार्टफोन लंबे आते हैं। वहीं फोल्डेबल आईफोन चौड़ा ज्यादा होगा। इसके अलावा यह खुलने पर कुछ-कुछ iPad Mini जैसा लगेगा और पतलेपन में iPhone Air को भी मात दे सकता है। बहुत जल्द ऐपल का फोल्डेबल आईफोन आने वाला है और इसे लेकर अब नई-नई जानकारी रोज सामने आने लगी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक,(REF.) ऐपल का यह फोल्डेबल फोन मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग सोच के साथ आ सकता है। हालांकि इस जानकारी को पूरी तरह पक्का नहीं माना जा सकता, फिर भी जो डिजाइन सामने आया है वह काफी दिलचस्प और लॉजिक से भरपूर है। अगर फोल्डेबल आईफोन को लेकर सामने आई जानकारी सही साबित होती है, तो ऐपल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की दुनिया में एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है। कैसा हो सकता है ऐपल फोल्डेबल फोन का डिजाइन फोल्ड होने वाले आईफोन के लीक हुए कुछ स्केच के अनुसार, ऐपल का फोल्डेबल आईफोन फोल्ड होने पर लंबाई में छोटा लेकिन चौड़ाई में ज्यादा होगा। इसका साइज 120.6mm लंबा और 83.8mm चौड़ा बताया गया है। हालांकि इसकी मोटाई सिर्फ 9.6mm हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि यह डिजाइन मौजूदा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन से अलग है, जो आमतौर पर काफी लंबे होते हैं। यह फोन OPPO Find N जैसे कॉम्पैक्ट फोल्डेबल की याद दिलाता है, लेकिन इसे Oppo के उस फोन से भी ज्यादा चौड़ा बताया जा रहा है। इस फोल्डेबल आईफोन की बाहर की स्क्रीन 5.5 इंच के आसपास हो सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2088 x 1422 पिक्सल बताया गया है। खुलने पर iPad Mini जैसा दिख सकता है फोल्‍डेबल आईफोन की सामने आई डिटेल्स के मुताबिक यह फोन खुलने के बाद एक iPad Mini जैसा दिख सकता है। लीक के मुताबिक, अनफोल्ड होने पर इसका स्क्रीन साइज करीब 7.76 इंच तक हो सकता है। इनर डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2713 x 1920 पिक्सल का बताया जा रहा है। खास बात यह है कि खुलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.8mm हो सकती है, जो इसे बेहद पतला और प्रीमियम फील देगा। यह साइज वीडियो देखने, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी बेहतर माना जा रहा है। क्यों ज्यादा बेहतर है ये डिजाइन ऐपल अगर अपना फोल्ड होने वाला आईफोन इस डिजाइन के साथ लाता है, तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह टीवी रिमोट की तरह ज्यादा लंबा नहीं लगेगा। वहीं अनफोल्ड होने पर इसका लैंडस्केप ओरिएंटेशन वीडियो देखने और कंटेंट कंजम्पशन के लिए शानदार होगा। इस फोन को वर्टिकली पकड़ने पर यह एक बड़े रेगुलर फोन जैसा फील देगा। पीछे की तरफ से इसका कैमरा डिजाइन Google Pixel Fold जैसा हो सकता है। माना जा रहा है कि यह “iPhone Fold” अगले साल पेश किया जा सकता है, हालांकि इसकी बिक्री 2027 तक टल भी सकती है।