samacharsecretary.com

जियोस्टार ने बांग्लादेशी ब्रॉडकास्टर के साथ आईपीएल एग्रीमेंट किया खत्म

 दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त कर दिया है, जिससे 2026 सीजन का देश में टेलीकास्ट नामुमकिन हो गया है. ये फैसला ऐसे समय में आया है जब हाल ही में बांग्लादेश सरकार की ओर से रुख नरम होने के संकेत मिले थे. इस फैसले से बांग्लादेश के क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है, जहां आईपीएल की जबरदस्त लोकप्रियता है. दरअसल,  बांग्लादेशी अधिकारियों ने आईपीएल प्रसारण पर लगाए गए पुराने प्रतिबंध पर दोबारा विचार करने के संकेत दिए थे. हालांकि, जियोस्टार ने ही अपने कदम वापस खींच लिए. जिसके चलते अब इस सीजन में टूर्नामेंट के स्थानीय प्रसारण की कोई संभावना नहीं बची है.जियोस्टार ने बांग्लादेशी ब्रॉडकास्टर टीस्पोर्ट्स को भेजे गए पत्र में कहा, “समझौता तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है.” टीस्पोर्ट्स ने 2023 से 2027 तक आईपीएल सीजन के प्रसारण अधिकार सब-लाइसेंस पर लिए थे. कंपनी ने आगे कहा कि उसके साझेदार की ओर से “समझौते में तय भुगतान समयसीमा का लगातार पालन न करना और भुगतान में चूक” इस फैसले की मुख्य वजह रही. यह निर्णय महिला प्रीमियर लीग पर भी लागू होगा. बांग्लादेश की आईपीएल डील क्यों टूटी? हाल के महीनों में भारत और बांग्लादेश के बीच, खासकर क्रिकेट को लेकर तनाव बढ़ा है, लेकिन आईपीएल प्रसारण समझौते का टूटना मुख्य रूप से व्यावसायिक कारणों की वजह से माना जा रहा है, न कि राजनीतिक कारणों से. इस पूरे मामले के केंद्र में जियोस्टार और उसके बांग्लादेशी पार्टनर टीस्पोर्ट्स के बीच विवाद रहा. भारतीय ब्रॉडकास्टर ने बार-बार भुगतान में चूक को समझौता समाप्त करने की सबसे बड़ी वजह बताया है. इससे साफ है कि आर्थिक विवाद ने इस साझेदारी को तोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाई. इसका मतलब यह भी है कि भले ही बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईपीएल प्रसारण पर लगे पुराने प्रतिबंध की समीक्षा के संकेत दिए हों, लेकिन फिलहाल टूर्नामेंट दिखाने के लिए कोई आधिकारिक पार्टनर मौजूद नहीं है. 18.5 बिलियन डॉलर मूल्य वाले आईपीएल को दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग माना जाता है और बांग्लादेश में इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में स्थानीय प्रसारण नहीं होने से दर्शकों की संख्या और फैन एंगेजमेंट पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है.

दो साल का बैन नाकाफी और बीसीसीआई से सख्त सजा की मांग

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने आईपीएल से आखिरी समय पर नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि मौजूदा दो साल के बैन का नियम खिलाड़ियों को नीलामी में चुने जाने के बाद टूर्नामेंट से हटने से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है. गावस्कर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कई बड़े विदेशी खिलाड़ी वर्कलोड मैनेजमेंट या निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल से हट रहे हैं. इस मुद्दे पर विशेष रूप से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि बीसीसीआई को इस मामले में ज्यादा प्रभावी सजा पर विचार करना चाहिए. क्या बोले सुनील गावस्कर सुनील गावस्कर ने कहा, 'इस पर बीसीसीआई को भी सोचने की जरूरत है, क्योंकि दो साल का बैन साफ तौर पर काम नहीं कर रहा है. आपको ऐसी सजा पर विचार करना होगा जिसका खिलाड़ियों पर असर पड़े. जब तक किसी खिलाड़ी के लिए आईपीएल में वापसी की संभावना पर असर नहीं पड़ेगा, तब तक यह नियम कारगर नहीं होगा.' क्या है आईपीएल का नियम आईपीएल ने पहले ही एक नियम लागू किया हुआ है, जिसके तहत अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद टूर्नामेंट से हटता है, तो उसे दो सीजन तक आईपीएल और भविष्य की नीलामी से बाहर रखा जा सकता है. हालांकि, अगर खिलाड़ी की चोट या मेडिकल कारण सही पाए जाते हैं, तो उसे इस नियम से छूट मिल सकती है. लेकिन हाल के मामलों से यह साफ हो गया है कि यह नियम खिलाड़ियों को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है. क्यों बढ़ा डकेट के आईपीएल छोड़ने पर विवाद? Ben Duckett के आईपीएल 2026 से हटने के फैसले ने खिलाड़ी प्रतिबद्धता और लीग नियमों को लेकर बहस को फिर से तेज कर दिया है. इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को Delhi Capitals ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट को प्राथमिकता देने और घर पर समय बिताने के लिए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया. आईपीएल नियमों के अनुसार, डकेट को अब लीग और भविष्य की नीलामी से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है. उनसे पहले Harry Brook भी आईपीएल से हट चुके हैं. उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और वह फिलहाल इसी तरह के बैन का सामना कर रहे हैं. दुनिया भर के बड़े खिलाड़ियों को आकर्षित करने वाले आईपीएल के सामने अब यह चुनौती है कि वह विदेशी खिलाड़ियों की जवाबदेही और प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अपने नियमों की दोबारा समीक्षा करे.    

IPL 2026: आज के मैच में भुवनेश्वर कुमार बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, 200 विकेट की दहलीज पर

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मुकाबला शाम में शुरू होगा। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में ही भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमारके पास इतिहास रचने का खास मौका होगा। भुवी अगर आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो उनके नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दो विकेट लेते ही आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। वे साथ ही साथ इस लीग के पहले ऐसे तेज गेंदबाज होंगे, जो 200 विकेट का मुकाम हासिल करेंगे। अभी तक आईपीएल में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम है, जो स्पिन गेंदबाज हैं। चहल ने अपने आईपीएल करियर में 2013 से लेकर अब तक कुल 174 मैच खेले हैं, जिसकी 172 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 221 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 22.76 का और 7.96 की है। 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लेना उनका अब तक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भुवनेश्वर कुमार चहल के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2011 से 2025 तक कुल 190 मैच खेले हैं जिसकी सभी 190 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 27.33 की औसत और 7.69 की शानदार इकोनॉमी के साथ कुल 198 विकेट हासिल किए हैं। 4 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल करना भुवी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। भुवी के बाद लिस्ट में तीसरे स्थान पर सुनील नरेन हैं, जिन्होंने 189 मैचों की 187 पारियों में कुल 192 विकेट लिए हैं। पीयूष चावला के नाम भी 192 मैच की 191 पारियों में 192 विकेट हैं। अश्विन के नाम इस लीग में 187 विकेट हैं और वे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर है। बुमराह ने 2013 से आईपीएल खेलना शुरू किया था और 2025 तक कुल 183 विकेट लिए हैं। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज युजवेद्र चहल, 172 पारियों में 221 विकेट भुवनेश्वर कुमार, 190 पारियों में 198 विकेट सुनील नरेन, 187 पारियों में 192 विकेट पीयूष चावला, 191 पारियों में 192 विकेट रविचंद्रन अश्विन, 217 पारियों में 187 विकेट जसप्रीत बुमराह, 145 पारियों में 183 विकेट भुवनेश्वर कुमार आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी की प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए ही भुवी दो विकेट निकालकर इतिहास रच सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भुवी इसी मैच में यह कारनामा कर पाते हैं या उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है।

मेरा लक्ष्य सिर्फ टीम को जिताना– टीम इंडिया में जगह पर बोले अंगकृष रघुवंशी

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का कहना है कि वह अपनी टीम के प्रदर्शन के आधार पर अपने खेल का आकलन करते हैं और इसके साथ ही वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में अपने कौशल को बढ़ाने पर लगातार काम कर रहे हैं। जिस टीम में न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और भारत के अनकैप्ड खिलाड़ी तेजस्वी दहिया विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में मौजूद हैं, उसमें रघुवंशी का विकेट के पीछे का कौशल केकेआर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि उनकी टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में सही संयोजन तैयार करना एक चुनौती होगी। रघुवंशी ने पीटीआई से कहा, ''घरेलू क्रिकेट की मेरी टी20 टीम मुंबई को विकेटकीपिंग के लिए मेरी जरूरत थी, इसलिए मैंने इसे स्वीकार किया। यह एक नई चुनौती थी जिसने मुझे बहुत मजा आया। मैंने बहुत अभ्यास किया है और अब देखते हैं कि परिणाम कैसा निकलता है।'' भारतीय टीम में सभी प्रारूपों में जगह पाने की होड़ तेज हो रही है तथा यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे विशेषज्ञ बल्लेबाज भी लगातार अपनी गेंदबाजी कौशल को निखारने में जुटे हैं, ऐसे में रघुवंशी को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ''मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मैं बस अपने खेल को जितना हो सके बेहतर बनाने पर ध्यान देता हूं। क्रिकेट काफी गतिशील खेल है और इसलिए मैं अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने फील्डिंग कौशल और विकेटकीपिंग कौशल पर भी लगातार काम कर रहा हूं। मैं जितना हो सके उतना बेहतर बनने की कोशिश कर रहा हूं।'' इस 21 वर्षीय खिलाड़ी को मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। रघुवंशी ने कहा, ''मैंने अपनी तरफ से पूरी तैयारी की, लेकिन मैं अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन केवल इस आधार पर करता हूं कि टीम जीती है या नहीं। उम्मीद है कि आईपीएल में मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा और अपनी टीम को जीत दिलाने में योगदान दूंगा।'' अपने गुरु और कोच अभिषेक नायर के केकेआर के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालने के बाद रघुवंशी को विश्वास है कि उन्हें इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।उन्होंने कहा, ''यह मेरे साथ-साथ पूरी टीम के लिए कुछ नया सीखने का बहुत अच्छा मौका होगा। वह क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ रखते हैं और बहुत अच्छे इंसान हैं। मैंने पहले भी उनसे काफी कुछ सीखा है। उम्मीद है कि हम उनके साथ मिलकर ट्रॉफी जीतने में सफल रहेंगे।''  

IPL 2026 में ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने लिया बड़ा फैसला, ग्रैंड सेलिब्रेशन कब होगा?

बेंगलुरु  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के भव्य आगाज को लेकर एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है। पिछले साल बेंगलुरु में आरसीबी की पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ की दुखद घटना के कारण इस साल ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी। इस दुर्घटना ने 11 लोगों की जान चली गई थी। जिसके कारण आरसीबी को फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ा था। पीड़ितों को श्रध्दांजली देने के लिए रद्द हुआ जश्न बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने  बातचीत में पुष्टि की है कि 4 जून, 2025 को बेंगलुरु में हुई उस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले 11 पीड़ितों की याद में यह फैसला लिया गया है। 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले शुरुआती मैच से पहले कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। बीसीसीआई इसे उन दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रध्दांजली के रूप में देख रहा है। 31 मई को होगा ग्रैंड क्लोजिंग समारोह भले ही टूर्नामेंट की शुरुआत सादगी से होगी, लेकिन बीसीसीआई आईपीएल के 19वें सीजन के समापन को यादगार बनाने की तैयारी कर रहा है। देवजीत सैकिया ने बताया कि 31 मई को फाइनल मैच के दिन एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। पिछले साल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाहरुख खान, श्रेया घोषाल और करण औजला जैसे सितारों ने अपनी प्रस्तुति दी थी, वैसी ही कुछ चमक इस साल के अंत में देखने को मिल सकती है। संवेदनशीलता की पुरानी परंपरा यह पहली बार नहीं है जब बीसीसीआई ने किसी त्रासदी के कारण जश्न रद्द किया हो। इससे पहले 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी आईपीएल 12 की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया गया था। उस समय समारोह के लिए आवंटित धन को शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को दान कर दिया गया था। बीसीसीआई ने जल्द ही आईपीएल के बाकी मैचों के शेड्यूल की घोषणा करने की बात भी कही है। RCB vs SRH: डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी बेंगलुरु सीजन का पहला मुकाबला बैंगलोर में ही  28 मार्च को शाम 7:30 बजे से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. आरसीबी इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी, क्योंकि पिछले सीजन में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला ऐतिहासिक खिताब जीता था. क्लोजिंग सेरेमनी का होगा आयोजन  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)आईपीएल फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी कर रहा है. आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. पूरे सीजन का शिड्यूल अभी तय नहीं हुआ है  10 टीमों वाली इस लीग के लिए पहले चरण में  बीसीसीआई ने अभी केवल 20 मैचों का शेड्यूल तय किया है. उम्मीद की जा रही है कि इस सीजन का क्लोजिंग सेरेमनी भव्य और शानदार होगा. क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? बेंगलुरु के मौसम को लेकर क्रिकेट फैंस थोड़े चिंतित हो सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मैच के दौरान 10 से 15 प्रतिशत बारिश की संभावना है. हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और हैदराबाद के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा. मैच और वेदर अपडेट्स: एक नज़र में विवरण                           जानकारी पहला मैच                      RCB vs SRH तारीख और समय           28 मार्च, शाम 7:30 बजे स्थान                           एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु बारिश की संभावना       10% से 15% फाइनल की तारीख      31 मई 2026  

IPL 2026 का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैचों का आयोजन, हर टीम खेलेगी 16 मुकाबले, 28 मार्च से शुरुआत

मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन इस बार अब तक का सबसे बड़ा और विस्तारित संस्करण होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 84 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी और हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी। सीजन का उद्घाटन मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम और हैदराबाद की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती चरण में 12 अप्रैल तक के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण पूरा कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से घोषित किया जा रहा है। इस बार लीग का आयोजन देश के 13 अलग-अलग शहरों में किया जाएगा। सात टीमों के पास एक-एक होम ग्राउंड है, जबकि तीन टीमों को दो-दो घरेलू मैदान दिए गए हैं। खास बात यह है कि रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम 13 साल बाद IPL मैच की मेजबानी करेगा, जिसे एक टीम ने सेकेंड होम वेन्यू के रूप में चुना है। फॉर्मेट के लिहाज से इस बार लीग पहले से अधिक प्रतिस्पर्धी होगी। सभी टीमों को 16-16 मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिससे प्लेऑफ की दौड़ और दिलचस्प हो जाएगी। प्लेऑफ मुकाबले मई के अंतिम सप्ताह में खेले जाने की संभावना है, जिसमें क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल शामिल होंगे। इस सीजन में कुछ नए नियम भी लागू किए गए हैं। मैच के दिन किसी भी टीम को नेट प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी और एक टीम दूसरी टीम के प्रैक्टिस एरिया का उपयोग नहीं कर सकेगी। खिलाड़ियों की यात्रा, सुरक्षा और अनुशासन से जुड़े दिशा-निर्देश भी सख्त किए गए हैं। टीम स्टाफ के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है, वहीं डगआउट में सीमित लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। ब्रॉडकास्ट और ड्रेस कोड को लेकर भी बदलाव किए गए हैं। खास कैप धारण करने वाले खिलाड़ियों को मैच के दौरान नियमों का पालन करना होगा और पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में निर्धारित ड्रेस कोड लागू रहेगा। पिछले सीजन में पहली बार खिताब जीतने वाली टीम इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी। वहीं ऑक्शन में विदेशी और घरेलू खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी, जिससे टीमों का संतुलन और मजबूत हुआ है। IPL 2026 के मुकाबले टीवी पर प्रसारित होंगे, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीजन लंबे समय तक रोमांच बनाए रखने वाला साबित हो सकता है। प्लेऑफ कब से होंगे? अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन BCCI ने इतनी जानकारी दे दी है कि फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस हिसाब से 26 मई को पहला क्वालिफायर, 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जा सकता है। कितने ग्राउंड्स पर मैच होंगे IPL 2026 के मुकाबले इस बार भारत के 13 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। 10 टीमों में 7 ने 1-1 होमग्रउंड चुना, वहीं बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान के पास 2-2 होमग्राउंड हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 साल बाद कोई IPL मैच खेला जाएगा। RCB ने इसे अपना सेकेंड होम वेन्यू बनाया है। रायपुर स्टेडियम में आखिरी बार 2013 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच हुआ था। इस बार क्या नया? मैच वाले दिन प्रैक्टिस नहीं: किसी भी टीम को मैच के दिन नेट प्रैक्टिस करने की परमिशन नहीं होगी। कोई टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर एक टीम जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर दे, तो भी दूसरी टीम उस पिच पर नहीं खेल पाएगी। यात्रा और सुरक्षा नियम: खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा। परिवार के सदस्यों को केवल हॉस्पिटैलिटी जोन में ही रहने की परमिशन होगी। खिलाड़ी और टीम अनुशासन: सभी स्टाफ मेंबर्स को हर समय अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। डगआउट और मैदान में बच्चों या बिना परमिशन वाले फैमिली मेंबर्स को लाने की मनाही रहेगी। ब्रॉडकास्ट और ड्रेस कोड: ऑरेंज और पर्पल कैप रखने वाले खिलाड़ियों को मैच के दौरान कैप पहनना ही होगा। अगर फील्डिंग के दौरान कैप उतारने का मन करे तो भी पारी के शुरुआती 2 ओवर कैप पहननी पड़ेगी। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी नहीं पहन सकेंगे। पिछली चैंपियन कौन? IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है। RCB ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला IPL खिताब जीता था। टीम ने 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। सबसे महंगे खिलाड़ी IPL 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा। वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20-14.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026: विदेशी सितारों की वजह से उलझी टीमों की रणनीति, कई फ्रेंचाइजी मुश्किल में

नई दिल्ली कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के चोटिल होने या देर से टीम में शामिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के आगामी सत्र में कुछ टीमों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पहले ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी विभिन्न कारणों से टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। अगर केवल चोट की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। उसके भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाशदीप चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीसा पथिराना भी पिंडली में लगी चोट के कारण केकेआर के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद को भी शुरू के कुछ मैच में अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना मैदान पर उतरना होगा जो पीठ में खिंचाव की समस्या से उबर रहे हैं। कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन सनराइजर्स की अगुवाई करेंगे। सनराइजर्स के एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर में चोट लगने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड भी चोटिल होने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से शुरू के कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी, क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग की चोट के और बढ़ जाने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख गेंदबाज मिचेल स्टार्क का भी शुरू के कुछ मैचों में खेलना संदिग्ध है, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए उनके कार्यभार पर नजर रख रहा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी पंजाब किंग्स की तरफ से शुरुआती दौर के मैचों में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह अपने परिवार और नवजात बेटे के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं। राजस्थान रॉयल्स को भी इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन के चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाने से झटका लगा है। वह टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे।

चुनाव की तारीखों के कारण IPL 2026 का शेड्यूल हो सकता है प्रभावित, BCCI को करना पड़ सकता है बदलाव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शुरुआती शेड्यूल बीसीसीआई ने हाल ही में जारी किया था. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने केवल 12 अप्रैल तक का ही शेड्यूल जारी किया था जिसमें कुल 20 मैचों की घोषणा की गई थी. लेकिन रविवार को जब चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है तो एक बार फिर इस आईपीएल शेड्यूल पर बहस छिड़ गई है. चर्चा है कि अब बीसीसीआई को फिर से इन जारी शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है. आखिर इसकी क्या वजह है. आइए आपको बताते हैं। चुनाव आयोग ने असम में 9 अप्रैल को मतदान की तारीख तय की है. यानी असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल यानी की गुरुवार को एक ही चरण में वोटिंग होगी. लेकिन अब अगर आईपीएल के कार्यक्रमों को देखें तो गुवाहाटी में 7 अप्रैल को मैच होना तय किया गया है। गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के तीन मैच असम के गुवाहाटी स्थित बारासपारा क्रिकेट स्टेडियम को इस बार आईपीएल के 10 मेजबान मैदानों में शामिल किया गया है. यह मैदान राजस्थान का दूसरा घरेलू मैदान भी है. गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के तीन मुकाबले तय किए गए हैं। * पहला मैच 30 मार्च को होगा, जिसमें राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. * दूसरा मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाना है. * तीसरा मैच 10 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ होगा. तीनों मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होंगे. क्या बदलना पड़ेगा शेड्यूल? अब सवाल यह है कि 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के कारण क्या आईपीएल का कार्यक्रम बदलेगा. फिलहाल इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है. संभावना है कि बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी करने से पहले सरकार और प्रशासन से बातचीत की होगी. इसलिए माना जा रहा है कि जरूरी मंजूरी पहले ही ले ली गई होगी। 7 और 10 अप्रैल के मैच पर संकट! दरअसल, असम में 9 अप्रैल को वोटिंग है. ऐसे में 7 तारीख से ही चुनाव प्रचार बंद हो जाएंगे और सख्तियां बढ़ जाएंगी. पुलिस प्रशासन को भी बूथों पर तैनात किया जाएगा. 7 अप्रैल को ही शाम को मैच है. वहीं, 9 को वोटिंग के बाद 10 अप्रैल को भी पुलिस महकमे के सामने कई चुनौतियां होंगी। सुरक्षा व्यवस्था बन सकती है चुनौती हालांकि चुनाव के समय सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन सकती है. आमतौर पर चुनाव की तैयारियां मतदान से 1–2 हफ्ते पहले शुरू हो जाती हैं. उस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, जैसे: * संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना * चुनाव में पैसे के इस्तेमाल को रोकना * इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को सुरक्षित तरीके से मतदान केंद्रों तक पहुंचाना इसके अलावा असम की सीमा बांग्लादेश से लगती है, इसलिए तमाम चुनौतियां अपने आप बढ़ जाती हैं.  ऐसे में खिलाड़ियों, टीम स्टाफ और स्टेडियम की 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करना आसान नहीं होगा। जल्द आएगा पूरा आईपीएल शेड्यूल बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर सकता है. तब यह साफ हो जाएगा कि गुवाहाटी में होने वाले मैचों की तारीखें बदलती हैं या नहीं।  

IPL 2026: RCB और SRH के बीच बेंगलुरु में होगा पहला मैच, शेड्यूल में हैं ये रोमांचक मुकाबले

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के 19वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह ओपनिंग मैच बेंगलुरु में ही खेला जाएगा. बता दें कि पिछले साल आरसीबी के चैम्पियन बनने के बाद बेंगलुरु में ही विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मची थी. तब से यहां आईपीएल मैच को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, बीसीसीआई ने आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है. शुरुआत में केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है. यानी 12 अप्रैल तक होने वाले मुकाबलों का ही शेड्यूल अभी जारी किया गया है. आगे के मुकाबलों का शेड्यूल बीसीसीआई बाद में जारी करेगा। चुनावों की वजह से पूरा शेड्यूल अभी नहीं इस बार शेड्यूल बनाना थोड़ा मुश्किल रहा है क्योंकि कई राज्यों में चुनाव होने हैं. असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके चलते फिलहाल टूर्नामेंट के सिर्फ पहले 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया गया। देखें 20 मैचों का पूरा शेड्यूल: तारीख दिन मुकाबला/ वेन्यू 28 मार्च 2026 शनिवार, शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs हैदराबाद- बेंगलुरु   29 मार्च 2026 रविवार, शाम मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स- मुंबई 30 मार्च 2026 सोमवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स- गुवाहाटी 31 मार्च 2026 मंगलवार, शाम पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस- मुल्लांपुर 1 अप्रैल 2026 बुधवार, शाम लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ 2 अप्रैल 2026 गुरुवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs हैदराबाद- कोलकाता 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार, शाम चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स- चेन्नई 4 अप्रैल 2026 शनिवार,दोपहर दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस- दिल्ली 4 अप्रैल 2026 शनिवार, शाम गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स-अहमदाबाद 5 अप्रैल 2026 रविवार, दोपहर सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ जायंट्स- हैदराबाद 5 अप्रैल 2026 रविवार, शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु 6 अप्रैल 2026 सोमवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स-कोलकाता 7 अप्रैल 2026 मंगलवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस-गुवाहाटी 8 अप्रैल 2026 बुधवार, शाम दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस- दिल्ली 9 अप्रैल 2026 गुरुवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ – कोलकाता 10अप्रैल2026 शुक्रवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- गुवाहाटी 11 अप्रैल2026 शनिवार,दोपहर पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद- मुल्लांपुर 11 अप्रैल2026 शनिवार, शाम चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स- चेन्नई 12अप्रैल2026 रविवार, दोपहर लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस-लखनऊ 12अप्रैल2026 रविवार, शाम मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मुंबई   RCB डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर उतरेगी आईपीएल 2026 में आरसीबी डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर मैदान में उतरेगी. वहीं मुंबई और चेन्नई अब तक की सबसे सफल टीमें हैं, जिन्होंने पांच-पांच बार खिताब जीता है.  

आईपीएल 2026 की शुरुआत में होगा रोमांचक मुकाबला, इतिहास बदलने वाली टीमें सामने

नई दिल्ली  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने जा रहा है. इसकी शुरुआत पिछले सीजन के फाइनल के रीमैच के बिना होने जा रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स अलग-अलग दिनों में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 28 मार्च को बेंगलुरु में सीजन ओपनर में खेलने वाली है, जबकि पंजाब किंग्स 29 मार्च को मुल्लनपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकती है। आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ओपनर की संभावना सबसे अलग नजर आती है. यह लीग को पहले ही दिन सबसे ज्यादा बिकने वाला मुकाबला दे सकता है, जिससे माहौल तुरंत गर्म हो जाएगा. आईपीएल में कुछ मुकाबले ऐसे होते हैं जिनमें पॉइंट्स, फॉर्म या हालिया इतिहास की परवाह किए बिना खुद ही रोमांच होता है. आरसीबी और सीएसके की भिड़ंत इसी श्रेणी में आती है. वहीं, पंजाब किंग्स अपना सीजन एक दिन बाद शुरू करने जा रही है. इसमें भी एक खास बात है. पिछली बार फाइनल में पहुंची टीम इस बार आईपीएल 2026 में चैंपियनशिप रीमैच का रंग लेकर नहीं आ रही है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दो अहम प्री-सीजन तारीखें भी तय की गई हैं. कप्तानों और कोचों की बैठक 25 मार्च को मुंबई में होगी, जिसमें फ्रेंचाइजी को नियमों में बदलाव, संचालन की जानकारी और सीजन से जुड़ी खास बातें बताई जाएंगी. 15 मार्च को दिल्ली में कप्तानों का फोटोशूट होगा. इसे लेकर शुरुआती तस्वीर साफ है. आईपीएल 2026 की शुरुआत आरसीबी की चमक के साथ होगी. पंजाब किंग्स अलग राह पर और लीग फिर से धमाकेदार अंदाज में करने जा रही है। आरसीबी ने 2025 में पहली बार जीता खिताब 2008 में शुरु हुई इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम को लंबा इंतजार करना पड़ा. राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने टीम की कमान संभाली लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए. रजत पाटीदार ने पहले ही सीजन में टीम को ये कामयाबी दिलाई।