samacharsecretary.com

PBKS vs GT, मुल्लनपुर में शाम 7:30 बजे से शुरू होगी भिड़ंत

न्यू चंडीगढ़ आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का सामना गुजरात टाइटन्स (जीटी) से मंगलवार, 31 मार्च को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर में होगा। पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में शानदार क्रिकेट खेला था, लेकिन दुर्भाग्यवश फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से छह रन से हार गई थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इस सीजन की अच्छी शुरुआत करना चाहेगी। पंजाब किंग्स पिछले सीजन की सबसे सुसंगत टीम थी और लीग चरण के बाद प्वाइट्स टेबल में शीर्ष पर रही। उनकी बल्लेबाजी की कमान प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और फिनिशर शशांक सिंह संभालेंगे। गेंदबाजी में युजी चहल आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जिन्हें अर्शदीप सिंह, वैशाक विजयकुमार और मार्को जेन्सन का समर्थन मिलेगा। अर्शदीप सिंह पिछले सीजन में 21 विकेट लेकर टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। गुजरात भी है दमदार दूसरी ओर, शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करेंगे। उनकी टीम में जोस बटलर, साई सुदर्शन और ग्लेन फिलिप्स जैसे मजबूत टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। मोहम्मद सिराज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, जिन्हें कागीसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा का सहयोग मिलेगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है। पंजाब और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मैच किस तारीख को होना है? पंजाब और गुजरात की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मैच 31 मार्च 2026, मंगलवार को खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की टीम और गुजरात टाइटन्स की टीम के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा? पंजाब और गुजरात की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लनपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब बनाम गुजरात आईपीएल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से होना है। मैच का टॉस 7:00 बजे कराया जाएगा। पंजाब और गुजरात के बीच आज आईपीएल 2026 के मैच को भारत में आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं। आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? पंजाब-गुजरात के बीच आईपीएल के 19वें संस्करण के चौथे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देखी जा सकेगी।  

धोनी के बिना गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का महामुकाबला

 गुवाहाटी आज आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टक्कर होगी। दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरआर और सीएसके की नए सीजन में नए सिरे से शुरुआत पर नजर होगी। दोनों ने आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पिछले दस साल से अधिक समय से आरआर के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहे संजू सैमसन सोमवार को सीएसकी की जर्सी में उतरेंगे। वहीं, लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा आरआर की ओर से खेलेंगे। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी चोटिल होने के कारण दो हफ्ते तक पांच बार की चैंपियन चेन्नई के लिए उपलब्ध नहीं हैं। आइए, एक नजर राजस्थान बनाम चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं। आज बरसापारा में कैसी रहेगी पिच? गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली होती है। यहां जमकर छक्के-चौके लगते हैं। आज भी बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है। बरसापारा में कुल 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते। वहीं, दो मैचों में टारगेज चेज करने वाली टीम को जीत नसीब हुई। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। आईपीएल में यहां 199/4 हाईएस्ट टीम स्कोर है। सबसे बड़ा सफल चेज 152 है। बरसापारा में पहली पारी का औसत स्कोर 146 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 142 है। यहां दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में राजस्थान और चेन्नई में से जो टीम भी टॉस जीतेगी, वो गेंदबाजी चुन सकती है। सोमवार के मैच के लिए नई पिच इस्तेमाल होने की उम्मीद है। मैच से एक दिन पहले बारिश की वजह से पिच को ढक दिया गया था। मैच की दोपहर में भी बारिश का अनुमान है लेकिन शाम तक मौसम साफ होने की संभावना है। RR vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड राजस्थान और चेन्नई में कड़ी टक्कर रही है। दोनों टीमों ने आईपीएल में आपस में कुल 31 मैच खेले हैं। आरआर ने 15 और सीएसके ने 16 मैचों में जीत दर्ज की। राजस्थान का शुरुआत में पलड़ा भारी था। आरआर ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में फाइनल समेत तीनों मैच जीते थे। हालांकि, सीएसके ने बाद के वर्षों में जबर्दस्त पटलवार किया और 2010 से 2013 तक कई मैच जीते। हाल के सीजन में पलड़ा फिर से आरआर की झुका दिखा है। राजस्थान ने 2021 से सीएसके के खिलाफ अपने ज्यादा मैच जीते हैं। पिछले सीजन में आरआर ने सीएसके के खिलाफ दो मैचों में विजयी परचम फहराया था। राजस्थान ने 2025 में चेन्नई को एक बार 6 रन और दूसरी बार 6 विकेट से शिकस्त दी।

आरसीबी बनाम एसआरएच: बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई चिंता, क्या बारिश बिगाड़ेगी आईपीएल के पहले मैच का रोमांच?

कोच्चि RCB vs SRH IPL 2026 Bengaluru Weather Update रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का मजा किरकिरा हो सकता है, क्योंकि 28 मार्च को बेंगलुरु में बारिश के आसार है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को होने वाले मैच के साथ IPL के सीजन 19 का शुभारंभ हो जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जिस पर से कुछ समय पहले ही प्रतिबंध हटा है. इस मैच में बारिश का साया रहेगा, शहर में बारिश का अलर्ट है. आईपीएल 2026 के शुरू होने से कुछ समय पहले तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैन लगा हुआ था. इस प्रतिबंध के हटने के बाद आरसीबी को अपने घरेलू मैच इस वेन्यू पर खेलने की इजाजत मिली. बीसीसीआई ने फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस संस्करण बेंगलुरु में 5 मैच तय हुए हैं, पहला मैच संस्करण का भी ओपनिंग मैच है. कैसा रहेगा शनिवार का मिजाज? दोपहर में बारिश की आशंका शनिवार को होने वाले IPL 2026 के पहले मैच में बारिश की संभावना है. शनिवार को बेंगलुरु में दोपहर में भी बारिश हो सकती है. हालांकि शाम के समय मैच के दौरान बारिश के आसार 5 प्रतिशत है, जो ज्यादा चिंतित करने वाली बात नहीं है. हो सकता है बारिश के कारण मैच बीच में कभी रोका भी जाए, लेकिन मैच रद्द हो सकता है? इसकी संभावना बहुत कम है. पिछले संस्करण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मैच खेले गए थे, जिसमें से आरसीबी ने 2 जीते थे और 3 हारे थे. इस वेन्यू पर सबसे अधिक IPL रन विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 106 पारियों में 3618 रन बनाए हैं. RCB vs SRH मैच का लाइव प्रसारण कैसे देखे आईपीएल 2026 से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा. RCB बनाम SRH मैच का लाइव प्रसारण स्टार सोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. नया कप्तान, नया जोश, RCB स्क्वॉड रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश, यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल. SRH स्क्वॉड ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, हेनरिक क्लासेन, कामिंडु मेंडिस, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल.