samacharsecretary.com

इशिता दत्ता का बड़ा खुलासा, प्रेग्नेंसी के दौरान की ‘घमासान’ की शूटिंग; डिलीवरी के बाद शुरू की ‘दृश्यम 3’

मुंबई  इशिता दत्ता के लिए सितंबर और अक्टूबर का महीना बहुत ही खास होने जा रहा है. क्योंकि उनकी फिल्म घमासान 11 सितंबर को ओट प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर रिलीज होने जा रही है. दूसरी तरफ उनकी मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 भी आने वाली 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बीते दिनों इस फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें फिल्म की लगभग सारी कास्ट मौजूद रही. लेकिन फिल्म की शूटिंग के चलते इशिता दत्ता ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंच पाईं।  फिल्म दृश्यम 3 के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म के रिलीज का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था. फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं. हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने फिल्म घमासान को लेकर एनडीटीवी से बात की, जहां उन्होंने अपने किरदार और फिल्म को लेकर काफी राज खोले।  तिग्मांशु धूलिया के साथ जब एक्ट्रेस इशिता दत्ता से पूछा गया कि फिल्म घामासान में दर्शकों को क्या दिखने वाला है और आपका किरदार कैसा होगा? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि, "फिल्म घमासान बहुत ही इंटेंस प्रोजेक्ट है. इस फिल्म में बदला, लड़ाई-झगड़ा, गैंग ये सब कुछ देखने के लिए मिलेगा. फिल्म को हमने चित्रकूट में शूट किया. इसके अलावा आसपास के जंगलों में भी शूट किया है. जब हम शूट करने जाते थे तो हमको लगता था कि हम किस दुनिया में आ गए हैं. वो सब आपको स्क्रीन पर भी नजर आएगा. फिल्म में अरशद वारसी और बाकी जो डकैतों का गैंग नजर आएगा, उसको देखकर आप डर जाएंगे।  उन्होंने आगे कहा, "मैं काफी खुश थी जब मेरे पास कॉल आया और बताया कि मुझे तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करने के लिए मिलेगा. मुझे स्क्रिप्ट सुनने की जरूरत भी नहीं थी. मैंने इस प्रोजेक्ट को हाल ही में हां कह दिया. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि शुरुआत में एक सीन था, जिसमें मैं एक फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली थी. क्योंकि वह सीन फिल्म से हटा दिया था. क्योंकि जो मेरा कैरेक्टर है, वह उस किरदार से बिल्कुल भी मैच नहीं हो रहा था. फिल्म में मेरा जो थोड़ा बहुत एक्शन सीन थे, वो फिल्म में नहीं है. मैं सिर्फ एक पत्नी के किरदार में दिखूंगी।  पत्नी या बहन का किरदार जब इशिता दत्ता से पूछा गया कि आपको ज्यादातर फिल्मों में किसी की पत्नी या बहन का का केरैक्टर ही क्यों मिलता है? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं भी यही जानना चाहती हूं कि मुझे ऐसे ही किरदार क्यों मिलते हैं. मैं भी कॉमेडी और एक्शन जैसे किरदार करना चाहती हूं. मैं नेगेटिव किरदार भी करना चाहती हूं. मेरे पास घमासान का एक बहुत पुराना किस्सा है।  फिल्म दो-तीन साल पहले शूट हुई थी. उस वक्त में गर्भवती थी. मेरा पहला बच्चा होने वाला था. जिस वक्त हम चित्रकूट में शूट कर रहे थे, उस वक्त में 6 मंथ प्रेग्नेंट थी. फिल्म की टीम काफी केयरिंग थी. उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ चेंज किया. मेरे फिल्म के जो पोर्शन थे, वो ज्यादातर लखनऊ में शूट हुए. जिससे मैं कंफर्ट में रहूं. फिल्म की टीम ने मेरे लिए बहुत एडजस्ट किया. फिल्म में भी आपको मैं दुपट्टे में नजर आऊंगी।  जब मैं दृश्यम 3 की शूटिंग करने वाली थी. उस वक्त मेरे दूसरे बच्चे का जन्म हुआ. मैं उस समय काफी टेंशन में थी, क्योंकि मुझे फिल्म में बहुत ही यंग दिखाना था और मैं प्रेग्नेंट होने की वजह से काफी ओवरवेट हो गई थी. मैं इतना कह सकती हूं कि मेरे दोनों बेटे घमासान और दृश्यम 3 के शूट के समय ही इस दुनिया में आए थे।   

इशिता दत्ता का 60 दिन का फिटनेस रूटीन: ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने 15 किलो वजन घटाया, जानिए कैसे

 मुंबई  फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल निभाकर फेम पाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दो बच्चों की मां इशिता ने हाल ही में बताया है कि कैसे दूसरी डिलीवरी के बाद उन्होंने 2 महीने में 15 किलो वजन कम  किया था. अक्सर ही प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है, जिसे कम करना सबसे मुश्किल होता है. डिलीवरी के बाद भी वजन घटने की बजाय स्पीड से बढ़ता है,लेकिन इशिता का महज 2 महीने में ही काफी घट गया था. आखिर इसके पीछे की क्या वजह थी, अब एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है.  प्रेग्नेंसी के दौरान क्या मुश्किलें आईं? इशिता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी के पहले दो ट्राइमेस्टर बहुत अच्छे रहे, जिसमें वो घूमीं, काम किया, अच्छा खाना खाया और सब कुछ नॉर्मल था. लेकिन छठे महीने में उन्हें प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा हो गया, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें पूरा बेड रेस्ट की सलाह दे दी थी.  प्रेग्नेंसी में पता चली नई बीमारी इशिता ने बताया कि प्रेंग्नेंसी के दौरान उनको एक दिन तेज पेट में दर्द हुआ था, कई बार हॉस्पिटल तक जाना पड़ा. तब टेस्ट में मालूम चला कि उनको गॉलब्लैडर स्टोन यानी पित्त की पथरी हो गई है. अब उनके लिए मुश्किल यह थी कि वो प्रेग्नेंट थी और ऐसे में ना तो उनका ऑपरेशन हो सकता था और ना ही वो कोई पेन किलर खा सकती थीं.  उसके बाद उनके लिए प्रेग्नेंसी उनके लिए बहुत दर्दभरी रही, उनको असहनीय दर्द होता था. फिर आठवें महीने में ही उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया. हालांकि यहां भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई, क्योंकि डॉक्टर ने साफ कहा कि डिलीवरी के बाद एकदम से सर्जरी नहीं कर सकते हैं. वह ब्रेस्टफीडिंग कर रही थीं और शरीर को रिकवर होने में समय लग रहा था, इसलिए लगभग 40 दिन बाद गॉलब्लैडर का ऑपरेशन हुआ.  वेट लॉस की पीछे का असली सच इशिता ने बताया कि ऑपरेशन के बाद भी धीरे-धीरे ही उनकी रिकवरी हुई और इस दौरान उनको सख्त डाइट फॉलो करनी पड़ी. इसलिए उनका वजन किसी डाइट प्लान या एक्सरसाइज से नहीं, बल्कि बीमारी, सर्जरी, बैलेंस डाइट और लंबे समय की रिकवरी की वजह से कम हुआ. यह कोई  मैजिक या शॉर्टकट नहीं है.