samacharsecretary.com

कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर गोलीबारी की खबर, पहले कनाडा में भी हुआ था हमला

अमृतसर  मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर कथित फायरिंग की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात बाइक सवार कुछ बदमाशों ने घर के बाहर गोलियां चलाईं। घटना के समय कपिल शर्मा का परिवार घर के अंदर मौजूद था, जबकि कपिल शर्मा शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार घटना अमृतसर के होली सिटी इलाके में स्थित कपिल शर्मा के घर के बाहर हुई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और सहायक पुलिस आयुक्त कमलप्रीत सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। रंगदारी की जताई गई आशंका इस घटना को कनाडा में हाल ही में हुई फायरिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार कनाडा स्थित कप्स कैफे के बाहर भी कुछ समय पहले फायरिंग हुई थी। बताया जाता है कि वह संपत्ति भी कपिल शर्मा से जुड़ी हुई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश कपिल शर्मा से रंगदारी मांग रहे हो सकते हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कनाडा में चार बार हुआ हमला कनाडा के सरे इलाके में स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' और उसके बिल्कुल नजदीक अब तक कुल 4 बार फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कनाडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, ये हमले मुख्य रूप से जबरन वसूली और भारतीय मूल के व्यापारियों को डराने के मकसद से किए गए हैं। जानें कब-कब हुआ हमला- 10 जुलाई 2025- कैफे की शुरुआत (लॉन्च) के कुछ ही समय बाद इसे पहली बार निशाना बनाया गया। अज्ञात हमलावरों ने कैफे की खिड़कियों और बाहरी दीवारों पर कई राउंड फायरिंग की थी। इस हमले की जिम्मेदारी बाद में जर्मनी में मौजूद बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के चरमपंथी हरजीत सिंह लाड्डी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा ली गई थी। 7 अगस्त 2025- कैफे पर करीब 25 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे कैफे के कांच के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। जांच के दौरान कनाडाई पुलिस को घटनास्थल से एक ज्वलनशील पदार्थ भी बरामद हुआ था। 16 अक्टूबर 2025- देर रात करीब 3:45 बजे कैफे पर तीसरी बार फायरिंग हुई। चलती गाड़ी से कैफे की तरफ हाथ निकालकर आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गईं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के समय कुछ स्टाफ सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। 2 मई 2026- यह घटना 'कैप्स कैफे' के ठीक बगल में स्थित 'चाय सुट्टा बार' के बाहर हुई। हालांकि फायरिंग पड़ोसी आउटलेट के बाहर हुई, लेकिन इसके तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट ने सीधे तौर पर कपिल शर्मा और कैफे मालिक को धमकी दी गई।

चौथी बार ‘कैप्स कैफे’ बना निशाना, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, कपिल शर्मा को चेतावनी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कॉमेडियन को धमकी भी दी है। गोलीबारी की घटना उसी जगह पर हुई जहां कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट कैप्स कैफे स्थित है। गोलीबारी की ये घटना लगातार चौथी बार है और कपिल को भी धमकी चौथी बार मिली है। फेसबुक पर 'टायसन बिश्नोई ज़ोरा सिद्धू' द्वारा पोस्ट की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, गोलीबारी ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 'चाय सुट्टा बार' कैफे के अंदर हुई, जो कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' के करीब है। कपिल शर्मा को मैसेज में चेतावनी दी गई थी कि वे उनकी बात मानें और गैंग का समय बर्बाद न करें, अन्यथा उनका भी वही हश्र होगा जो इस कैफे का हुआ। कपिल शर्मा को धमकी भी मिली पोस्ट के मुताबिक, 2025 में कपिल शर्मा के कैफे पर दो हमले हुए थे। गैंग ने धमकी दी थी कि अगर कपिल उनकी मांगें नहीं मानते हैं तो वे उनके मुंबई स्थित उनके घर और कनाडा के कैफे को निशाना बनाएंगे। मैसेज में यह भी लिखा था कि इस बार न तो मध्यस्थता और न ही सिफारिशें कारगर होंगी। अंत में गैंग से जुड़े कई नाम और हैशटैग दिए गए थे। नहीं हुई है पोस्ट की पुष्टि हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता और गैंग से इसके सीधे संबंध की पुष्टि अभी तक पुलिस या अन्य जांच एजेंसियों द्वारा औपचारिक रूप से नहीं की गई है। लेकिन हमलावरों के पास से आठ कारतूस और चीन में बनी एक उच्च श्रेणी की PX-3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) संजीव कुमार यादव ने एक बयान में कहा, 'सेखों गैंग कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमलों में शामिल हमलावरों को रसद संबंधी सहायता, हथियार और रणनीतिक सहयोग मुहैया करा रहा था।' कपिल शर्मा को तीन बार बनाया गया निशाना हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस गैंग ने कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैफे के बाहर चेतावनी दी हो या गोलीबारी की हो। विदेश में रहने वाले इन बदमाशों ने पिछले साल जुलाई से अब तक तीन अलग-अलग घटनाओं में इस कैफे को निशाना बनाया है – 10 जुलाई, 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को डराने-धमकाने और फिरौती वसूलने की कोशिश के तहत ऐसा किया गया था।

‘किस किसको प्यार करूं 2’ की नाकामी पर कपिल शर्मा का आरोप, बोले– ‘धुरंधर’ ने बिगाड़ा खेल

मुंबई कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' बॉक्स ऑफिस पर गायब ही हो गई है। उसने दो हफ्ते में सिर्फ 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पत्नी गिन्नी का भी कैमियो देखने को मिला है। वहीं, 2015 में आए इसके पहले पार्ट ने 49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब एक्टर ने सीक्वल के खराब परफॉर्मेंस की वजह रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के कारण मिली लिमिटेड स्क्रीन्स को बताया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने 22 दिन में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी कहानी-किरदार-गाने सबने दिल जीत लिया है कि इसका दबदबा अभी भी कायम हैं। इसी कारण, इसके सामने कोई भी फिल्म टिक नहीं पा रही है। 'किस किसको प्यार करूं 2' के कलेक्शन पर बयान अब कपिल शर्मा की टीम ने बयान जारी करके कहा है कि फिल्म के मल्टीप्लेक्स में सीमित स्क्रीन उपलब्ध होने के कारण इसके थिएट्रिकल रन पर असर पड़ा है। 'कपिल शर्मा अपनी पॉप्युलर फिल्म के सीक्वल के साथ दर्शकों को नॉस्टैल्जिया में ले जाना चाहते थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। लेकिन दूसरी फिल्मे के कारण लिमिटेड स्क्रीन मिलने के कारण इसके थिएट्रिकल रन पर असर पड़ा। लेकिन इन चैलेंजेस के बावजूद, इस मूवी ने अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने और उनको एंटरटेन किया।' 'किस किसको प्यार करूं 2' होगी री-रिलीज बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने फिल्म को जनवरी 2026 में फिर से रिलीज करने का ऐलान किया है। 'किस किसको प्यार करूं 2' में कपिल फिल से चार शादियों को सम्भालते हुए दिखाई देंगे। हालांकि इसकी डेट नहीं बताई गई है। मगर इसके री-रिलीज की घोषणा जरूर की गई है। इसके डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी हैं और मनजोत सिंह, हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान अहम रोल में हैं। 'किस किसको प्यार करूं 2' का कलेक्शन फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो Sacnik के मुताबिक, भारत में इसकी कुल कमाई (नेट कलेक्शन) 13वें दिन तक 11.89 करोड़ हुई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 14 करोड़ रुपये है। ओवरसीज कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये है।

कपिल शर्मा शो सीजन 4: देसी गर्ल के साथ पहले एपिसोड में होगी जमकर मस्ती

मुंबई ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। साझा किए गए वीडियो में काफी मस्ती करती दिखीं। कपिल और बाकी कॉमेडियन की काॅमेडी देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गईं। जानिए, कैसा होने वाला ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड। कपिल शर्मा ने किया प्रियंका जोरदार स्वागत शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। इससे पहले मेकर्स ने कपिल के शो के पहले एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा गेस्ट हैं। उनका जोरदार स्वागत किया गया है। वीडियो में कपिल, मस्ती-मजाक में प्रियंका चोपड़ा से फ्लर्ट करते नजर आते हैं। सुनील ग्रोवर से लेकर कृष्णा अभिषेक ने प्रियंका को खूब हंसाया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के इस वीडियो में आगे सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा अपनी कॉमेडी से प्रियंका ही नहीं ऑडियंस को भी हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देते हैं। प्रियंका चोपड़ा, सुनील ग्रोवर के साथ गाना भी गाती हैं। वीडियो देखकर लगता है कि कपिल के शो का पहला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा? कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड में भी कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

कर्नाटक में कड़ा कदम: जबरन वसूली और फायरिंग के आरोप में लारेंस गैंग के तीनों आरोपित होंगे डिपार्ट

चंडीगढ़  कनाडा में मशहूर कमेडियन कपिल शर्मा के कैफे केप्स कैफे पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को कनाडा सरकार ने डिपार्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी इनकी शिनाख्त नहीं बताई गई है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह सभी यह कार्रवाई दा कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) की तरफ से की गई है। एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी मूल के व्यवसाय मालिकों को निशाना बनाकर चल रहे जबरन वसूली नेटवर्क से जुड़े एक जांच के बाद तीन भारतीय नागरिकों को निर्वासित कर दिया है। 7 नवंबर को घोषित ये निर्वासन, बीसी एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स के तहत किया गया पहला निर्वासन है, जो सीबीएसए, आरसीएमपी और स्थानीय पुलिस एजेंसियों का एक संयुक्त अभियान है। 40 सदस्यीय टास्क फोर्स की स्थापना इस वर्ष के प्रारंभ में प्रांत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूहों के विरुद्ध खुफिया जानकारी और प्रवर्तन प्रयासों के समन्वय के लिए की गई थी। सीबीएसए अधिकारियों के अनुसार, 78 अतिरिक्त विदेशी नागरिक वर्तमान में कनाडा में प्रवेश की संदिग्ध अयोग्यता के लिए आव्रजन जांच के दायरे में हैं, जिनमें जबरन वसूली के मामलों से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों से संभावित संबंध भी शामिल हैं। 2025 की शुरुआत में ब्रिटिश कोलंबिया में जबरन वसूली के मामले तेजी से बढ़े हैं। अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके व्यवसाय मालिकों से क्रिप्टोकरेंसी भुगतान की मांग कर रहे हैं। मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे हिंसा और आगजनी पर उतर आए। सरी, लोअर मेनलैंड और फ्रेजर वैली के कई छोटे व्यवसाय हैं। जिनपर हमले हुए हैं। इनमें सरी का बार-बार निशाना बनाया जाने वाला केप्स कैफे भी शामिल है। हालांकि अधिकारियों ने निर्वासित व्यक्तियों की पहचान, राष्ट्रीयता या गंतव्य का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया है। लेकिन, कानून प्रवर्तन सूत्रों से पता चलता है कि इस नेटवर्क में शामिल कई पीड़ित और अपराधी पंजाबी मूल के हैं। सीबीएसए ने आगे की जानकारी न देने के कारणों के रूप में परिचालन सुरक्षा संबंधी चिंताओं और आव्रजन एवं शरणार्थी संरक्षण अधिनियम के तहत गोपनीयता प्रावधानों का हवाला दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह निष्कासन बीसी के पंजाबी व्यापारिक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाकर हाल ही में हुई हिंसा और धमकी के पीछे के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।