samacharsecretary.com

कराची में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की मौत पर अमेरिकी दूतावास के बाहर पुलिस से झड़प

इस्लामाबाद ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए। रविवार को माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा और प्रदर्शनकारियों की कानून-व्यवस्था बलों से झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को तेहरान में हुए संयुक्त अमेरिकी-इस्राइली हवाई हमलों में खामेनेई की मौत के बाद गुस्सा भड़का। 1989 में आयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे और तीन दशक से अधिक समय तक देश का नेतृत्व किया। पुलिस की कार्रवाई, कई लोग घायल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोग घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल कराची पहुंचाया गया। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक आजाद खान से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।  

पाकिस्तान-बांग्लादेश की नई हवा यात्रा: कराची में लैंडिंग, भारत के एयर स्पेस पर सवाल

कराची  पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 14 साल बाद एक बार फिर सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है. बांग्लादेश की राष्ट्रीय एयरलाइन बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने ढाका से कराची के लिए पहली सीधी उड़ान शुरू की. इस कदम को दोनों देशों के बीच रिश्तों में अहम सुधार के तौर पर देखा जा रहा है. पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) के अनुसार, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस का विमान गुरुवार रात कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. विमान के पहुंचने पर पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी दी गई, जो किसी नई या ऐतिहासिक उड़ान के स्वागत का प्रतीक मानी जाती है. पाकिस्तान कब पहुंचा प्लेन? फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, बिमान की उड़ान BG341 ने ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से रात 8.15 बजे उड़ान भरी और करीब तीन घंटे बाद रात 11.03 बजे कराची पहुंची. यह उड़ान पूरी तरह भरी हुई थी. कराची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी ने कहा कि बांग्लादेश के साथ सहयोग सिर्फ विमानन तक सीमित नहीं रहेगा. उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में व्यापार, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ सकता है. क्या भारत के ऊपर से गया प्लेन? इससे पहले ढाका में आयोजित उद्घाटन समारोह में बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन और पर्यटन सलाहकार शेख बशीरुद्दीन मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि ढाका-कराची रूट का मकसद दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाना, पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों के आपसी रिश्तों को मजबूत करना है. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में उड़ानों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी और किराया कम करने की कोशिश की जाएगी, ताकि आम लोगों के लिए यात्रा सस्ती हो सके. यह फ्लाइट भारत के ऊपर से गुजरी क्योंकि यही एकमात्र सीधा रास्ता है. क्योंकि फ्लाइट बांग्लादेश की थी ऐसे में उस पर कोई रोक नहीं लगी है. क्यों बंद हुई थी फ्लाइट? ढाका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर ने कहा कि यह कदम दोनों देशों के नेतृत्व की सोच और जनता की उम्मीदों के अनुरूप है. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच हवाई संपर्क बहाल करने को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अगस्त में पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार की ढाका यात्रा के दौरान दोनों देशों ने सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर सहमति जताई थी. उसी फैसले का नतीजा अब जमीन पर दिखाई दे रहा है. गौरतलब है कि राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीधी हवाई सेवाएं करीब 14 साल पहले बंद कर दी गई थीं. अब इस सेवा की बहाली को दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

धुएँ के गुबार में लिपटा कराची, मॉल में भीषण आग से हड़कंप

करांची पाकिस्तान के आर्थिक केंद्र कराची में शनिवार रात एक बहुमंजिला शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 3 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है जबकि करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग इतनी भयानक थी कि इसने मॉल की दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। रात 10 बजे का मंजर: गुल प्लाजा में मची चीख-पुकार यह हादसा कराची के व्यस्त इलाके में स्थित प्रसिद्ध गुल प्लाजा (Gul Plaza) में हुआ। आग रात करीब 10 बजे लगी जब अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार अगर यह आग दिन के व्यस्त समय में लगी होती तो हताहतों की संख्या सैकड़ों में हो सकती थी।   आग की वजह: ज्वलनशील सामानों का भंडार प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार मॉल के उस हिस्से में आग सबसे पहले भड़की जहां आयातित कपड़ों (Imported Clothes), गारमेंट्स और प्लास्टिक के घरेलू सामानों का बड़ा स्टॉक रखा था। प्लास्टिक और कपड़े जैसे ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग ने देखते ही देखते कई मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग लगने की सटीक वजह (जैसे शॉर्ट सर्किट या लापरवाही) स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पूरी तरह कूलिंग होने के बाद ही फॉरेंसिक जांच शुरू होगी।   घने धुएं के बीच दमकलकर्मियों की जद्दोजहद घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां और बचाव दल तुरंत पहुंच गए। टीवी फुटेज में दमकलकर्मी सीढ़ियों और पानी की तोपों (Water Cannons) के जरिए आग बुझाने की कोशिश करते दिखे। मॉल से निकलने वाला काला धुआं इतना घना था कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आई। कराची में मॉल में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। नवंबर 2023 में भी एक मॉल अग्निकांड में 10 लोगों की मौत हुई थी जिससे सुरक्षा इंतजामों पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।  

पाकिस्तान के कराची में 6 जगहों पर हिंसक फायरिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इंदौर भारत के परोड़ी देश पाकिस्तान के शहर कराची में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। 6 जगहों पर फायरिंग में 4 लोगों के मौत की खबर आ रही है। फायरिंग की घटनाएं शनिवार की बतायी जा रही है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि कुछ लूटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कराची शहर में लूटपाट के इरादे से कई जगहों पर फायरिंग की गई है। शहर के इकबाल मार्केट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एलपीजी की दुकान पर लूटपाट के दौरान फायरिंग हुई। जिसमें दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान दुकानदार ने अपनी जान बचाने के लिए लुटेरों के हाथ से बंदूक छीन ली और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इसमें लुटेरे को भी गोली लगी। फायरिंग की दूसरी घटना कराची शहर के शेरपाओ इलाके में हुई, यहां एक व्यक्ति को सरेआम गोली मार दी गई। व्यक्ति अपनी बाइक पर जा रहा था। इस दौरान दो लोगों ने उसका पिछा किया और बीच सड़क उसके सिर पर 3 गोलियां दाग दी। उस व्यक्ति की भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एनकाउंटर में एक की मौत कराची में मलिर में बकरा पीरी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान अपराधी को गोली लगी और उसकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि मृतक एक पेशेवर लुटेरा था, एसएसपी के अनुसार मृतक काठीवाड़ी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और गैंग-वॉर में भी शामिल था। महिला को मारी गोली इसके अलावा, कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट सेंटर में भी गोली बारी हुई। यहां एक महिला को गोली मार दी गई। महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक अन्य स्थान पर फायरिंग में मजदूर को गोली लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की ओर से इन सभी मामलों को लेकर जानकारी दी गई है। लेकिन पाकिस्तान में इस तरह की सरेआम हत्याएं और गोलीबारी की घटनाएं तो आम हो गई हैं। पड़ोसी देश में सूरक्षा और व्यवस्था की बदहाली की प्रमाण हैं। एक ही शहर के 6 जगहों पर गोलीबारी और 4 लोगों की मौत।