Khatu Shyam Bus Service: गोहाना से खाटूश्याम धाम तक सीधी बस, ट्रायल सफल; जल्द होगा उद्घाटन
सोनीपत राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसे लिए 19 से 21 अक्टूबर तक इस रूट पर बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा।अब परिवहन मंत्री के कार्यक्रम के अनुसार बस सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। मंत्री हरी झंडी दिखाकर बस को विधिवत रवाना करेंगे। खाटूश्याम धाम तक बस सेवा के शुरू होने से गोहाना और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। उन्हें यात्रा के दौरान बार-बार बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। रोडवेज की यह बस गोहाना से चलकर लाखनमाजरा, महम, भिवानी, जुई, लोहारू, पिलानी, चिड़ावा और सीकर होते हुए खाटूश्याम जी पहुंचेगी। सोनीपत से भी शुरू हुई थी सेवा खाटूश्याम धाम के लिए सोनीपत बस अड्डा से बस सेवा शुरू की थी, लेकिन यात्रियों की कमी के चलते इस रूट पर बुकिंग कम रही और अब इसके नारनौल तक चलाया जा रहा है। यह बस सोनीपत से खरखौदा, सांपला, झज्जर, रेवाड़ी होते हुए नारनौल तक पहुंची है। गोहाना से खाटूश्याम जी गोहाना से प्रस्थान: सुबह 10:00 बजे महम: सुबह 11:15 बजे भिवानी: दोपहर 12:00 बजे लोहारू: दोपहर 1:30 बजे झुंझुनू: दोपहर 3:30 बजे सीकर: शाम 5:30 बजे खाटूश्याम जी आगमन: शाम 6:15 बजे खाटूश्याम जी से गोहाना वापसी खाटूश्याम जी से प्रस्थान: सुबह 7:00 बजे सीकर: सुबह 8:00 बजे झुंझुनू: सुबह 10:00 बजे लोहारू: दोपहर 12:00 बजे भिवानी: दोपहर 1:30 बजे गोहाना आगमन: दोपहर 3:30 बजे तीन दिन तक चला ट्रायल सफल रहा है। अब परिवहन मंत्री के कार्यक्रम के अनुरूप औपचारिक उद्घाटन की तिथि निर्धारित की जाएगी। इसे बाद बस का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा। -संजय कुमार, जीएम, सोनीपत रोडवेज