samacharsecretary.com

किडनी की बीमारी से दिल पर कैसे पड़ता है असर? हाई BP से हार्ट फेल्योर तक, जानें पूरा कनेक्शन

किडनी और हृदय शरीर के दो अलग-अलग अंग जरूर हैं, लेकिन इनके काम एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। किडनी खून से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स पदार्थ को बाहर निकालने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, फ्लूइड बैलेंस, इलेक्ट्रॉलाइट्स और लाल रक्त कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में भी भूमिका निभाती है। जब गंभीर किडनी रोग होने से किडनी की कार्यक्षमता लगातार कम होती है, तो शरीर में ऐसे कई बदला व होने लगते हैं जो हृदय स्वास्थ्य पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं। यही वजह है कि किडनी रोग होने पर विशेषज्ञ मरीज को हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने की सलाह देते हैं। किडनी रोग और हार्ट डिजीज का आपस में क्या कनेक्शन है? स्वस्थ किडनी शरीर में पानी और सोडियम का संतुलन बनाए रखने, शरीर की टॉक्सिन्स प्रोडक्ट्स को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर ये प्रक्रियाएं प्रभावित हो सकती हैं। एनसीबीआई के अनुसार क्रोनिक किडनी डिजीज में हाई बीपी, फ्लूइड रिटेशन, एनीमिया, सूजन, ऑक्सीडेटिव तनाव और मिनरल असंतुलन जैसे कई कारक एक साथ हृदय प्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं। सीकेडी में हृदय रोग के मेकेनिज्म पर हुए रिव्यू में एनीमिया, वैस्कुर कैल्सीफिकेशन, यूरेमिक टॉक्सिन, ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन जैसे कारकों के बारे में बताया गया है, हालांकि हर तंत्र के लिए सीधा कारण संबंध साबित नहीं हुआ है। किडनी में आई परेशानी दिल और नसों के लिए काम का बोझ बढ़ा सकती है, जबकि हार्ट डिजीज भी किडनी के कार्य को प्रभावित कर सकती है। किडनी कमजोर होने पर ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ सकता है? किडनी बीमारी से हार्ट पर क्या असर होता है किडनी ब्लड प्रेशर रेगुलेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब क्रोनिक किडनी डिजीज में किडनी सोडिमया और पानी को पर्याप्त मात्रा में बाहर नहीं निकाल पाती, तो शरीर में फ्लूइड की मात्रा बढ़ सकती है। इसके अलावा किडनी डिजीज में रेनिन-एंजियोटेंसिन-एल्डोस्टेरोन प्रणाली (RAAS – एक हार्मोनल प्रणाली है जो रक्तचाप और तरल पदार्थों के संतुलन को नियंत्रित करती है) में बदलाव भी ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती है। एनसीबीआई के अनुसार इसलिए सीकेडी में हाई ब्लड प्रेशर बहुत कॉमन समस्या बन सकती है। रिसर्च में बताया गया है कि किडनी के कार्य घटने के साथ हाइपरटेशन का जोखिम बढ़ सकता है और ब्लड प्रेशर से कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। शरीर में फ्लूइड जमा होने से हार्ट पर क्या असर पड़ता है? एनसीबीआई के अनुसार किडनी कार्यक्षमता कम होने पर शरीर से अतिरिक्त सोडियम और पानी निकालने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इससे शरीर में अतिरिक्त तरल जमा होने की स्थिति बन सकती है। जब फ्लूइड की मात्रा बढ़ती है, तो हार्ट को अधिक मात्रा में ब्लड पंप करना पड़ सकता है। लंबे समय तक ओवरलोड रहने पर हार्ट के ऊपर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और कुछ मरीजों में हार्ट फेलियर का जोखिम बढ़ सकता है। सीकेडी में सोडियम और वाटर रिटेंशन को वॉल्यूम ओवरलोड तथा लेफ्ट वेंट्रिकुलर हाइपरट्रॉफी से जोड़ने वाली सबूत उपलब्ध है। किडनी रोग में नसों का डैमेज क्यों बढ़ सकता है? किडनी बीमारी से हार्ट पर क्या असर होता है क्रोनिक किडनी डिजीज केवल किडनी के अंदर मौजूद सरंचना को प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे वैस्कुलर सिस्टम पर भी असर डाल सकती है। किडनी रोग में यूरेमिक टॉक्सिन, ऑक्सीडेटिव तनाव, एंडोथेलियल डिसफंक्शन और सूजन जैसे कारक रक्त वाहिकाओं की सामान्य कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं। एनसीबीआई के अनुसार शोध में सीकेडी और हृदय रोग के बीच इस तरह के कई तरीकों की पहचान की गई है। इसके अलावा सीकेडी में वैस्कुलर कैल्सीफिकेशन यानी रक्त वाहिकाओं की दीवारों में कैल्शियम-फॉस्फेट जमा होने की समस्या पर भी विस्तार से विचार किया गया है। इससे धमनियों की लोच कम हो सकती है और वे अत्यधिक कठोर हो सकती हैं। किडनी रोग वाले व्यक्ति में हृदय स्वास्थ्य की निगरानी भी जरूरी है। हालांकि सीकेडी का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति को हार्ट अटैक या हार्ट फेल्योर निश्चित रूप से होगा। जोखिम व्यक्ति में किडनी रोग की गंभीरता और डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल जैसे अन्य कारकों पर भी निर्भर करते हैं। समय पर किडनी रोग की पहचान, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य जोखिम कारकों को मैनेज करना और डॉक्टर की नियमित निगरानी से दोनों अंगों के स्वास्थ्य बनाने में मदद मिल सकती है।

हाई बीपी बना किडनी रोग का बड़ा कारण, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा खतरा

 लखनऊ गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे करीब 80 फीसदी रोगी उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। राजधानी लखनऊ स्थित पीजीआई के गुर्दा रोग विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है। डेढ़ माह के दौरान ओपीडी में आए छह हजार मरीजों में से 4800 में उच्च रक्तचाप पाया गया। इनमें से अधिकांश को अपने बढ़े हुए रक्तचाप की जानकारी नहीं थी। नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नारायण प्रसाद ने उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर बताया है। शुरुआत में इसके कोई लक्षण नहीं दिखते, जिससे रोगी अनजान रहते हैं। बढ़ा हुआ रक्तचाप दिल को खून पहुंचाने वाली धमनियों को नुकसान पहुंचाता है। इससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। रोजाना लगभग 350 गुर्दा रोगी इलाज के लिए आते हैं लंबे समय तक अनियंत्रित रक्तचाप गुर्दा रोग, दिल का दौरा और मस्तिष्क आघात का खतरा बढ़ाता है। गुर्दे की बीमारी, थायराइड विकार और कुछ हार्मोन की अधिकता भी रक्तचाप बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। संस्थान के बाह्य रोगी विभाग में रोजाना लगभग 350 गुर्दा रोगी इलाज के लिए आते हैं। डॉ. नारायण प्रसाद ने बताया कि उच्च रक्तचाप के शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते हैं। यह स्थिति धीरे-धीरे दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचाती है। इससे गुर्दे की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है और जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। तनाव खराब कर रहा युवाओं की किडनी मड़ियांव निवासी एक 40 वर्षीय युवक की दोनों गुर्दे लंबे समय तक अनियंत्रित रक्तचाप के कारण खराब हो गए। वह अब हफ्ते में एक या दो बार डायलिसिस करवा रहा है। इसी तरह, अस्पतालों में 30 से 45 वर्ष तक के युवाओं में उच्च रक्तचाप के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस आयु वर्ग में कई लोगों में गुर्दे संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। ये हैं कारण गुर्दा रोग, हार्मोनल और थायराइड विकार, मोटापा, गर्भावस्था तथा बिना डॉक्टर की सलाह दवाओं का सेवन इसके प्रमुख कारण हैं। बचाव के उपाय     रोजाना पांच ग्राम से ज्यादा नमक न खाएं और नियमित कसरत करें।     रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे को काबू में रखें।     धूम्रपान व शराब से दूरी बनानी चाहिए। ओपीडी में आ रहे 40 फीसदी युवा केजीएमयू नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विश्वजीत ने बताया कि पिछले पांच से दस वर्षों में युवाओं में हाइपरटेंशन के मामलों में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि देखी गई है। ओपीडी में रोज 150 मरीज आते हैं। इसमें से करीब 50 फीसदी से अधिक हाइपरटेंशन के मरीज होते हैं। इसमें 30 से 40 प्रतिशत मरीज 25 से 40 वर्ष के बीच में होते हैं। बड़ी संख्या में लोगों को यह पता ही नहीं चलता कि उन्हें हाई बीपी है। धिक स्क्रीन टाइम से भी बढ़ रही बीपी डॉ. विश्वजीत ने बताया लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप इस्तेमाल करने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल और एड्रेनालिन ज्यादा रिलीज होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। कम नींद और शारीरिक गतिविधि की कमी भी जोखिम बढ़ा रही है। इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज लगातार सिर दर्द, चक्कर आना, सांस फूलना, धुंधला दिखाई देना, थकान, बेचैनी और सीने में दर्द।