samacharsecretary.com

KKR की हार का कारण बने दो बड़े ब्लंडर्स, रन ‘चोरी’ का लालच पड़ा भारी

 कोलकाता  क्या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी गलती से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  के ख‍िलाफ 2 मार्च को हारी? क्या उसे बिना वजह का र‍िस्क लेना भारी पड़ा, अगर वो 2 रन आउट नहीं होते तो शायद स्कोरकार्ड में र‍िजल्ट कुछ और होता… कुल म‍िलाकर वो दो ब्लंडर ही कोलकाता के लिए भारी पड़े और अंतत: उसे मैच हारना पड़ा।  कोलकाता के 25.20 करोड़ी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन रन आउट हुए और अंगकृष रघुवंशी भी रन आउट हुए, खास बात यह रही कि एक मौके पर रघुवंशी रनआउट होते ही भी बचे थे. जब रघुवंशी बचे तो उस मौके पर कैमरन आउट होकर वापस लौटे. हालांकि इस पर खूब बवाल भी हुआ, पर न‍ियमत: कैमरन ग्रीन ही आउट थे, और इस बारे में आकाश चोपड़ा ने भी भी व‍िस्तार से समझाया।  कैमरन ग्रीन छठे ओवर में तीसरे विकेट के रूप में 2 रन बनाकर आउट हुए, उस समय कोलकाता का स्कोर 74/3 हुआ. वहीं अंगकृष रघुवंशी जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 120/4 हो गया और यह 11वें ओवर की बात थी. कोलकाता की टीम 227 रनों का टारगेट चेज कर रही थी. लेकिन वो 4 ओवर पहले ही 161 रन पर 16 ओवर्स में स‍िमट गई।  सोच‍िए अगर कोलकाता के ये दो रन आउट नहीं होते और टीम ने पूरे ओवर खेले होते तो नतीजा उनके खाते में जा सकता था।  तेज शुरुआत के बाद भी ढह गई KKR, रनआउट ने पलट दिया पूरा मैच KKR की पारी में दो अलग-अलग अंदाज साफ दिखे, लेकिन अंत में नतीजा एक ही रहा, करारी हार. अज‍िंक्य रहाणे जहां 10 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर धीमे नजर आए, वहीं फ‍िन एलन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए।  एलन ने महज 7 गेंदों में 28 रन ठोक दिए. उनकी हर स्कोरिंग शॉट बाउंड्री थी, चाहे चौका हो या छक्का. हालांकि, पारी की 9वीं गेंद पर उनका विकेट गिर गया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और उसी आक्रामक अंदाज को जारी रखा।  जब SRH ने अभ‍िषेक शर्मा की पार्ट-टाइम स्पिन का इस्तेमाल किया, तो रघुवंशी ने लगातार दो छक्के जड़ दिए. KKR ने महज 20 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए, जो टीम की तेज शुरुआत को दर्शाता है।  तेज शुरुआत के बावजूद KKR की पारी का टर्निंग पॉइंट पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आया. रघुवंशी ने एक गैर-जरूरी रन के लिए कॉल किया, जिससे कैमरन रनआउट हो गए. इस समय तक टीम 74 रन बना चुकी थी, लेकिन तीन विकेट गिरने से दबाव बन गया।  रघुवंशी ने अपनी पारी के दौरान बाउंड्री लगाना जारी रखा, लेकिन अपनी फिफ्टी के बाद वह भी रनआउट हो गए. इस बार र‍िंकू स‍िंह के साथ उनका तालमेल फ‍िट नहीं बैठा और वो रन आउट हो गए. हालांकि जिस गेंद पर रघुवंशी रन आउट हुए, वो कहीं से भी रन नहीं था क्योंकि गेंद फील्डर के हाथ में थी, खुद र‍िंंकू भी रघुवंशी से इस बात पर नाराज द‍िखे।  KKR की पूरी पारी में सिर्फ एक ही अहम साझेदारी हुई, वो भी 46 रन की. यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनी. र‍िंकू सिंह ने 35 रन की उपयोगी पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने रिंकू का विकेट लेकर KKR की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया. टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 4 ओवर पहले ही 161 रन पर सिमट गई।  हेड-अभिषेक की आग, क्लासेन का तूफान  इससे पहले SRH ने 226/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच 65 रन से अपने नाम कर लिया. यह इस सीजन में SRH की पहली जीत भी रही. पारी की शुरुआत धमाकेदार रही, जब ओपनर्स ने सिर्फ 5.2 ओवर में 82 रन जोड़ दिए. दोनों बल्लेबाजों ने 21-21 गेंदों में 40-40 रन बनाकर KKR के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.अभ‍िषेक ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 253 से ज्यादा रहा।  हालांकि, बीच में SRH की पारी थोड़ी लड़खड़ाई, जब टीम ने 6 गेंदों में 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद हेनर‍िक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 35 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेलकर स्कोर को फिर से पटरी पर ला दिया।  आखिरी ओवर्स में नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली, जिससे टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही. फ‍िर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम बाउंड्री लगाकर स्कोर को 226 तक पहुंचाया। 

‘हिंदुओं की भावनाओं से बार-बार मत खेलो’ — कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का KKR और IPL पर बड़ा बयान

मुंबई कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने को लेकर शाहरुख खान की टीम केकेआर (KKR) को चेतावनी दी है। IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल किए जाने पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सीधे तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम लेते हुए कहा कि IPL से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर करो। हिंदुओं की भावनाओं से बार-बार मत खेलो। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमने कहा था बांग्लादेश का कोई क्रिकेटर नहीं आना चाहिए। मने सर्च करवाया कि किस किस आईपीएल की टीम में बांग्लादेशी है। हमने यहां से जाकर सर्च करवाया कि किस किस टीम में बांग्लादेशी है। एक बांग्लादेशी क्रिकेटर है, मात्र एक, जो आईपीएल में खरीदा गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह खिलाड़ी मुंबई से जुड़ी एक टीम द्वारा खरीदा गया है और इसी बात को लेकर वे नाराजगी जता रहे हैं। देवकीनंदन ने आगे कहा कि आज इस कथा में बैठकर हम उससे यह कह देना चाहते हैं, अगर तुम्हें हिंदुओं से प्रेम है, अगर तुम्हें भारत से प्रेम है और अगर हिंदुओं के मरने का दुख तुमको भी है… तो मिस्टर केकेआर उस खिलाड़ी को बांग्लादेश के खिलाड़ी को अपनी टीम से निकाल कर बाहर करो। तुरंत बाहर करो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे KKR के बहिष्कार के लिए मजबूर होंगे। हीरो बनाने वाले जीरो भी बना सकते हैं देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि मिस्टर केकेआर भूलना मत, तुमको हिंदुस्तानियों ने हीरो बनाया है। जो हीरो बना सकता है वो जीरो भी बना सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी समय है संभलने और सुधरने का, वरना समय उल्टी दिशा में बहने लगेगा और तब कोई नहीं बचा पाएगा। 9 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया है खिलाड़ी अपने बयान में उन्होंने खिलाड़ी की कीमत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया है। वो पैसा कहां जाएगा? उसका प्रयोग क्या होगा? तमाम हिंदू मारे जाएंगे। उन्होंने दर्शकों से सवाल करते हुए कहा कि अगर KKR ने उस खिलाड़ी की कैंसलेशन नहीं की तो यह बहुत बड़ा खेला होगा।