samacharsecretary.com

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, कुलदीप की जगह गुरनूर बराड़ की एंट्री

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। पुरुष चयन समित ने कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जबकि उनके स्थान पर गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने 14 नवंबर, शनिवार, को जारी मीडिया एडवाइजरी में बताया कि "पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर, 2026 से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ को भारतीय टीम में शामिल किया है। कुलदीप यादव को भारत में चल रहे घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए टेस्ट टीम से रिलीज किया जाएगा।" बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के टीम से जुड़ने की खबर भी साझा किया। लिखा- "इस बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत वेलिंगटन में टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ गए हैं।" बोर्ड ने आगे बताया कि गुरनूर अब टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ेंगे और पांचवें ODI के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। आखिरी ODI के लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं होगा। भारत की अपडेटेड टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़। भारतीय तेज गेंदबाजी होगी मजबूत भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपयिनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट टीम चौथे स्थान पर है और उसे टॉप टू में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ इस दो मैचों की सीरीज को जीतना होगा और इसके अलावा पांच मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया से अपने घर पर खेलनी है, जिसमें बड़ी जीत जरूरी है। गुरनूर बराड़ के न्यूजीलैंड सीरीज में शामिल किए जाने से भारत को एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प मिलेगा। ऐसे में भारत की गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत हो जाएगी। भारत के गेंदबाजी आक्रमण में अनुभवी मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं, जबकि आकाश दीप और गुरनूर बराड़ क साथ प्रसिद्ध कृष्णा के होने से ज्यादा विकल्प मिलते हैं। हालांकि, कुलदीप के जाने के बाद भारत के पास कोई विशेषज्ञ और कलाई स्पिनर टीम में नहीं है। दो स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा हैं। पांचवें वनडे के लिए भारत की अपडेटेड वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर) उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ा बदलाव? अर्शदीप IN, कुलदीप OUT — 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम

अहमदाबाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम अब सुपर-8 राउंड में जाने से पहले अपनी लय को और और धार देना चाहती है. इसी क्रम में वो आज (18 फरवरी) को नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में खेलने के लिए उतरेगी. भारत ने 15 फरवरी को ही पाकिस्तान को 61 रनों से हराया और यह बात भी साब‍ित की सूर्या एंड कंपनी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है.  वहीं अहमदाबाद में जब भारतीय टीम का फोकस नीदरलैंड्स अब टीम का फोकस बड़े स्कोर खड़े करने पर है, क्योंकि अब तक 209 से अधिक का स्कोर नहीं बन पाया है.  क्या होगा टी20 वर्ल्ड कप में 300 पार का स्कोर?  सवाल यह है क्या भारतीय टीम नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ 300 प्लस का स्कोर बना पाएगी, क्योंकि आज तक टी20 वर्ल्ड कप के इत‍िहास में 300 प्लस का स्कोर नहीं बन पाया है. टी20 वर्ल्ड कप के इत‍िहास में सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका ने 260 साल 2007 में केन्या के ख‍िलाफ बनाया था. वहीं भारत का टी20 वर्ल्ड कप में हाइएस्ट स्कोर 218 है, यह भी 2007 में इंग्लैंड के ख‍िलाफ आया था.  अहमदाबाद की पिच, क्या होगी चौकों-छक्कों की बरसात? यह मैच अहमदाबाद में शाम 7 बजे से है. जहां रात के मुकाबलों में बड़े स्कोर का ट्रेंड रहा है. पिछले पांच में से चार नाइट मैचों में पहली पारी 210 से ऊपर गई है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है, ताकि विपक्ष पर दबाव बनाया जा सके. नीदरलैंड्स की चुनौती को हल्के में नहीं ले सकता भारत नीदरलैंड्स इस टूर्नामेंट में सिर्फ भाग लेने नहीं आया है. वह पाकिस्तान को लगभग हराने की स्थिति में पहुंचा था और नामीबिया पर जीत दर्ज कर चुका है. टीम यह साबित करना चाहेगी कि वह बड़ी टीमों के लिए सिर्फ अभ्यास मैच नहीं है. वैसे भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 इत‍िहास में केवल एक ही मुकाबला 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था, ज‍िसे भारत ने 56 रनों से जीता था.  क्या अभ‍िषेक का फॉर्म वापस लौटेगा? टूर्नामेंट में अब तक अभिषेक का आगाज निराशाजनक रहा है. गोल्डन डक, फिर बीमारी, फिर चार गेंद में आउट. हालांकि टीम मैनेजमेंट को उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है और सुपर-8 से पहले एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है. दूसरी ओर नीदरलैंड्स शुरुआती ओवरों में ऑफ-स्पिन का इस्तेमाल कर उन्हें फिर से जकड़ने की कोशिश कर सकता है. आर्यन दत्त नई गेंद से यह भूमिका निभाते रहे हैं और यह रणनीति फिर देखने को मिल सकती है. कैसा रहेगा टीम इंड‍िया का कॉम्ब‍िनेशन? भारतीय टीम की चोट संबंधी चिंताएं लगभग खत्म हो चुकी हैं. तेज पिच को देखते हुए टीम प्रबंधन अतिरिक्त पेस विकल्प के साथ उतर सकता है. ऐसे में अर्शदीप की वापसी और कुलदीप को आराम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. वहीं देखना होगा कि जसप्रीत बुमराह और हार्द‍िक पंड्या को टीम इंड‍िया का मैनेजमेंट आराम देता है नहीं. वैसे स‍ितांशु कोटक किसी भी ख‍िलाड़ी को आराम देने की बात से प्रीमैच कॉन्फ्रेंस में इनकार कर चुके हैं.  नीदरलैंड्स भी अपने तेज गेंदबाजों में रोटेशन करता रहा है और परिस्थितियों के अनुसार अंतिम संयोजन तय करेगा. भारत का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स संग मुकाबले से पहले जानें भारत ने लिमिटेड-ओवर ICC टूर्नामेंट में लगातार 16 मैच जीते हैं.यह सिलसिला पिछले विश्व कप फाइनल के बाद से जारी है.इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत चारों बार नीदरलैंड्स को हरा चुका है. नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड,  बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट,  लोगान वैन बीक,  आर्यन दत्त,  रोलोफ वैन डेर मर्व, 10 और 11 – काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन और पॉल वैन मीकेरेन में से भारत की नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती