samacharsecretary.com

नीम करोली बाबा के 4 जीवन सूत्र, जो बदल सकते हैं आपकी सोच और जीवन

नीम करोली बाबा के 4 जीवन-बदलने वाले सूत्र नीम करोली बाबा सादगी और भक्ति के प्रतीक थे.  उनका मानना था कि सुख-समृद्धि पाने के लिए किसी कठिन अनुष्ठान की जरूरत नहीं है, बस कुछ छोटी बातों को जीवन में उतारना काफी है. 1. हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें बाबा हनुमान जी के परम भक्त थे.  उनका कहना था कि हनुमान चालीसा की हर पंक्ति एक मंत्र की तरह है.  जो व्यक्ति रोजाना पूरी श्रद्धा के साथ सुबह-शाम हनुमान चालीसा पढ़ता है, उसके जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं. 2. गुरु का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लें जीवन में एक गुरु का होना बहुत जरूरी है.  उनके अनुसार, जिसने गुरु चुन लिया, उसे उनके सानिध्य में रहते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए.  गुरु का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूंजी है, जो इंसान को सही दिशा दिखा कर उसे भटकने नहीं देता. 3. बुरे वक्त में धैर्य रखें जीवन है तो उतार-चढ़ाव तो आएंगे ही. बाबा सिखाते थे कि कठिन समय में घबराना नहीं चाहिए.  हर अंधेरी रात के बाद सवेरा जरूर होता है. यदि आप अपनी ईश्वर/शक्ति पर पूरा भरोसा रखेंगे, तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आसान हो जाएगी. 4. धन का सही इस्तेमाल करें असली अमीर वह नहीं है जिसके पास बहुत पैसा है, बल्कि वह है जो धन को सही जगह खर्च करता है. नीम करोली बाबा कहते थे कि अपने धन का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों की सेवा और परोपकार में लगाना चाहिए.  जो पैसा दूसरों की भलाई में काम आता है, वह कभी कम नहीं होता, बल्कि बरकत लेकर आता है.

अच्छे लोग हमेशा नहीं जीतते”: चाणक्य नीति में सफलता की कड़वी सच्चाई

 आपने अनगिनत बार सुना होगा कि अच्छे बनो, सबका भला सोचो, धैर्य रखो. लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि अच्छे लोग सिर्फ कहानियों की किताबों में जीतते हैं, असल जिंदगी में नहीं. यह बात आपको अभी गलत लग रही होगी, लेकिन यही वह सच है जिससे कोई बच नहीं सकता है. दुनिया में वही लोग आगे बढ़ते हैं, जो समय के साथ अपनी सोच और नीति बदलना जानते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर सच्ची सफलता चाहिए, तो सिर्फ अच्छाई नहीं, नीति भी सीखनी पड़ेगी. यानी जरूरत पड़ने पर बुरा बनने का साहस भी रखना होगा, वरना दुनिया आपको कुचलकर आगे बढ़ जाएगी. अच्छाई कब बन जाती है कमजोरी? यह दुनिया मासूमों की नहीं, समझदारों की है. यहां अच्छाई को अक्सर कमजोरी, डर और इस्तेमाल करने लायक स्वभाव समझ लिया जाता है. लोग आपकी शांति को आपकी सीमा समझ लेते हैं. आपके त्याग को मूर्खता कह देते हैं. आपकी चुप्पी को आपकी हार मान लेते हैं लेकिन चाणक्य कहते हैं कि, 'जो समय की चाल नहीं समझता, उसका अच्छा चरित्र भी उसे नहीं बचा सकता.' चाणक्य का सूत्र आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, 'अगर हर कोई आपसे खुश है, तो समझिए आपने कहीं न कहीं खुद से गद्दारी की है.' सबको खुश रखना सफलता नहीं है. असली जीत तब है जब आप सही के लिए अकेले खड़े हो सकें. तीन गुण जो हर व्यक्ति में जरूरी हैं लोमड़ी जैसी चालाकी- ताकि कोई आपकी मासूमियत का फायदा न उठा सके. कौवे जैसी बुद्धि- कब बोलना है और कब चुप रहना है. शेर जैसी निडरता- जरूरत पड़े तो दहाड़ सको. चाणक्य की सबसे बड़ी सीख अगर आप सांप हैं, तो जहर मत फैलाइए, लेकिन इतना जरूर दिखाइए कि आपके पास जहर है. यानी कि शांत रहिए, लेकिन कमजोर मत दिखिए, माफ कीजिए, लेकिन भूलिए मत, कम बोलिए, लेकिन सटीक बोलिए. श्रीकृष्ण से सीख जरा सोचिए कि श्रीकृष्ण अच्छे थे या बुरे? क्योंकि उन्होंने छल भी किया, रणनीति भी बनाई. लेकिन धर्म की रक्षा के लिए. वहीं दुर्योधन ने भी वही किया, लेकिन अपने अहंकार के लिए. दोनों की नीयत में फर्क था. इसलिए श्रीकृष्ण पूजे जाते हैं और दुर्योधन नकारे गए. असली समस्या क्या है? अच्छे लोग एक मानसिक जाल में फंस जाते हैं वे सबकी मदद करते हैं. खुद को पीछे रखते हैं और अंत में सबसे ज्यादा थके और टूटे हुए होते हैं. क्योंकि दुनिया आपकी अच्छाई नहीं, आपकी उपलब्धता देखती है. चाणक्य का गुरु मंत्र – लोगों के शब्द नहीं, उनकी नीयत पढ़ो. – जितना मीठा कोई बोले, उतना सतर्क रहो. – दूसरों की चाल समझो, अपनी चाल मत खोलो. – माफ करो, लेकिन सबक मत भूलो. – खुद को इतना मजबूत बनाओ कि कोई आपको तोड़ न सके.

इमाम हुसैन की सीख: गलत के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्ची इंसानियत है

इमाम हुसैन की ये सीख हमें बताती है कि अगर हमारे सामने कुछ गलत हो रहा है और हम चुपचाप उसे देख रहे हैं, तो हम भी उस गलत काम में साथ दे रहे हैं. गलत के आगे घुटने टेक देना हमें अंदर से कमजोर बना देता है. अपनी इज्जत की रक्षा करें इंसान की असली पहचान उसकी इज्जत और उसके उसूलों (सिद्धांतों) से होती है. इमाम हुसैन का जीवन हमें सिखाता है कि डरकर जीने से बेहतर है कि हम अपनी गरिमा के लिए खड़े हों.  जब आप अपनी इज्जत बचाने के लिए लड़ते हैं, तो आप यह दिखाते हैं कि आप एक स्वाभिमानी इंसान हैं. यह लड़ाई केवल अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को यह बताने के लिए होती है कि गलत के आगे झुकना नहीं चाहिए. इंसानियत का मतलब क्या है? अक्सर लोग समझते हैं कि इंसानियत का मतलब सिर्फ दान-पुण्य करना है, लेकिन असली इंसानियत का एक बड़ा हिस्सा यह भी है कि आप बुराई के खिलाफ आवाज़ उठाएं. यह संघर्ष जरूरी नहीं कि हमेशा लड़ाई-झगड़ा ही हो; कभी-कभी सच का साथ देना और गलत बात को गलत कहना भी बड़ा संघर्ष होता है. हम क्या सीख सकते हैं? आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी परेशानियों में उलझे रहते हैं और अपने आसपास हो रहे अन्याय को नजरअंदाज कर देते हैं. इमाम हुसैन की ये बातें हमें याद दिलाती हैं कि अगर आप सच के रास्ते पर हैं, तो आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है, निडर होकर सच का साथ देना ही सबसे बड़ी इंसानियत है.  

स्ट्रेंथ का विरोधाभास: हर गुण स्थिति के अनुसार ताकत भी और कमजोरी भी बन सकता है

इस विचार का अर्थ यह है कि कोई भी गुण अपने आप में न तो पूर्णतः अच्छा होता है और न ही बुरा, उसका मूल्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे किस हालात में और किस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं. इसे मनोविज्ञान की भाषा में स्ट्रेंथ का विरोधाभास (The Paradox of Strengths) कहा जाता है. इसे समझने के लिए क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज हर्ष भोगले का उदाहरण बहुत सटीक है. हर्ष भोगले क्रिकेट कमेंट्री की दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम हैं.  उन्हें क्रिकेट की आवाज कहा जाता है.  वे अपनी शानदार कमेंट्री के लिए बेस्ट स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं. खेल का मैदान  हो या जिंदगी का कोई भी दौर , हमेशा तर्क काम  नहीं आते, कभी-कभी स्थिति ऐसी होती है जहां  सिर्फ ठंडे तर्क नहीं, बल्कि जुनून और जोश की उम्मीद की जाती हैं. मान लीजिए, जब पूरा देश किसी रोमांचक मैच में अपनी टीम के लिए भावुक हो रहा हो, उस समय अगर कोई बहुत ज्यादा तार्किक बातें करे, तो कुछ लोगों को उनकी यही निष्पक्षता ठंडी या बे-मन वाली लग सकती है.  यहां उनकी वही खूबी (तार्किकता), जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है, उस विशेष स्थिति में एक चुनौती बन जाती है. इसका अर्थ यह नहीं है कि उनकी यह खूबी खराब है या उन्हें बदलने की जरूरत है. इसका सीधा सा मतलब यह है कि दुनिया में कोई भी गुण हर परिस्थिति के लिए एक समान रूप से सही नहीं होता. जो व्यक्ति यह समझ जाता है कि उसे अपनी कौन सी ताकत का इस्तेमाल कब और कितनी मात्रा में करना है, वही वास्तव में समझदार है. सफलता का रहस्य गुणों में नहीं, बल्कि संदर्भ की समझ (Understanding the Context) में छिपा है.

“लोग क्या कहेंगे” छोड़ो! असली जिंदगी तब शुरू होगी

संदीप माहेशवरी के मुताबिक हम एक ऐसे समाज में खुद को कैद नहीं करना चाहिए  जहां हमारी खुशियों का रिमोट कंट्रोल दूसरों के हाथों में है.  कोई हमारे बारे में क्या सोचता है, समाज में हमारी प्रतिष्ठा (Status) क्या है और लोग हमारी पोस्ट पर कितने लाइक्स दे रहे हैं. इसी अंधी दौड़ ने आज के युवाओं और प्रोफेशनल्स की मानसिक शांति को छीन लिया है.  दूसरों को प्रभावित (Impress) करने की चाहत में लोग अक्सर अपनी असलियत को छिपाने लगते हैं और एक नकली मुखौटा ओढ़ लेते हैं. इस दिखावे की संस्कृति का सबसे बुरा असर हमारे फैसलों और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है.  सिर्फ लोगों की वाह-वाही लूटने के लिए महंगे फोन, आलीशान शादियां या महंगी गाड़ियों के लिए कर्ज (Loan) लेना आज आम हो चुका है.  लेकिन सच तो यह है कि जिन लोगों को दिखाने के लिए आप कर्ज के दलदल में धंस रहे हैं, उन्हें आपकी दिक्कतों से कोई फर्क नहीं पड़ता.  जब महीने के आखिर में मानसिक तनाव और ईएमआई (EMI) का बोझ बढ़ता है, तब इंसान को समझ आता है कि उसने दूसरों के चक्कर में अपनी ही जिंदगी को मुश्किल बना लिया है. खुद के लिए जिएं, दूसरों के लिए नहीं जीवन में सच्ची सफलता और मानसिक सुकून तब मिलता है जब आप दूसरों की नजरों में उठने के बजाय खुद की नजरों में उठते हैं.  समाज की परवाह किए बिना अपनी आर्थिक सीमा (Financial Budget) में रहना और अपने करियर व गोल्स (Goals) पर फोकस करना ही असली समझदारी है. जिस दिन आप लोग क्या कहेंगे के इस सबसे बड़े मानसिक रोग से मुक्त हो जाएंगे, उस दिन आप खुलकर जीना शुरू कर देंगे. दूसरों की नकली दुनिया की तुलना अपने असली जीवन से करना बंद करें.  खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें, क्योंकि जब आप अंदर से मजबूत और आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे, तो समाज में आपकी असली वैल्यू अपने आप बढ़ जाएगी.

जीवन में आगे बढ़ने के लिए MS धोनी की 10 सबसे असरदार बातें

महेंद्र सिंह धोनी बेशक भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान हो। लेकिन वह दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों की लिस्ट में भी शामिल है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने जो उपलब्धियां कमाई हैं, उससे देश का नाम तो रोशन हुआ ही है। लेकिन उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस और पोस्ट मैच टॉक्स में जो बातें कही है, वह भी आज की जनरेशन के लिए किसी प्रेरणा (Inspiration) से कम नहीं है। अगर आप जीवन में हताश, परेशान और हारा हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आपको धोनी को सुनना चाहिए। क्योंकि रांची से आए उस लड़के का जीवन भी उतना आसान नहीं रहा है। जितना आज बाहर-बाहर से देखकर लगता है। आइए पढ़ते है, धोनी के 10 सबसे असरदार, प्रेरित करने वाले ऐसे मोटिवेशनल कोट्स जो आपको अपने गोल अचीव करने के लिए हमेशा जगाए रखेंगे। 1. आप भीड़ के लिए नहीं, देश के लिए खेलते हैं! धोनी के इस कोट का मतलब समझे? आप नहीं समझें! MS के इस कोट को आप इस तरह समझिए कि आप उन 4 लोगों के लिए अपना जीवन नहीं जी रहे। बल्कि आप अपना जीवन उनके लिए जी रहे हैं, जो आपसे प्यार करते हैं। फिर चाहे, वो आपके घर वाले हो या फिर आपके दोस्त! इसलिए अपने जीवन को हमेशा दूर का सोचकर जीना चाहिए। 2. अगर आप लगातार जीतते है, तो आपको अपनी उन कमियों के बारे में पता नहीं चलता, जिसे सुधारने की जरूरत है! कई बार लोग हारते ही निराश होकर टूट जाते हैं। लेकिन सच्चाई तो ये है कि हार हमें मजबूत बनकर ठोस वापसी करना सिखाती है। 3. फैसला शांति से लो, सफलता शोर मचाएगी! धोनी का ये कोट भले ही कहीं से प्रेरित लगे। लेकिन सच्चाई तो ये है कि आपको अपने जीवन के अहम और बड़े फैसले शांति से लेने है। बाकी सफलता अपने आप शोर मचा देगी। 4. मैं फील्ड पर अपना 100 प्रतिशत देने में विश्वास रखता हूं! बिल्कुल धोनी की तरह ही आप भी अपने जीवन में जो भी हासिल करना चाहते, उसके लिए 100 प्रतिशत दें। फिर नतीजा जो होगा, उससे निराशा नहीं होगी! 5. खुद पर विश्वास और हार्ड वर्क ही सफलता दिलाता है! धोनी का ये कोट हमें सिखाता है कि आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत ही हमेशा सफलता दिलाते हैं। 6. जब तक फुल स्टॉप नहीं आता, वाक्य (Sentence) खत्म नहीं होता! ये लाइन भले ही छोटी-सी हो। लेकिन इसका मतलब बहुत बड़ा है। लोगों के बोल भर देने से इंसान का करियर खत्म नहीं होता। याद रखें कि आप अपनी कहानी खुद लिख रहे हैं और अब जब चाहेंगे, तब उसका अंत होगा! 7. सीखकर, वहीं गलती दोबारा नहीं करनी है! गलती करना जिंदगी का हिस्सा है! लेकिन उससे सीखकर हमें उसे दोहराना नहीं। बल्कि ठीक करना है। 8. जीतने से ज्यादा हम हारने पर सीखते हैं! एमएस धोनी का ये कोट अगर आपने अपने जीवन में उतार लिया, तो आप हारने से भी नहीं डरेंगे और जीत आपके कदम चूमेगी! 9. हार को तब तक फेस करो, जब तक हार तुम्हें फेस करने में हार न जाए हार का तब तक सामना करिए, जब तक हार आपका सामना करते हुए हार न जाए। इस सिंपल-सी लाइन का मतलब हार से डरना नहीं है, बल्कि उससे सीखकर उसे हराना है। 10 अपने आप को कभी प्रेशर में मत आने दो! धोनी के इस कोट का मतलब है कि आपको कभी भी खुद को प्रेशर में नहीं आने देना। उल्टा हर हालात में खुद को शांत और धैर्यवान बनाए रखना है।

“मौके को पहचानें: आज का सुविचार जो आपकी जिंदगी बदल सकता है”

 जिंदगी में अक्सर हम यह सोचते हैं कि हमें सही मौके का इंतजार करना चाहिए, लेकिन सच यह है कि मौके हमेशा हमारे आसपास ही होते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि हम उन्हें पहचान पाते हैं या नहीं। “आज का सुविचार” हमें यही समझाता है कि अगर आप अपनी सोच और नजरिया बदल लें, तो हर दिन आपके लिए एक नया अवसर बन सकता है। सफलता कोई अचानक मिलने वाली चीज नहीं है, बल्कि यह सही समय पर लिए गए फैसलों और मेहनत का नतीजा होती है। इस आर्टिकल में दिए गए मोटिवेशनल कोट्स आपको जीवन में आगे बढ़ने और मौके को पहचानने की प्रेरणा देंगे। मौके को पहचानना सीखें “मौके हमेशा सामने होते हैं, बस उन्हें पहचानने की समझ और सही समय पर कदम उठाने की हिम्मत होनी चाहिए।” “जो इंसान हर परिस्थिति में अवसर ढूंढ लेता है, वही जिंदगी में आगे बढ़ता है और कामयाबी हासिल करता है।” इंतजार नहीं, एक्शन जरूरी है “जो लोग मौके का इंतजार करते रहते हैं, वे पीछे रह जाते हैं और जो तुरंत कदम उठाते हैं वही आगे निकल जाते हैं।” छोटी शुरुआत, बड़ी सफलता “हर बड़ी सफलता की शुरुआत छोटे कदम से होती है, इसलिए किसी भी मौके को छोटा समझकर नजरअंदाज न करें।” सोच बदलें, जिंदगी बदलेगी “जब आप अपनी सोच को सकारात्मक बना लेते हैं, तो हर मुश्किल में भी आपको एक नया मौका दिखाई देने लगता है।” डर को छोड़ें, आगे बढ़ें “डर हमें रोकता है, लेकिन जो इसे पीछे छोड़ देता है वही नए अवसरों को अपनाकर आगे बढ़ता है।” समय पर फैसला लें “सही समय पर लिया गया एक छोटा सा फैसला भी आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है।” मेहनत से ही पहचान बनती है “मौके तो सबको मिलते हैं, लेकिन मेहनत करने वाले ही उन्हें सफलता में बदल पाते हैं।” खुद पर भरोसा रखें “अगर आपको खुद पर विश्वास है, तो हर मौका आपके लिए सफलता का रास्ता बन सकता है।” आज से ही शुरुआत करें “कामयाबी खुद चलकर तभी आएगी जब आप आज से ही अपने सपनों के लिए कदम उठाना शुरू करेंगे।” इस सुविचार का सीधा सा मतलब है – मौके का इंतजार मत कीजिए, बल्कि उन्हें पहचानकर तुरंत काम करना शुरू करें। जब आप इस एक बात को अपने जीवन में उतार लेते हैं, तो सफलता धीरे-धीरे आपकी ओर खुद आने लगती है।

बीज की तरह उगने का संदेश: मात्शोना ध्लिवायो का प्रेरक विचार

व्हेन पीपल ट्राय टू बेरी यू, रिमाइंड योरसेल्फ यू आर अ सीड।" यानी जब लोग आपको दफनाने की कोशिश करें, तो खुद को याद दिलाएं कि आप एक 'बीज' हैं। – मात्शोना ध्लिवायो) जीवन में कई बार ऐसा लगता है कि चारों तरफ अंधेरा है। लोग आपकी आलोचना करते हैं, आपको नीचा दिखाते हैं, या आपकी मेहनत को मिट्टी में मिलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे हताश पलों के लिए प्रसिद्ध दार्शनिक मात्शोना ध्लिवायो (Matshona Dhliwayo) का यह विचार किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। आइए, इस गहरे विचार को समझते हैं। इस विचार का असली अर्थ इस कोट में एक बहुत ही खूबसूरत रूपक (Metaphor) है। जब हम किसी चीज को दफनाते हैं, तो उसका मतलब होता है उसका 'अंत'। लेकिन जब एक बीज को मिट्टी में दबाया जाता है, तो वह उसका अंत नहीं, बल्कि 'नई शुरुआत' होती है। लेखक कहना चाहते हैं कि जब दुनिया आपको दबाने, कुचलने या अंधेरे में धकेलने की कोशिश करे, तो घबराएं नहीं। वो अनजाने में आपको वही माहौल दे रहे हैं जो एक बीज को पेड़ बनने के लिए चाहिए। अंधेरा और दबाव ही आपको अंकुरित होने में मदद करेंगे। आपका 'दफन' होना दरअसल आपके 'उदय' होने की तैयारी है। कौन हैं मात्शोना ध्लिवायो? मात्शोना ध्लिवायो, जिम्बाब्वे में जन्मे और कनाडा में बसे एक प्रसिद्ध दार्शनिक, लेखक और उद्यमी हैं। वे अपनी 'विजडम कोट्स' के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उनकी लेखनी की खासियत यह है कि वे बहुत कम शब्दों में जीवन के सबसे मुश्किल सच को बड़ी सरलता से कह जाते हैं। उनकी किताबें आध्यात्मिकता, सफलता और व्यक्तिगत विकास पर केंद्रित होती हैं। आज के दौर में यह क्यों जरूरी है? आज 2026 में, हम एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां प्रतिस्पर्धा और मानसिक दबाव चरम पर है।     Workplace Politics: ऑफिस में कोई क्रेडिट ले जाता है या बॉस के सामने आपकी इमेज खराब करता है।     Social Media: लोग ट्रोल्स बनकर आपको नीचा दिखाते हैं।     Failures: कभी-कभी हालात हमें कर्ज या असफलता के बोझ तले दबा देते हैं। ऐसे समय में यह विचार हमें याद दिलाता है कि "प्रेशर कुकर" जैसी स्थिति ही हमें हीरा बनाती है। यह हमें 'विक्टिम' बनने की बजाय 'योद्धा' बनने की प्रेरणा देता है। इसे अपनी जिंदगी में कैसे उतारें? सिर्फ पढ़ने से कुछ नहीं होगा, इसे अमल में लाना जरूरी है। यहां 3 तरीके दिए गए हैं:     बीज जमीन के नीचे शोर नहीं मचाता, वह चुपचाप उगता है। जब लोग आलोचना करें, तो पलटकर जवाब देने की बजाय अपनी 'जड़ों' (Skills) को मजबूत करें। आपकी सफलता शोर मचाएगी।     लोग जो 'गंदगी' (नकारात्मकता) आप पर फेंक रहे हैं, उसे खाद समझें। वही गंदगी आपको पोषण देगी और आपको मजबूत बनाएगी।     दफन होने के तुरंत बाद पौधा नहीं निकलता। इसमें वक्त लगता है। अपने बुरे वक्त में खुद पर भरोसा रखें, आप खत्म नहीं हुए हैं, बस तैयार हो रहे हैं। मात्शोना ध्लिवायो का यह विचार हमें लचीलापन (Resilience) सिखाता है। अगली बार जब आपको लगे कि दुनिया का बोझ आपको दबा रहा है, तो मुस्कुराएं और खुद से कहें- "मैं खत्म होने वाला कचरा नहीं, मैं सृजन करने वाला बीज हूं।" मिट्टी के सीने को चीरकर बाहर आना ही आपकी नियति है। उगते रहिए!  

चाणक्य नीति: सफलता के लिए कौए से सीखें ये 5 महत्वपूर्ण गुण

चाणक्य नीति प्राचीन भारतीय आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई एक महत्वपूर्ण नीति-ग्रंथ है, जिसमें जीवन को सही दिशा देने वाली व्यावहारिक बातें बताई गई हैं. चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य भी कहा जाता है, मौर्य साम्राज्य के महान गुरु और रणनीतिकार थे. दरअसल, चाणक्य नीति एक ऐसी पुस्तक है, जिसमें इंसान को बताया गया है कि उसे जीवन में कैसे व्यवहार करना चाहिए, कैसे सही-गलत की पहचान करनी चाहिए और कैसे सफलता हासिल करनी चाहिए. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में यह भी बताया है कि इंसान अगर प्रकृति से सीख ले, तो जीवन आसान हो सकता है. उन्होंने कुछ पक्षियों और जानवरों के ऐसे गुणों का जिक्र किया है, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकता है. इन जीवों की आदतें हमें मेहनत, सतर्कता और समझदारी सिखाती हैं. अगर कोई इंसान इन गुणों को अपने जीवन में उतार ले, तो वह सफलता की राह पर आगे बढ़ सकता है और अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकता है. तो आइए आचार्य चाणक्य के अनुसार जानते हैं कि कौए से व्यक्ति को कौन कौन से गुण सीखने चाहिए. गूढ़ मैथुनकारित्वं काले काले च संग्रहम्। अप्रमत्तवचनमविश्वासं पंच शिक्षेच्च वायसात्॥ आचार्य चाणक्य कौए के जरिए यह सीख देने की कोशिश कर रहे हैं कि कौए में ऐसे पांच गुण होते हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है. ये गुण हैं- अपनी निजी बातों को गोपनीय रखना, समय-समय पर चीजें इकट्ठी करना, हमेशा सतर्क रहना, बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करना और जरूरत पड़ने पर अपने साथियों को साथ जोड़ना. कौए से सीखें ये विशेष गुण आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इसका मतलब यह है कि इंसान को भी कुछ काम कौए की तरह समझदारी से करने चाहिए. 1. निजी बातें छिपाकर रखना जैसे कौआ अपनी निजी बातों को छिपाकर रखता है, वैसे ही व्यक्ति को भी अपनी पर्सनल बातों को हर किसी के सामने नहीं रखना चाहिए. 2. चीजें जमा करना इसके अलावा, कौआ छोटी-छोटी चीजें जमा करता रहता है ताकि जरूरत पड़ने पर काम आए. उसी तरह व्यक्ति को भी पैसे, संसाधन और अनुभव का संग्रह करना चाहिए, ताकि कठिन समय में दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े. 3. हमेशा सतर्क रहना कौआ हर समय चौकन्ना रहता है और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है. यह हमें सिखाता है कि जीवन में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, बल्कि हर स्थिति को समझकर आगे बढ़ना चाहिए. 4. जरूरत पड़ने पर साथियों को जोड़ना जब कौए को खतरा महसूस होता है, तो वह आवाज देकर अपने साथियों को बुला लेता है. इसी तरह इंसान को भी मुश्किल समय में अकेले संघर्ष करने के बजाय भरोसेमंद लोगों का साथ लेना चाहिए. 5. बिना सोचे-समझे भरोसा न करना कौआ किसी पर तुरंत विश्वास नहीं करता, बल्कि पहले परखता है. यही सीख इंसान के लिए भी जरूरी है कि हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से धोखा मिल सकता है, इसलिए पहले समझें, फिर विश्वास करें.