samacharsecretary.com

मंगल के मेष राशि में प्रवेश से 11 मई 2026 को बनेगा रुचक महापुरुष योग, बढ़ेगा साहस और सफलता

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव 11 मई, 2026 को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं.  मंगल का यह गोचर बेहद खास है क्योंकि इससे रूचक महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है. इस शुभ योग के प्रभाव से विशेष रूप से दो राशियों के जातकों को करियर और व्यापार में अभूतपूर्व सफलता मिलने के संकेत हैं. रुचक योग का निर्माण और महत्व जब मंगल अपनी स्वराशि (मेष या वृश्चिक) या अपनी उच्च राशि (मकर) में केंद्र भाव में स्थित होते हैं, तो रुचक योग बनता है. यह योग व्यक्ति के साहस, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करता है. 11 मई के गोचर से बेरोजगारों को रोजगार और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. मिथुन राशि: पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय वरदान साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी. आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद मिल सकता है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा ऑफर मिल सकता है. साथ ही, बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में मुनाफा और शेयर बाजार से लाभ के योग भी बन रहे हैं. कर्क राशि: आत्मविश्वास और धन लाभ कर्क राशि वालों के लिए मंगल का मेष राशि में बैठना आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा. रुचक योग के कारण आपकी रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी. विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय सफलता के द्वार खोलने वाला होगा. सफलता के लिए विशेष उपाय मंगल के शुभ प्रभाव को और बढ़ाने के लिए मिथुन राशि वाले गुड़ और गेहूं का दान करें. वहीं, कर्क राशि के जातक लाल वस्त्रों का दान करें . नियमित रूप से मंगल के मंत्रों का जाप करें.

मंगल का मीन में गोचर, शनि के साथ खतरनाक युति, इन 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

ज्योतिष के अनुसार मंगल को ऊर्जा और साहस का ग्रह माना जाता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मीन जल तत्व की राशि है, जबकि मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है, इसलिए इन दोनों का मेल थोड़ा असामान्य माना जा रहा है. खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से मौजूद शनि के साथ मंगल की युति बनेगी, जिसे ज्योतिष में चुनौतीपूर्ण समय माना जाता है. मंगल मीन राशि में विराजमान 2 अप्रैल से लेकर 11 मई 2026 तक रहेंगे, लेकिन 14 अप्रैल तक का समय ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि तब तक सूर्य भी मीन राशि में रहेंगे. यानी इन शुरुआती दिनों में मीन राशि में 3 ग्रह एक साथ होने से कुछ राशियों के लिए यह स्थिति थोड़ी कठिन हो सकती है. ये राशियां रहें सावधान इस दौरान मेष राशि के लोगों को गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो गलत फैसले हो सकते हैं. वृषभ राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें. कन्या राशि के लोगों को अपनी बातों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि छोटी बात भी विवाद बढ़ा सकती है. वहीं मीन राशि के लिए यह समय सबसे ज्यादा सतर्क रहने का है, क्योंकि यही युति उनकी ही राशि में बन रही है. इन राशियों को इस समय स्वास्थ्य के मामले में भी थोड़ा सावधानी रखनी होगी. सिर दर्द, तनाव, एंजाइटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए रोजमर्रा की जिंदगी में संतुलन रखें, पर्याप्त पानी पिएं और बेवजह की चिंता से दूर रहें. इस समय बड़े फैसले लेने या जोखिम वाले निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा. मंगल गोचर का देश-दुनिया पर प्रभाव ज्योतिष के मुताबिक, मंगल गोचर देश-दुनिया पर भी असर डाल सकता है. राजनीति, समाज और प्राकृतिक घटनाओं में हलचल देखने को मिल सकती है. हालांकि, इन बातों को लेकर घबराने की बजाय सतर्क रहना ज्यादा जरूरी है. करें ये विशेष उपाय अगर इस समय को बेहतर बनाना है तो कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. जरूरतमंदों की मदद करें, खासकर काम करने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखें. मंदिर में सेवा करें, हनुमान जी की पूजा करें और बड़ों का सम्मान करें. इससे नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.