samacharsecretary.com

शेयर बाजार में भारी तबाही, 23 लाख करोड़ स्वाहा; हालात ऐसे कि ट्रेडिंग तक करनी पड़ी बंद

मुंबई  नई दिल्‍ली. अमेरिका में टेक शेयरों की जोरदार बिकवाली के कारण बाजार में आई गिरावट एशियाई बाजारों तक पहुंच गई है. भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान में कारोबार कर रहा है. समाचार लिखे जाने तक सेंसेक्‍स 574 अंक टूटकर तो 168 अंक गिरकर कारोबार कर रहा था. एशियाई बाजारों में सबसे बड़ा झटका दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार को लगा. मेन इंडेक्‍स कोस्पी 9% से ज्यादा टूट गया. भारतीय समयानुसार दिन के 11 बजकर 34 मिनट पर सर्किट लगने के बाद कोस्‍पी में ट्रेडिंग रोक दी गई. तीन घंटे में ही निवेशकों के ₹23 लाख करोड़ डूब गए।  दक्षिण कोरिया के अलावा जापान, चीन, हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया के बाजार भी दबाव में दिखाई दिए. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स करीब 1.5% गिर गया. चीन का सीएसआई 300 इंडेक्स लगभग 1% नीचे आ गया. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार करता दिखाई दिया. ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स भी फिसल गया।  अमेरिका में एआई शेयरों में गिरावट सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिकी शेयर बाजार में टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली. इसका असर एसएंडपी 500 और नैस्डैक जैसे प्रमुख इंडेक्स के फ्यूचर्स पर भी पड़ा है. एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.53% नीचे और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स लगभग 1% तक फिसल गए. सबसे ज्यादा दबाव उन कंपनियों पर दिखा, जिन्हें AI क्रांति का सबसे बड़ा फायदा मिलने वाला माना जा रहा था. अमेरिका की इस कमजोरी का असर दक्षिण कोरिया में दिखाई दिया. दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था और उसका शेयर बाजार एआई और सेमीकंडक्टर सेक्टर से काफी हद तक जुड़ा हुआ है।  तेजी पर सवार था कोरियाई शेयर बाजार सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हाइनिक्स जैसी कंपनियां AI सर्वर और डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की दुनिया की सबसे बड़ी सप्लायर हैं. पिछले कई महीनों से AI की मांग बढ़ने के कारण इन कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी आई थी. इस वजह से कोस्‍पी में भी जोरदार बढ़त दर्ज की गई. लेकिन आज, 23 जून को अचानक निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। 

बाजार में धड़ाम: ट्रंप के टैरिफ के बाद Sensex-Nifty खुले और टूटे ये 10 प्रमुख शेयर

मुंबई  शेयर बाजार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक्स्ट्रा टैरिफ का असर साफ देखने को मिला है, जो आज से लागू होने वाला है. बता दें कि ट्रंप ने पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था और रूसी तेल की खरीद पर एक्स्ट्रा 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो आज 27 अगस्त से प्रभावी होने वाला है. ऐसे में भारत पर कुल मिलाकर अब 50 फीसदी टैरिफ हो जाएगा. इसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई और BSE Sensex जहां 629 अंकों से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं NSE Nifty 200 अंकों से ज्यादा तक टूट गया.  खुलते ही फिसल गया बाजार   शेयर मार्केट (Share Market) में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 81,635.91 की तुलना में बुरी तरह फिसलते हुए 81,377.39 पर खुला. इसके बाद इसमें गिरावट और बढ़ गई और महज आधे घंटे के कारोबार के बाद ही Sensex गिरकर 630 अंक से ज्यादा टूटकर 81,000 के नीचे आ गया और 80,947 पर कारोबार करता दिखा.  सेंसेक्स के जैसा ही असर Nifty इंडेक्स पर भी देखने को मिला और एनएसई का ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 24,967.75 के मुकाबले टूटकर 24,899.50 पर ओपन होने के बाद अचानत 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 24,763 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया.  ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये शेयर  Trump Tariff से सहमे बाजार में अचानक आई तेज गिरावट के बीच कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूटकर कारोबार करते हुए नजर आए. इनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Sunpharma Share 2.56%, Adani Ports Share 1.80%, Tata Steel Share 1.60% और Tata Motors Share 1.10% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था. मिडकैप कैटेगरी में शामिल PEL Share 2.82%, Emcure Share 2.65%, Bharat Forge Share 2.54%, Mazgaon Dock Share 2.48% फिसलकर कारोबार कर रहा था.स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा KITEX Share 4.99% फिसला, तो वहीं Praveg Share 4.80% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.  1207 शेयर गिरावट के साथ ओपन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की खराब शुरुआत के दौरान शुरुआती ट्रेड में करीब 1036 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार की ओपनिंग की थी, तो वहीं 1207 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जो अपने पिछले बंद के मुकाबले गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले थे. इसके अलावा 151 कंपनियों के स्टॉक्स की फ्लैट ओपनिंग हुआ, यानी इनमें किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.