samacharsecretary.com

Maruti Suzuki की पहली फुली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara 2 दिसंबर को आएगी, ये होंगे खास फीचर्स

मुंबई  भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki आगामी 2 दिसंबर, 2025 को भारत में अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक कार, Maruti Suzuki e-Vitara को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह है तैयार है. इस मॉडल का प्रोडक्शन अगस्त 2025 में कंपनी की गुजरात में हंसलपुर फैसिलिटी में शुरू हुआ था, और पहला बैच सितंबर 2025 में एक्सपोर्ट किया गया था. भारत में लॉन्च होने के करीब आने के साथ, ही इसके बारे में अब तक काफी जानकारी सामने आ चुकी है. Maruti Suzuki e Vitara का एक्सटीरियर Maruti e-Vitara की स्टाइलिंग Maruti Suzuki EVX कॉन्सेप्ट से ली गई है. प्रोडक्शन मॉडल में Y-शेप के DRLs के साथ एंगुलर हेडलैंप यूनिट्स और व्हील आर्च, बंपर और निचले दरवाज़ों के चारों ओर बड़ी क्लैडिंग दी गई है. इसके अलावा, एक कनेक्टेड टेल-लैंप डिज़ाइन भी शामिल किया गया है, जो EVX कॉन्सेप्ट पर दिखाए गए डिज़ाइन से काफी मिलता-जुलता है. Maruti Suzuki e Vitara का इंटीरियर वहीं इसके इंटीरियर की बात करें तो, Maruti e-Vitara में ऐसा डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है, जो अभी बिक्री पर मौजूद किसी भी दूसरे मारुति सुजुकी मॉडल में नहीं है. एक ही हाउसिंग में लगे दो फ्री-स्टैंडिंग डिस्प्ले, डैशबोर्ड के ऊपर दिए गए हैं, साथ ही पूरे फेशिया में एक चौड़ा, सॉफ्ट-टच पैनल लगाया गया है. सेंट्रल एयर-कंडीशनिंग वेंट्स के नीचे फिजिकल कंट्रोल्स का एक छोटा सेट लगाया गया है. गियर सिलेक्टर को रोटरी डायल से बदल दिया गया है. Maruti Suzuki e Vitara के फीचर्स दुनिया भर में, Maruti e-Vitara में ADAS, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग, एक टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील, कीलेस एंट्री और स्टार्ट, चार स्पीकर और एक ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियर-व्यू मिरर जैसे फीचर्स हैं. वहीं इसके हायर वेरिएंट में 19-इंच एलॉय व्हील, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 10-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एक इनफिनिटी ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, फॉग लैंप और एक 360-डिग्री कैमरा जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स शामिल हैं. Maruti Suzuki e Vitara का बैटरी पैक, पावर आउटपुट और रेंज भारत में लॉन् होने वाली, Maruti e-Vitara को इसके दोनों ग्लोबल बैटरी ऑप्शन, 49 kWh और 61 kWh के साथ पेश किया जा सकता है, और बड़ा पैक हायर ट्रिम्स के लिए ही रिज़र्व रखा जा सकता है. इसके लोअर वेरिएंट में फ्रंट-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 142 bhp की पावर और 192.5 Nm का टॉर्क बनाती है. वहीं इसके हायर-वेरिएंट में यही मोटर ज़्यादा पावरफुल कॉन्फ़िगरेशन के साथ आती है और 172 bhp की पावर उत्पन्न करती है, जबकि टॉर्क एक समान रहता है. इंटरनेशनल मार्केट में इसका AWD वर्जन भी पेश किया जाएगा, लेकिन भारत के लिए इसकी पुष्टि नहीं हुई है. वेरिएंट के आधार पर, Maruti e-Vitara की WLTP-सर्टिफाइड रेंज 428 km तक है. Maruti Suzuki e Vitara के प्रतिद्वंद्वी भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद, Maruti e-Vitara का मुकाबला Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV, MG ZS EV और Mahindra BE 6 से होगा. भारत में इसकी बिक्री Maruti Suzuki के NEXA डीलरशिप नेटवर्क के जरिए होगी. Maruti Suzuki e Vitara की अनुमानित कीमत जहां UK में कंपनी इस कार को ज्यादा कीमत पर लॉन्च करेगी, वहीं भारत में इस मॉडल के ज़्यादा सस्ता होने की उम्मीद है, क्योंकि इसका प्रोडक्शन Suzuki Motor के गुजरात की हंसलपुर फ़ैसिलिटी में किया जाता है. जहां तक ​​इसकी कीमतों की बात है, तो संभावना जताई जा रही है कि इसकी शुरुआती कीमत लगभग 17 लाख रुपये हो सकती है, और टॉप-ऑफ़-द-टॉप कीमत 23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.

Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara जल्द भारत में, लॉन्च डेट का खुलासा

मुंबई  स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti Suzuki e-Vitara भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को आगामी 2 दिसंबर, 2025 को लॉन्च किया जाएगा. पिछले साल वैश्विक स्तर पर इस एसयूवी का खुलासा किया गया था और इसके बाद Bharat Mobility Expo 2025 में इस कार को फिर से पेश किया गया. Maruti Suzuki अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन भारत में ही करेगी, जिसका उत्पादन अगस्त के अंत से Maruti Suzuki के गुजरात स्थित प्लांट में शुरू किया जा चुका है और इसकी यूनिट्स मौजूदा समय में यूरोपियन बाजार में भेजी जा रही हैं. Maruti e-Vitara का डिज़ाइन Maruti Suzuki EVX कॉन्सेप्ट से लिया गया है, और इस कॉन्सेप्ट कार का ज़्यादातर डिज़ाइन प्रोडक्शन मॉडल में भी मौजूद है. Maruti Suzuki e-Vitara का डिजाइन इसके डिजाइन की बात करें तो एसयूवी में Y-आकार के डीआरएल के साथ कोणीय हेडलैंप क्लस्टर दिए गए हैं, साथ ही व्हील आर्च, आगे और पीछे के बंपर और दरवाज़ों के निचले हिस्से पर क्लैडिंग का भी व्यापक इस्तेमाल किया गया है. इसमें कनेक्टेड टेल लैंप भी दिए गए हैं, जो EVX कॉन्सेप्ट वाले लैंप से मिलते जुलते हैं. Maruti Suzuki e-Vitara का इंटीरियर इसके इंटीरियर की बात करें तो इलेक्ट्रिक एसयूवी में ब्राउन और ब्लैक कलर वाला डुअल-टोन इंटीरियर दिया जाएगा. कार के डैशबोर्ड में एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है. इसके अलावा, यहां पर 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 10.25-इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल लगाया गया है. कार में लेदरेट सीटिंग और एक फिक्स्ड ग्लास रूफ को भी शामिल किया गया है. Maruti Suzuki e-Vitara के फीचर्स इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो Maruti Suzuki e-Vitara में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग पैड, कीलेस एंट्री, राइड-बाय-वायर सिस्टम और एम्बिएंट लाइटिंग मिलती हैं. Maruti Suzuki e-Vitara की बैटरी और रेंज Maruti e-Vitara दो बैटरी विकल्पों के साथ बाजार में उतारी जाएगी, जिनमें 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक शामिल हैं. जहां इसका छोटा बैटरी 346 किमी की WLTP रेंज प्रदान करता है, जबकि बड़े बैटरी पैक के सिंगल-मोटर वर्नज में 428 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है. वहीं 61 kWh बैटरी पैक से लैस डुअल-मोटर वर्जन की रेंज 412 किमी तक हो सकती है. Maruti Suzuki e-Vitara का पावरट्रेन इसमें मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो e-Vitara का सिंगल-मोटर 49 kWh मॉडल 142 bhp की पावर उत्पन्न करता है, जबकि 61 kWh वाला वेरिएंट 172 bhp की ज़्यादा पावर देता है. हालांकि दोनों ही मॉडल 192.5 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करते हैं। वहीं, ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट, जो डुअल मोटर सेटअप के साथ आता है, वह 178 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है.